गुरुवार, अक्तूबर 31, 2019

भारत को बनाया चमन:रमेश प्रसाद की कविता

भारत को बनाया चमन
●रमेश प्रसाद पटेल
सरदार जी हम तुमको करते हैं नमन।
एकीकरण करा भारत को बनाया चमन।।

त्याग रूढ़ियाँ, सूझबूझ व अटल निर्भीकता।
विराट व्यक्तित्व, चमत्कार भारत की विशालता।।

परहित खातिर हे महा सपूत! राष्ट्र के क्रांति दूत।
पांच सौ बासठ रियासतों को किया एक सूत।।

तुम ही बन कर आए हो भारत के पवन। 
एकीकरण करा भारत को बनाया चमन।।

चक्रव्यूह राजाओं का तोड़, अखंड भारत बनाया।
कर्मठ व संघर्ष जीवन जीने की कला सिखाया।।

आजादी के बाद भार कंधों में अपने ले लिया।
लौह पुरुष बन गौरव-गरिमा से तिरंगा लहरा दिया।।

सब करते हैं तेरा ही गुणगान, तुमको नमन।
एकीकरण करा भारत को बनाया चमन।।

युगों-युगों तक तुम्हारी शक्ति याद करेंगे।
स्वर्णाक्षरों में तुम्हारा नाम लिखेंगे।।

सरदार वल्लभ भाई पटेल की अजब है कहानी।
प्रथम उप प्रधानमंत्री की तुमने दी है निशानी।।

महका दिया फूलों जैसा हुआ भारत का गगन।
एकीकरण करा भारत को बनाया चमन।।
सरदार पटेल
चित्र:गूूूगल से साभार
तुम्हारा जन्मदिन  राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाते। 
नवयुग की बेला से राष्ट्र को हम सब सजाते।।

जलता रहेगा मशाल अब भारत में तुम्हारा।
विशाल भारत को बनाने में तुमने दिया है सहारा।।

कथनी से नहीं करनी से किया मन मगन। एकीकरण करा भारत को बनाया चमन।।

रचना:रमेश प्रसाद पटेल, माध्यमिक शिक्षक 
पुरैना, ब्योहारी जिला शहडोल (मध्यप्रदेश)

[इस ब्लॉग पर प्रकाशित रचनाएँ नियमित रूप से अपने व्हाट्सएप पर प्राप्त करने तथा ब्लॉग के संबंध में अपनी राय व्यक्त करने हेतु कृपया यहाँ क्लिक करें। अपनी  रचनाएं हमें whatsapp नंबर 8982161035 या ईमेल आई डी akbs980@gmail.com पर भेजें, देखें नियमावली ]

तनावमुक्त जीवन कैसे जियें?

तनावमुक्त जीवन कैसेजियें? तनावमुक्त जीवन आज हर किसी का सपना बनकर रह गया है. आज हर कोई अपने जीवन का ऐसा विकास चाहता है जिसमें उसे कम से कम ...