संदेश

रमेश प्रसाद पटेल लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

आज की रीति: कौशल प्रसाद पटेल

चित्र
आज की रीति आया अजब जमाना रे। सत्त की चाल चले ना कोई, झूठ का सबै दीवाना  रे।। मात पिता गुरु हो चाहे, दुखियों को भी ठुकराना रे। मन का रंगी फिरै बिहंगी, बिगड़ी चाल के हैं संगी, तिरिया से नेह लगावै, सोना चांदी खूब बनावै, स्वारथ भरा तन माना रे। झूठ का सबै दिवाना रे। आया अजब जमाना रे।। फिल्मी चाल चले सब कोई, बढ़ता देख आंसुओं में रोई, अच्छी संस्कृति न ॶपनावे,  पुरानी रीति कह कर ठुकरावे, आज का शिक्षा करें बेगाना रे। झूठ का सबै दिवाना रे। आया अजब  जमाना रे। धन का लोभी सब जग हैं, न्याय मार्ग में बहुत कम हैं, उल्टी चाल चले यह दुनिया, मानवता भरे सब के पनिया, उल्टी गंगा आज बहाना रे। झूठ का सबै  दिवाना रे। आया अजब जमाना रे।। रचनाकार:- कौशल प्रसाद पटेल समाजसेवी पुरैना, ब्योहारी ज़िला शहडोल (म.प्र.)

प्रकृति से प्रेम: रमेश प्रसाद पटेल

चित्र
प्रकृति से प्रेम प्रकृति से है जीवन सृष्टि का संचालन। अनवरत से चल रहा उसी के हाथ में नियंत्रण। सर्वशक्तिमान है जीवो का महाकाल है। प्रकृति को नगण्न न समझ हथियारों का भी ढाल है। प्रकृति में सभी समाये जानते हुए बने अनजान। परिणाम आया मिटा शान ज्ञानी बनकर हुई अज्ञान। जो सत्य है जो अनंत है निज हित में करते प्रहार। स्वार्थपरता में डूबे तन मन में भरा अहंकार। क्रोध में अंधा बने हुए हृदय में प्रेम हुआ नष्ट। बादलों की गरज जैसे परिणाम में छाया कष्ट। प्रकृति से प्रेम करिये जीवन में हर्ष छाएगा। परिवार का मुखिया समझे उद्धार हो जाएगा। ऋषि-मुनियों ने गायी दैवी प्रकृति प्रेम की। स्वार्थ त्यागें हृदय से जीवन को जीने की। रचना: रमेश प्रसाद पटेल [इस ब्लॉग में रचना प्रकाशन हेतु कृपया हमें 📳 akbs980@gmail.com पर इमेल करें अथवा ✆ 8982161035 नंबर पर व्हाट्सप करें, कृपया देखें-नि यमावली ] 

मां: न्यायदीप पटेल

चित्र
🌸मां🌸 मां शीश झुकाता हूं,               चरणों में बालि बालि जाता हूं। मां की शिक्षा को,                अमृत सा दूध पी पी जाता हूं। उपकार हजारों हैं तेरे,                 जिसे कभी नहीं भुला सकता। स्नेह प्रेम करुणा को,                 मैं मन से नहीं डुला सकता। अंधकार भरे जीवन में,                  प्रकाश मिल नहीं सकता। बिपदओं में पड़े हो,                   छुटकारा मिल नहीं सकता। मां तुमने सर्वस्व दिया,                 मैं   ऋण चुका नहीं सकता।...

मां:मीनाक्षी

चित्र
मां मां के चरणों में चारो धाम है , मां को मेरा नमन बारंबार है। मां दुआ से बिगड़े काम बन जाते हैं , जैसे खेतों में फसल लहलहाते हैं , मां के आंचल में ही स्वर्ग धाम है मां को मेरा नमन बारंबार है । कष्ट   सह नव महीने पेट में पालती है मां , जन्म से   गीले में सो सूखे में सुलाती है मां , मां छड़ में कष्टों से   देती आराम है मां को मेरा नमन बारंबार है । उंगली पकड़कर चलना सिखाती है मां , अज्ञान हटा ज्ञान भंडार दिलाती है मां , मां सेवा से ही तेरा नाम है मां को मेरा नमन बारंबार है त्याग करुणा ममता की मूर्ति है मां , दुखों का सहारा कामना पूर्ति है मां , मां की सेवा में मानो सुबह शाम है मां को मेरा नमन बारंबार है। जीवन जीने की कला   सिखाती है मां , अमृत जैसा दूध पीला बड़ा बनाती मां , मां का ऋण देने का न दाम है मां को मेरा नमन बारंबार है।   रचना:   मीनाक्षी पटेल पुरैना , व्योहारी जिला शहडोल मध्य प्रदेश मो. 9981415300 -000- प्रकाशनार्थ रचनाएँ भेजें-               ...

मां: रमेश प्रसाद

चित्र
                              मां सुखबा   अपने भंडारे भरीला हो मां का दर्शन करीला। माता जी के चरणो में है चारों धाम , बन जाएंगे तुम्हारे बिगड़े सब काम , अमृत की गगरिया भरीला हो मां का दर्शन करीला। माताजी हैं सब सुखियों की खानी , मां सेवा करे नहीं व्यर्थ जिंदगानी , मातृशक्ति से स्नेह हैं करीला हो मां का दर्शन करीला। इस जग में जननी की महिमा न्यारी , मां सेवा से दुखों से मिले छुट कारी , अच्छे संस्कार भरीला हो मां का दर्शन करीला। त्याग करुणा समर्पण साक्षात मूर्ति है मां , जीवन जीने की कला व इच्छा पूर्ति है मां , हृदय में अपने ज्ञान भरी ला हो मां का दर्शन करीला।। रचना:   रमेश प्रसाद पटेल पुरैना ब्योहारी जिला शहडोल मध्य प्रदेश मो.9981415300 -000- प्रकाशनार्थ रचनाएँ भेजें-                    1. हमें इमेल करें:  ...

महुआ देव:कौशल प्रसाद

चित्र
महुआ देव जय जय महुआ देव तुम्हारी लीला अपरंपार है। हम तुम्हें नमन करते बारंबार हैं॥ कोई तुम्हें पकाकर खाता कोई तुम्हें चबाके खाता। कोई तुम्हारी रस को उठा झकाझक पी जाता॥  तुम्हारे भक्त  तुमको करते इंतजार हैं। हम सब तुम्हें नमन करते बारंबार हैं॥                                                                     जय जय महुआ देव  तुम्हारी लीला अपरंपार है। हम सब नमन करते बारंबार हैं। कोई तुम्हें खा गाना गाते, कोई तुम्हें खा हँसते जाते। कोई तुम्हें खा लेट जाते, कोई तुम्हें खा गाड़ी से लुढुक जाते॥ अमृत से भी ज्यादा करते प्यार है, हम सब नमन करते बारंबार है॥ जय जय महुआ देव  तुम्हारी लीला अपरंपार है। हम स...

दो कविताएँ:अमृता पटेल

चित्र
(1) संतुलित भोजन हर मानव स्वास्थ्य की कुंजी अपनाएं। संतुलित आहार से शरीर स्वस्थ बनाए॥ पांच मूल रूप से पौष्टिक तत्व होते। तन का संतुलित आहार कहलाते॥ प्रोटीन से शरीर का निर्माण होता। दूध डाल व सोयाबीन में मिलता॥ कार्बोज काम करने की ताकत देता। अनाज कंदमूल गुड़ शक्कर से मिलता॥ वसा से तन में चिकनाई व शक्ति आता। घी तेल मछली मांस से मिलता॥ विटामिन में रोगों से लड़ने की ताकत आता। फल सब्जियां आंवला अंकुरित दाल में मिलता॥ खनिज व लवण से तन में खून बनता। पत्तेदार हरी सब्जियां दूध से मिलता॥ इन पांच तत्वों को जो मानव खाएगा। अपने तन को वह स्वस्थ बनाएगा॥ (2) एकता का मन्त्र सब मिलजुल कर हम जग में आगे बढ़ सकते। एकता के  मंत्र से हम देश का उद्धार कर सकते॥ बाधक तत्वों का मुकाबला हम कर सकते। जीवन का हर कार्य सहज ढंग से कर सकते॥ लक्ष्य अपनाएं  व सुख शांति को ला सकते। एकता के मन्त्र से हम देश का उद्धार कर सकते॥ तुम सोचोगे मैं बहुत बड़ा बलशाली हूँ। बड़ा  सा कार्य कर सकता समझो बाली हूँ॥ बिना एकता के महान कार्य नहीं कर सकते। ए...

कोरोना का प्रभाव:रमेश प्रसाद पटेल

चित्र
कोरोना का प्रभाव ( सकारात्मक प्रभाव) कोरोना महामारी के आने से विश्व में बहुत बड़ा सुधार हुआ । प्रकृति की सुरक्षा करना सब जीवों से मानव का प्यार हुआ । अपने घरों में रहकर जीना बिछड़े हुए इकट्ठा परिवार हुआ । साफ सफाई करना एवं मास्क लगाना 1 मीटर दूरी रहना अनिवार्य हुआ । शिक्षा में सुधार करना स्वास्थ्य केंद्रों का विस्तार हुआ । अच्छी शिक्षा को जागृत कर   शोध करें वैज्ञानिक ही आधार हुआ । प्राणों की बलि वेदी में चढ़ने स्वास्थ्य सेवकों व सैनिकों का इतिहास हुआ । सर्दी खासी और बुखार से अपने तन को बचाएं मानो आपका उद्धार हुआ । कोरोना से बचाने में लगे मानव समझे यह बहुत बड़ा उपकार हुआ । चापलूसों से सतर्क हुआ सभी राष्ट्रों ने समझा भारी अनजान हुआ । विश्व धर्म एवं जाति पाति इस जंग में सभी मानव एक साथ हुआ । सादगी जीवन अन्न जल वायु कम खर्चों में ही मानव का श्रृंगार हुआ । परिवार में बच्चों की खुशियाँ   मानों घर में आनंद का पारावार हुआ । इंसानियत के भाव रखना   जग में मानव को पहली बार एहसास हुआ ।   प्रकृति ही परमात्मा है विश्व को प्रक...