संदेश

जनार्दन लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

राष्ट्रीय एकता से सामाजिक एकता की ओर: जनार्दन

चित्र
राष्ट्रीय एकता से सामाजिक एकता की ओर: जनार्दन    आज हम सबने भारत वर्ष की राष्ट्रीय एकता के सूत्रधार सरदार वल्लभ भाई पटेल साहब का 145 वां जन्मदिन राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया । दोस्तों ,  जब हम लोग  एकता शब्द उच्चारित करते हैं तो मन में शक्ति का भाव ज्यादा उभरता है , किन्तु एकता शब्द  का  अर्थ   ( एक + ता = एक जैसा अर्थात  समानता) वाला भाव कितना जागता है , आप खुद से पूंछ लें।   साल दर साल हम सरदार पटेल एवम् अन्य महापुरुषों के द्वारा किए गए कार्यों को याद करते हैं और अच्छा महसूस करते हैं , फिर अपने जीवन यापन , अपने व्यवसाय एवं कार्य व्यवहार में लग जाते हैं। हमारा पूरा ध्यान इस बात में रहता है कि हम महापुरुषों के कार्यों के विषय में कितनी सटीकता से जानकारी रखते हैं , आपको क्या लगता है , किए गए कार्यों की चर्चा / उल्लेख से  देश(समाज) का उत्थान होगा ? मुझे लगता है कि देश ( समाज) की बेहतरी तब होगी , जब चर्चा उन कार्यों की हो , जो अधूरे रह गए , जिन कार्यों को पूरा करने से पहले ही महापुरुष का भौतिक जीवन पूरा हो गया है। ...

बचपन की बहार : रिश्तेदारों का प्यार :जनार्दन

चित्र
बचपन की बहार : रिश्तेदारों का प्यार बात जुलाई 1985 की है , जब खेलते खेलते प्राथमिक पाठशाला कराहिया ( रीवा जिले के ग्राम बारौ का एक टोला ) पहुंच गया , गणेश पंडित जी स्कूल के फरिकान में पढ़ा रहे थे बच्चों को। मुझे देखा तो इशारे  से पास बुलाया (मेरा घर मात्र 200 मीटर दूरी पर था और पंडित जी कभी कभी घर आते थे , दादा जी के पास दरबार करने , इसलिए पहचानते थे) , पंडित जी के पास गया तो उन्होने प्यार से एक सवाल पूंछा ,  उत्तर सुनकर उनको लगा कि मै पढ़ने में ठीक हूं (हालांकि अवस्था में कुछ छोटा था ) , तो उन्होने बोला कि नाम लिख लेता हूं , जाकर दादा जी से पूछकर आओ , कितने साल के हो ?? दौड़ते हुए गया और लौटकर वापस आया , उत्तर मिला था - 5 साल। और इस प्रकार मेरी प्रवेश पाने की औपचारिकता (admission ceremony complete) पूर्ण  हुई और स्कूली शिक्षा आरंभ। अब सोचता हूं तो ऐसा लगता है कि मेरे लिये वो आत्म निर्भरता की पहली सीख थी। बचपन के उस दौर  में हमारे  बैग में पाठ्य पुस्तकों से ज्यादा जरूरी चीज : बैठने की टाट पट्टी या पुरानी बोरी  हुआ करती थी , बारिश के मौसम ...

मितव्ययिता:संतुलन एवम समभाव: जनार्दन

चित्र
मितव्ययिता:संतुलन एवम समभाव विवाह मानव समाज की वह व्यवस्था है जिसके द्वारा प्रकृति की वंशवृद्धि की स्वाभाविक व्यवस्था को बनाये रखा जाता है. हालाँकि समाजविदों की इसकी अन्य परिभाषाएँ भी हो सकती हैं. किन्तु विवाह संपन्न कराने के तौर-तरीकों का खर्चीला हो जाना समाज को चिंतित करता है. कहते हैं आवश्यकता आविष्कार की जननी होती है. इस बात को चरितार्थ किया है खण्डवा मध्यप्रदेश के समाज सेवियों ने. जिसमें उन्होंने लॉकडाउन की परिस्थतियों में सादगी के साथ करीब एक सैकड़ा से अधिक विवाहों को मितव्ययी तरीकों से संपन्न कराया गया है. दावा किया गया है कि यदि यही विवाह परम्परागत तरीकों से किये जाते तो करोड़ों रूपये खर्च किये जाते.  खंडवा , एमपी  के लोगों ने बहुत ही अच्छा उदाहरण प्रस्तुत किया है। बचपन में मुझे भी स्काउट गाइड में प्रशिक्षण प्राप्त करने का मौका मिला , एवम् वहीं से मितव्यई जीवन की नींव पड़ी। कम खर्च में अपना जीवन यापन एवम् सामाजिक समारोह के  हमेशा से पक्ष धर रहे हैं हम लोग , किन्तु जब इस सिद्धांत को कार्य में  तब्दील करने का वक्त आता है , तब कुछ लोग हिम्मत दिखाते है...

मानवता: नव चेतना - नव वर्गीकरण: जनार्दन

चित्र
मानवता: नव चेतना -  नव वर्गीकरण पिछला एक वर्ष , परिवार के साथ बड़े ही आनंद से बीता है। जब साथ में मां भी रहे, घर में डेढ़ दो साल का अबोध बच्चा हो, तो आनंद की कल्पना करना आसान है। मायानगरी में कई महीने बीतने के बाद ऐसा संयोग बना (बेटी के स्कूल में और मेरी ऑफिस में छुट्टी एक साथ) कि इस बार की होली, रीवा में मनाई जाए। सभी लोग साथ में रीवा आ गए। मां कुछ समय बड़े भैया के पास बिताने की इच्छा से गांव चली गईं , मैडम बच्चो के साथ मायके। मै अपनी सीमित छुट्टियां पूरी करके, अपनी बेरोजगारी दूर करने 15 मार्च को मुंबई वापस पहुंच गया। एक हफ्ते बाद लॉक डॉउन की शुरुआत हो गई। आदेश मिला - स्टेचू । तब से 70 दिन हो गए हैं- मरीजों की संख्या गिनते गिनते। अनुभवी लोग कहते हैं, *समय की धारा जब अनुकूल न हो तो अपनी योजना बनाएं , लेकिन रुककर नहीं, धारा में बहते बहते* ।  खूब समय मिला, खुद से संवाद का, स्वयं से साक्षत्कार का एवम् मानवता की सेवा में सहयोगी बनने का , पिछले 60-65 दिनो मे शायद ही कोई ऐसा दिन बीता हो, जिसमे सेवा में सहयोग करने का अवसर न मिला हो। संभवतः इसीलिए एक नई बात समझ में आई। ...