संदेश

धर्मेन्द्र कुमार पटेल लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

अच्छा-अच्छा सोचो जी: धर्मेंद्र कुमार पटेल

चित्र
अच्छा अच्छा सोंचो जी 🤔🤔🤔🤔🤔🤔🤔 जो करता है वो भरता है, अच्छा अच्छा सोंचो जी। दुनिया से जब जाना तय है, तो मीठा मीठा बोलो जी।। अच्छा अच्छा सोंचो ..... हंसी - खुशी से जीवन जी लो, याद यही तो आएगा। अमन चैन से रहना सीखो,  झगड़े टंटे छोड़ो जी।। अच्छा अच्छा सोंचो...... जलना, कुढ़ना, नफरत, धोखा, तकलीफें ही देता है। प्यार ,मोहब्बत के दरवाजे, अपने अपने खोलो जी।। अच्छा अच्छा सोंचो...... मिलना- जुलना,आना -जाना, मीठा मीठा बतियाना। जरा जरा सी बात पकड़ कर, रिश्ते यूं न तोड़ो जी।। अच्छा अच्छा सोंचो...... रब ही जाने ,जाने कैसी, फितरत है इंसानों की। कदम कदम पर क्यूं देते हैं, अपनों को ही धोखा जी।। अच्छा अच्छा सोंचो...... आपका भाई धर्मेन्द्र कुमार पटेल✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️ [इस ब्लॉग में रचना प्रकाशन हेतु कृपया हमें 📳 akbs980@gmail.com पर इमेल करें अथवा ✆ 8982161035 नंबर पर व्हाट्सप करें, कृपया देखें- नियमावली ] 

किसान की करूण पुकार: धर्मेंद्र कुमार पटेल

चित्र
किसान दिवस स्पेशल  🌾🌾🌾🌾🌾🌾 कल दिनांक 23 दिसंवर को किसान दिवस मनाया गया, एक दूसरे को किसान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गई,परन्तु  जैसे ही दिल्ली की सड़कों पर बैठे किसान आन्दोलन पर नजर पड़ी तो किसान दिवस की खुशियां ओझल हो गई। अगर किसानों की पीड़ा समझना है तो अपने अपने गांव के सोसायटी और दलालों की स्थिति देखिए,न तो समय पर खाद मिलता और न खरीदी होती, यहां तक कि अपने पैसे निकालने के लिए किसान बैंक के चक्कर लगाने को मजबूर होता है।यह दोष किसका है और कौन दूर करेगा। अगर चुप रहेंगे तो बहुत ही जल्द गुलामी रूपी दानव अपना शिकार करने के लिए लालायित हो रहा है। जागो किसानों और आवाज बुलंद करो।         करुण पुकार पंक्तियां  दिसंबर का महीना, ठंड की पड़ रही मार। किसान बैठे सड़कों पर, दया करो सरकार।। खेती करना है मुश्किल, उत्तम है व्यापार। खेती  करने वाले, दुःखी हैं और लाचार।। रात - दिन का पहरा, छोड़ अपना घर द्वार। किसान रहता खेतों में, स्वस्थ्य हो या बीमार।। फटी लंगोटी पसीने से लथपथ, परिश्रम को तैयार। किसानों की पीड़ा कोई न समझे, बताना है बेकार।। ब्यापारी बैठे ...

सावन गीत: धर्मेन्द्र कुमार पटेल

चित्र
🌧️🌧️सावन गीत🌧️🌧️ 🌤️🌤️🌤️🌤️🌤️🌤️🌤️🌤️ बहुत ही व्यथित भाव से यह सावन गीत लिख रहा हूं,जिस सावन में घनाघोर वारिस होती थी, ठण्डी हवा प्रवाहित होती थी,आज परिस्थितियां उल्टी हो गयी हैं उमस और गर्मी से हालत गंभीर बनी हुई है...... एहसास करें🙏   1. सावन का महीना,धूप है चहुं ओर। गर्मी ऐसे लागे, जैसे आग लगे  चारों ओर।। गर्मी ऐसे लागे.......... सावन का महीना...........2        2. कहां गये बदरिया , कहां पवन का झकझोर। मेघ गर्जन बिजली चमकन, का थम गया है शोर।। मेघ गर्जन बिजली चमकन........ सावन का महीना............2        3. धान का पौधा तैयार हो गया ,रोपा का है इंतजार। बिन पानी सब सून पड़ी है, खेत बाड़ी खनिहार।। बिन पानी सब सून........ सावन का महीना...............2                  4. किसान भाई हैरान हो रहे,और हो रहे परेशान। जल्दी आओ बरसने वाले , बनकर तुम मेहमान।। जल्दी आओ बरसने.......... सावन का महीना.............2 आ...

कोरोना (कविता)आल्हा तर्ज:धर्मेन्द्र कुमार

चित्र
कोरोना (कविता)आल्हा तर्ज चीन देश से निकला कोरोना , मचा दिया है हाहाकार। सूक्ष्म कणों से इतनी भयानक , सूक्ष्म कणों से इतनी भयानक हो रही जग में नरसंघार॥ चीन देश.......... इतनी घातक मारक क्षमता , मिसाइल भी बौने पड़ जाएं। ब्रिटेन , अमेरिका , इटली , जर्मनी , ब्रिटेन , अमेरिका , इटली , जर्मनी , इस प्रकोप से बच नहिं पाएं॥ चीन देश से............ विश्व स्वास्थ्य संगठन की हालत , नाजुक , सहमें और लाचार। बडे़ बडे़ डाक्टर , और वैज्ञानिक , बडे़ बडे़ डाक्टर और वैज्ञानिक , शोध कार्य में दिन - रात गुजार॥ चीन देश से.......... सर्दी खांसी बुखार के लक्षण , कोरोना अपनी पहचान बताय। आम नागरिक थर थर कांपें , आम नागरिक थर थर कांपें कोरोना हम तक पहुंच न जाय॥ चीन देश से............ भारत में जब पहुंचा कोरोना , जनता कर्फ्यू दियो लगवाय। जब इतनें में भी   बात बनी न , जब इतनें में भी बात बनी न लाकडाउन की घोषणा हो जाय॥ चीन देश से ......... स्कूल कालेज , उद्योग धंधे , बंद हो गया है यातायात। बाजार की रौनक फीकी पड़ गयी , बा...

जग में सुंदर हैं दस काम:धर्मेंद्र कुमार पटेल

चित्र
💐💐💐💐💐💐💐💐 जग में सुंदर हैं दस काम ☘️☘️☘️☘️☘️☘️☘️☘️ जग में सुन्दर हैं दस काम, चाहे सुबह करो या शाम। जग में सुन्दर........2 पहला काम योग - व्यायाम, मिलता तन को बडा़ आराम। दूसरा काम स्वास्थ्य की रक्षा, तभी लगे यह जग अच्छा।। जग में सुन्दर....... ‌‌ तीसरा काम बड़ा महान्, पढ़ना चाहिए कला-विज्ञान। चौथा काम सर्वश्रेष्ठ कहलाए, ईश भक्ति और अन्तरध्यान।। जग में सुन्दर ........... पांचवां काम है कठिन परिश्रम, बन जाते सब बिगडे़ काम। छंठवां काम अनुशासित जीवन, कभी न होगे तुम बदनाम।। जग में सुन्दर.......... सातवां काम तीर्थों से बढ़कर, माता-पिता गुरु की आज्ञा मान। आठवां काम है दान पुन्य का कभी न हो मन में अभिमान।। जग में सुन्दर ......... नौवां काम है जनसेवा का, मानवता  की यही पहचान। दसवां काम है हरपल खुश रहना, हो जाएंगें सारे विपत्ति निदान।। जग में सुन्दर............ काव्य रचना- धर्मेन्द कुमार पटेल ✍️✍️ 

कोरोना त्रासदी: धर्मेंद्र कुमार पटेल

चित्र
🙏नवरात्रि भगत गीत🙏 😌😌😌😌😌😌😌 देश विदेश में फैला करोना,इसकी क्या है दवाई हो मां मैया इसकी क्या है दवाई हो मां मैया देश विदेश में ............2 बडे़ बडे़ डाक्टर और वैज्ञानिक कर रहे इसकी खोजाई हो मां मैया कर रहे इसकी खोजाई हो मां मैया देश विदेश में.............2 पहली दवाई साफ सफाई,और मास्क लगवाई हो मां मैया। और मास्क लगवाई हो मां मैया। देश विदेश में...........2 दूसरी दवाई भीडभाड से स्वयं को अलग करवाई हो मां मैया। स्वयं को अलग करवाई हो मां मैया देश विदेश में.............2 तीसरी दवाई सब कोउ अपने अपने घर  घुस जाई हो मां मैया। अपने घर घुस जाई हो मां मैया। देश विदेश में............2 चौथी दवाई कानून का पालन नागरिक फर्ज निभाई हो मां मैया। नागरिक फर्ज निभाई हो मां मैया। देश विदेश में ...............2 यहै भगत का भोग लगाई, अपनी जान बचाई हो मां मैया। अपनी जान बचाई हो मां मैया। 🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏 आपका भाई - धर्मेन्द कुमार पटेल✍️✍️ [23/03, 11:48 AM] Dharmendra Patel Naugawan: 💐करोना त्रासदी पंक्तियां💐 🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏...

बेटे की पढ़ाई

चित्र
बेटे की पढ़ाई सुसैनी नामक गांव में एक गरीब किसान संतू रहता था। उसका एक ही बेटा हितेश था। संतू और उसकी पत्नी श्रुतिया खेत में कठिन परिश्रम करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उन्होंने किसी प्रकार अपने बेटे को गांव के ही स्कूल में बारहवीं तक की पढ़ाई पूरी करवाई । संतू और उसकी पत्नी की कोशिश थी कि हितेश उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए शहर के कालेजों में एडमिशन ले। हितेश भी पढ़ने में बहुत होशियार था। तभी तो उसने बारहवीं की परीक्षा  88% अंकों के साथ उत्तीर्ण की थी। संतू ने कुछ पैसों का इंतजाम करके बेटे को शहर के डिग्री कॉलेज में प्रवेश करवा दिया। सब ठीक चल रहा था कि अचानक श्रुतिया की तबीयत बिगड़ी और कुछ दिनों बाद वह चल बसी। अब संतू घर में अकेला हो गया, घर की स्थति बिगड़ने लगी। संतू को चिंता सताने लगी कि बेटे की पढ़ाई कैसे पूरी होगी? और हितेश भी चिंतित रहता कि पिता जी की देखभाल कैसे करूं, कभी-कभी तो पढ़ाई को बीच में ही छोड़ने का विचार आने लगा। कुछ दिनों बाद संतू की आंख में दिखने की समस्या होने लगी तो हितेश ने शहर के अस्पताल में पिता जी की आंखों का आपरेशन भी...

नया साल: धर्मेंद्र कुमार पटेल

चित्र
💐💐नया साल💐💐 आया आया देखो आया, देखो कैसे रंग है लाया। 365 दिन और 12 महीने, जीवन में हम ऐसे ही गिनें।। पहला रंग जनवरी का महीना, जिसमें धूम होगी संक्रांति का। गणतंत्र दिवस का महापर्व भारत दिखता  दुनिया का स्वर्ग।। दूसरी रंग फरवरी का महीना, छाई होगी चहुं बसंत बहार। शिव की होगी आराधना । प्रकृति की अनुपम उपहार।। तीसरा रंग मार्च का महीना, होली की रंगों से सराबोर। दुनिया दिखती रंग बिरंगी, नाचें गाएं हो भाव विभोर।। चौथे रंग में अप्रैल का महीना, पहला दिन है फूल का। जब आए महुआ और बैसाखी, गर्मी के दिनों की हुई सुरुआती।। पांचवां रंग म‌ई का  महीना, गर्मी से बहने लगे पसीना। लू चले धधक धधक कर, आम के फल गिरें टपक टपक कर।। छठवां रंग जून का महीना, गर्मी ने कर दिया मुश्किल है जीना। बादल छाने लगे चारों ओर से, तूफान चलने लगे बड़े जोरों से।। सातवां रंग जुलाई का महीना, चलो बच्चों स्कूल है जाना। किसान भाई करें किसानी, खेतों में भर गया है पानी।। आठवां रंग अगस्त का महीना, सावन का मौसम बड़ा सुहाना। स्वतंत्रता दिवस की होती है धूम, राखी बिन भाई की कलाई र...

ठंडी गीत:धर्मेन्द्र कुमार पटेल

चित्र
ठंडी गीत रात या बैरी लागे ठंडी के महिनवा हो। कैसे कटी कैसे कटी ठंडी वाले दिनवा हो।। हां कैसी कटी कैसे कटी ठंडी वाले के महिनवा हो....2  धूप या ऐसी लागे, जैसे जले अगेठिया हो। कैसे कटी कैसे कटी ठंडी वाले महिनवा हो।। हां कैसे कटी कैसे कटी......... रजाई या ऐसा लागे, जैसे सगे हों मितवा हो। कैसे कटी कैसे कटी ठंडी वाले महिनवा हो।। हां कैसे कटी कैसे कटी......... कपड़े तो ऐसे लागे, जैसे लगे प्रियतमा हो। कैसे कटी कैसे कटी ठंडी वाले महिनवा हो।। हां कैसे कटी कैसे कटी....... रचनाकार: धर्मेन्द्र कुमार पटेल नौगवां, मानपुर जिला-उमरिया(मध्यप्रदेश) [डिस्क्लेमर:इस ब्लॉग पर रचनाकर द्वारा भेजी गयी रचना इस विश्वास और उम्मीद के साथ प्रकाशित की जाती है कि वह रचनाकार की मौलिक और अप्रकाशित रचना है .अन्यथा के लिए रचनाकार स्वयं उत्तरदायी होगा.] ब्लॉग पर प्रकाशित रचनाएं नियमित रूप से अपने व्हाट्सएप पर प्राप्त करने तथा ब्लॉग के संबंध में अपनी राय व्यक्त करने हेतु कृपया  यहाँ क्लिक  करें। कृपया  अपनी   रचनाएं हमें whatsapp नंबर 8982161035 या ईमेल आई डी...

कि हां हां हो कि हूं हूं हो...विकास गीत:धर्मेन्द्र पटेल

चित्र
विकास गीत ( ब्याह गीत की धुन में)                   1. बदल रहो है समाज हमारा ,आओ खुशियां मनाई हो, कि हां‌ हां हो कि हूं हूं हो...... कुम्भकरणी नींद जो सोवत हैं , उन्हें भी आज जगाई हो, कि हां हां हो कि हूं हूं हो.....                 2. सामाजिक कुरीतियां और आडम्बर मिलकर दूर भगाई हो, कि हां हां हो कि हूं हूं हो.... बच्चों को शिक्षा दिलवाई उन्हें भी शिक्षित करवाई हो, कि हां हां हो कि हूं हूं हो...               3. बेरोजगारी दूर भगाई कौंनौं रोजगार अपनाई हो, कि हां हां हो कि हूं हूं हो... खूब करो कठिन परिश्रम होगी बहुत कमाई हो, कि हां हां हो कि हूं हूं हो.....                4. घर मुहल्ले गांव वालों से कबहूं न करियो लड़ाई हो, कि हां हां हो कि हूं हूं हो हो सके तो खुशियां बांटो उनकी करो  बड़ाई हो, कि हां हां हो कि हूं हूं हो.....             5. चारों ...

आप मुझे नहीं जानते:धर्मेन्द्र कुमार पटेल आलेख

चित्र
 आप मुझे नहीं जानते अगर कोई किसी को नहीं जानता तो इसमें किसका दोष है?उसका जो नहीं जानता या जिसे नहीं जाना जा रहा ?" असल में हम जितने छोटे होते हैं,हमारा अहंकार उतना ही बड़ा होता है, जैसे-जैसे हम बड़े होते जाते हैं, अहंकार छोटा होता जाता है ।  इस बड़े-छोटे का उम्र से कोई रिश्ता नहीं है, यह आपके अंतर्मन की यात्रा और उसके फलने -फूलने के तौर-तरीकों पर निर्भर करता है । किसी अजनबी व्यक्ति से परिचय करनेकी पहल से इसे समझा जा सकता है। कई बार अपने पार्श्व में बैठे सहयात्री से परिचय जाने बिना ही सैकड़ों मील की यात्रा कट जाती है। और कई बार कुछ ही मिनटों में एक-दूसरे का हाल-चाल ऐसे जान लिया जाता है जैसे वे दोनों बहुत पुराने परिचित हों ।  वास्तव में दो व्यक्तियों के मध्य अहम् की ही दूरी होती है ।  यही अहम कई बार भय और शंका को जन्म देता है. ऐसे में जो व्यक्ति पहले पहल करता है बडप्पन दिखाने का श्रेय उसकी ही झोली में जायेगा क्योंकि उसने अपने अहम से ऊपर उठकर पहल करने की कोशिश की है ।  हो सकता है सामने वाला व्यक्ति परिचय देने में कोई रूचि न दिखाए और ऐसे में स्वयम के ...

सत्य एक निर्मल धारा:धर्मेन्द्र कुमार का आलेख

चित्र
सत्य एक निर्मल धारा आप सभी ने बचपन में क‌ई कहानियां सुनी होगी, और उनमें से क‌ई ऐसी कहानियां भी सुनी होगी जिनमें सत्य की विजय का वर्णन किया गया होगा। आखिर में इस सत्य को जानने की उत्सुकता मन में आ ग‌ई होगी तो आप अपने माता-पिता और शिक्षकों से सत्य के बारे में पूछा भी होगा, तो उन्होंने विभिन्न मान्यताओं और प्रेरक प्रसंगों  के  माध्यम से सत्य के सम्बन्ध  में विस्तार से जानकारी दी होगी। और जो भी, जैसा भी आपको बता दिया गया होगा आप उसे मान गये होंगे। ठीक आपकी  ही तरह मेरे साथ भी ऐसा ही  हुआ ।  मैंने सत्य जानने की इच्छा गुरु जी से जताई और मेरे गुरु ने हरिश्चंद्र की कथा सुना दी, पुनः जिज्ञासा हुई तो यही प्रश्न अपने माता से किया तो उन्होंने  श्रीराम और रावण के बीच हुए सत्य की विजय का कथा सुना दी, अपने पिता से सत्य के बारे में जानना चाहा तो उन्होंने कौरवों पर पाण्डवों की जीत को सत्य की जीत के रुप में बताया। एक दिन अपने चाचा जी से पूछ बैठा कि आप बताइए सत्य के बारे में तो उन्होंने गौतम बुद्ध के द्वारा किए गए जनकल्याण कार्यों को ही सत्य की खोज बताया। ...

दिखावटी इंसान:धर्मेन्द्र कुमार की कविता

चित्र
                        दिखावटी इंसान                     धर्मेन्द्र कुमार   ऐ इंसान तू दिखावा बिल्कुल भी न कर, एक दिन सब कुछ ओझल हो जाना है। कुछ भी अमर नहीं यह समझ लेना, यह जग है नश्वर सबकुछ मिट्टी में मिल जाना है।। झूठ पाखंड के रास्ते पर चलने वाले दरिंदे, वक्त रहते सम्भल सको तो सम्भल जाना। वरना प्रकृति हर पल सब कुछ निहार रही, यह समझ कर सुधर सको तो सुधर जाना।। क्या लेकर आया है जग में क्यों इतना इतराता है, झूठे वादे करके लोगों पर झूठी रौब जमाता है। पर मत भूलो यह तुम्हारी बहुत बड़ी अज्ञानता है, यहां जो भी है सब झूठी काया और झूठी माया है।। जो भी है तुम्हारे पास सबकुछ प्रकृति ने दिया है, मनमोहक जिन्दगी मिली जिसे  दिल खोलकर जिया है। फिर भी तेरे जीवन में खुशियों की कमी झलक रही है, क्योंकि तू इंसान नहीं है बल्कि इंसान दिखावटी  है।। जब तक रहो सृष्टि में हंसकर जी लेना तुम, गिले-शिकवे भुलाकर एकजुट  रह लेना तुम। नफरत करने वालों पर दमनचक्र ...