आदर्श जीवन :पुष्पेन्द्र पटेल
आदर्श जीवन सत्य+ईमानदारी+न्याय+चरित्र=आदर्श जीवन जब मानव की दृष्टि निर्मल हो, मन में उत्साह भरा हो, प्रेरणा से परिपूर्ण हो तब जीवन आदर्श के पथ पर अग्रसर होता है। दृष्टि कैसे निर्मल होती है ? जीवन में उत्साह कैसे मिलता है ? प्रेरणा कहाँ से आती है? सबका सम्बन्ध है- श्रेष्ठ मनुष्य के चरित्र से। इस संसार में कौन है श्रेष्ठ मनुष्य? श्रेष्ठ मनुष्य वह है जो अपने आदर्श और उद्देश्यों का कभी सौदा नहीं करता, चाहे जीवन में किसी भी प्रकार की परिस्थिति क्यों न हो । श्रेष्ठ व्यक्ति विषम परिस्थितियों में भी धैर्य एवं आत्मविश्वास कभी नहीं खोता बल्कि उस परिस्थिति से सीख लेकर भविष्य के लिए सजग रहता है । किसी भी क्षेत्र में सफलता के लिए चार बातें अत्यन्त आवश्यक है। 1-सत्य बोलना। (सत्य बोलने से सबसे अच्छी बात कि आपको कभी याद नहीं रखना पड़ता) 2-न्याय । (अन्याय का साथ नहीं देने से केवल एक व्यक्ति नाराज एवं दूर हो सकता है किन्तु न्याय का साथ नहीं देने से पूरे संसार के साथ-साथ अपने आप को कभी माफ नही कर सकते ह...