संदेश

कहानी लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

जाके पांव न फटे बिवाई, का जाने ते पीर पराई- ओम प्रकाश चौधरी

चित्र
जाके पांव न फटे बिवाई, का जाने ते पीर पराई(कहानी)- ओम प्रकाश चौधरी      आज कुछ मित्र हमारे विभाग में आ गए बोले चौधरी साहब ठंड बहुत है,हीटर या ब्लोअर नहीं रखे हैं। कैसे इतनी ठंडक में कार्य कर रहे हैं? मैंने कहा कि मैं ठेठ गांव वाला जो ठहरा, मूलत: किसान हूं,कैसे भी रहने का अभ्यस्त हूं।असली ठंड देखनी हो तो हमारे गाँव में चलें, मैं इस कड़कड़ाती ठंढ की एक झलक दिखाता हूं।विगत कई दिनों से हाड़ कॅपा देने वाली कड़ाके की ठंढ पड़ रही है ।शहर और बड़े-बड़े महानगरों में,क्या कस्बों में भी रहने वाले लोग हीटर,गर्म हवा देने वाला ब्लोअर चलाकर रजाई और कंबल में दुबककर आराम से रात में सो रहे हैं और 26 - 27 नवंबर,2020 की रात से 60 से भी अधिक दिनों से लगातार दिल्ली सीमा पर चल रहे किसान आंदोलन से लेकर ट्रंप - बाइडेन व देश-विदेश की चर्चा करने में मशगूल हैं।दिन में ऑफिस में भी हीटर आदि लगाए हुए हैं।दूसरी ओर भारत की एक बहुत बड़ी आबादी जो गावों में रहती है और उनका जीवन यापन खेती - किसानी पर ही आश्रित है।आज भी उनमें से एक तबका ऐसा है जो कि फटे-पुराने चद्दर/कंबल को ओढकर इस कड़ाके की ठंढ में भी रात भर ...

गुरु दक्षिणा(कहानी): राम सहोदर

चित्र
    मथुरा निकट के ही शहर के एक कंपनी में मैनेजर था । वह प्रतिदिन घर से अप डाउन किया करता था और दोपहर के भोजन के लिए साथ   टिफिन लेकर जाया करता था सुबह 9:00 बजे घर से निकल जाता और शाम 5:00 बजे तक ड्यूटी करने के बाद छः   7:00 बजे तक घर आ जाता और घर आते ही मां के सामने बडबडा ने लगता । क्या किया पिताजी ने ? शिक्षक की नौकरी करते जीवन बिता दिया लेकिन न तो कोई ठिकाने का घर बनवाया और न ही अच्छा खासा जागीर ही बनाया जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके । बस वही पुरानी झोपड़ी का घर और प्रत्येक माह खरीद कर खाना । जवाब में मां कहती - बेटा क्या यही कम है कि तुम्हारा और तुम्हारे दोनों बहनों का लालन-पालन किया ; पढ़ाया लिखाया । फिर तुम यह भी जानते हो कि तुम्हारे दादा अधेड़ अवस्था में ही तुम्हा री दोनों बुआ की शादी का भार छोड़कर स्वर्ग सिधार गए । तुम्हारे पिता ने अपने वेतन के भरोसे पर ही अप नी दोनों बहनों का विवाह किया । साथ ही भाई की भी तीन लड़कियों के विवाह में भी पूरा सहयोग दिया । फिर तुम्हारी । सोचो कि वेतन भी तो कम ही मिलता है । मथुरा मां के जवाब से खुश...

कठपुतली चढ़ी हिमालय (व्यंग्य) - डी.ए.प्रकाश खाण्डे

चित्र
संसार में ऐशो आराम करने के लिए बहुत सारा सामान घर में ठूँस-ठूंसकर भर लेते हैं   और दिनों दिन भरते जाते हैं। मानव अपने जीविका के लिए तरह-तरह की योजना बनाता है , कुछ में उसकी पूंजी ही डूब जाती है , बस प्रयत्न ही करता रहता है। छोटी-सी दु कान को गली-गली , बाजार, मेले आदि में ले जाकर बैठे रहना आदत हो जाती है। यह उस व्यक्ति की मजबूरी है, जो जहाँ भी मेला लगता है ; वहाँ की जनता बेसब्री से इन्तजार करती   रहती   है कि   मेला आये और हम आंनद उठायें , कुछ सामान खरीदें। मेला ऐसा माहौल है जहां लोग पैसो में नहीं भावनाओ में जल्दी बंध जाते हैं। मेले में हर तरह के व्यक्ति जाते हैं। जिनकी मनोवृत्ति दास प्रवृत्ति की होती है फिर उनका क्या कहना ? मेले का सारा सुख भोगने का अवसर उन्ही को मिलता है। मेले में अधिकतर कलाकार जाते हैं जिनको अपनी कलाओं   के प्रदर्शन करने का अवसर प्राप्त होता है तथा वे अपने कला को पुष्ट करने हेतु आवश्यक चीजें भी खरीदते हैं। मेले का दृश्य अतिसुन्दर था , विविध क्षेत्रों की वेश-भूषा , कलायें   और मनमोहक प्रस्तुतियां जिसे देखकर मन प्रस...

जीवन है अनमोल: अजीत पटेल "सोनू"

चित्र
जीवन है अनमोल  मैं एक प्राइवेट फाइनेंस कम्पनी में काम करता हूँ। मेरा काम है लोगों को जरूरत के समय ऋण देना और समय पर वसूली करना। यही आज से 10 वर्ष से कर रहा हूँ।। सुबह 7 बजे आफिस, फिर लोन अप्रेजल, लोन डिसवर्ष, ऋण वसूली। शुरू- शुरू में मुझे बहुत अच्छा लगता था, और लगे भी क्यो न मुझे दिन भर बाहर घूमना, तरह-तरह से लोगों से मिलना, उनसे बातें करना कालेज टाइम से ही पसंद था, लेकिन समय के साथ-साथ यह सब बोरिंग लगने लगा। कहीं लगता यह जॉब छोड़ दूँ, कहीं लगता कुछ नया शुरू करूं। यही सब सोचते-सोचते अब बहुत वक्त हो गया। अब ऐसे हालात में था कि कुछ नया करने का साहस ही नहीं बचा। अब इस उम्र में नया रिस्क नहीं ले सकता था। सब ऐसे ही चल रहा था घर से आफिस, फिर फील्ड, ऋण वसूली। एक दिन हेड आफिस से फोन आया कि आप अपना टारगेट पूरा करिए या तो घर जाइए। हम ऐसे कामचोर ऑफिसर को नहीं रख सकते। मेरे मन में बहुत ज्यादा खीझ हुई। मुझे ऐसे कैसे बोल सकते हैं? मैंने इस कम्पनी के लिए क्या-क्या नहीं किया? सुबह के 07 बजे से रात के 11 बजे तक लगा रहा। जब से यहाँ नौकरी की, तब से कभी भी 10.30 से पहले घर नहीं गया, डेली कल...

उधारी (लघुकथा) --डी.ए.प्रकाश खाण्डे

चित्र
उधारी (लघुकथा)      आज सुबह से ही बारिस हो रही थी .....। मंहगू जैसे ही बिस्तर से उठता है ; वह अपने खाली खेतों के बारे मे सोचने लगता है। तब तक उसकी पत्नी बरामदे में झाड़ू लगा चुकी थी और रसोई घर की ओर बढ़ती है।   मंहगू को देखकर जोर से आवाज लगाती है-"सोये रहोगे! आषाढ़ आ गया है। "   मंहगू झट से तैयार हुआ और रात का बचा हुआ भोजन खाकर मन ही मन सोंचता है- '' अब आषाढ़ लग ही गया है , खेत में धान का थरहा रख देना चाहिए। "   यह विचार करते हुए ; अपनी गरीबी को छिपाते हुए दुकानदार के पास जाता है , चारों तरफ किसानो की   भीड़ लगी   हई   थी । आज के समय में देशी धान बोने   के वजाय हाइब्रिड धान का प्रचलन तेजी से हुआ है , मंहगू का मन भी हुआ कि   इस वर्ष हाइब्रिड धान की रोपाई करना है पर लाकडाउन की   वजह से कहीं मजदूरी नहीं कर पाया था जिसके कारण उसके पास धान बीज खरीदने के लिए पर्याप्त रूपए नही थे। मन में अपने मेहनत पर भरोसा करके इस वर्ष अच्छी पैदावार करने की सोंच को सकारात्मक करते हुए , दुकानदार से २० किलो हाइब्रिड धान मांगा , दुक...