शहीद हो गए कंत: अंजली सिंह
*शहीद हो गए कंत* नाश की पट भूमिका पर , पदचिन्ह छोड़कर चले गए। मांग में लालिमा रोली भर, अंगार बना कर चले गए। पुलकित दृग में प्रेम बीज भर , अश्रु धार बना कर चले गए। स्नेह जलद के प्रेम नांव में, अनुराग अधूरा छोड़ चले गए। सहस्त्र ख्वाब की सेज पर, कटीली रजनी छोड़ चले गए, मन-मंदिर के प्रेम पुजारी दीया बुझा कर चले गए। अंतस में ऐसा घाव दिये , गरल पिला कर चले गए। पर मेरे परम -प्यारे पिया, वतन का मान बढाकर चले गए। गर्व करु ,अभिमान करूं, सिसकूं या जयगान करूं। धरती मां के वीर पुत्र , माता का कर्ज उतार कर चले गए। मेरे प्रारब्ध के पुण्य कंत यश गात बना कर चले गए। नाश की पट भूमिका पर , पदचिन्ह छोड़ कर चले गए।। ©रचनाकार अंजली सिंह उच्च माध्यमिक शिक्षक शासकीय स्तर माध्यमिक विद्यालय भाद