काव्य प्रतियोगिता में हमारे रचनाकारों ने मारी बाजी
काव्य प्रतियोगिता में हमारे रचनाकारों ने मारी बाजी
नवसृजन एवं सर्वांगीण विकास संस्थान कदमकुआं पटना 3 संस्था द्वारा विषय-कोरोना महामारी का सकारात्मक एवं नकारात्मक प्रभाव पर विगत दिनों (28 अप्रैल 2020 से 01 मई 2020) के मध्य ऑनलाइन काव्य प्रतियोगिता में हमारे रचनाकारों ने भाग लिया। आज 03 मई को उसके परिणाम की घोषणा हुई जिसमें तीन प्रथम पुरस्कार सहित बाल श्रेणी में एक प्रथम व एक द्वितीय सहित कुल नौ लोगों को सम्मान प्राप्त हुआ। हमारे लिए आप सभी प्रथम हैं।
यह इस बात को प्रमाणित व रेखांकित करता है कि जैसी प्रतिभाएं अन्यों में है, अन्य स्थान के लोगों में है, वही प्रतिभा सभी में है। आवश्यकता है तो केवल अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए मुखर होकर सामने आने की। खुशी है कि "आपस की बात सुनें" ब्लॉग के माध्यम से शनैः शनैः एक साहित्यिक वातावरण बनाने का प्रयास सफल हो रहा है। इस सफलता के पीछे सभी रचनाकारों और सुधी पाठकों का स्नेह व सहयोग है। सभी विजेता व सभी प्रतिभागियों को बहुत-बहुत बधाई। हमारी ब्लॉगर टीम आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करती है।
भवदीय
ब्लॉगर टीम









टिप्पणियाँ