संदेश

डॉ ओ पी चौधरी लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कोविड-19:तीसरी लहर की सुबगुबाहट और हम- आप-डा. ओ. पी.चौधरी

चित्र
कोविड-19:तीसरी लहर की सुबगुबाहट और हम- आप-डा. ओ. पी.चौधरी              किसी ने ठीक ही लिखा है कि जिंदगी कर्कश अनुभवों का पहाड़ होती है।अलग बात है कि इस पहाड़ पर कहीं कहीं सुख के कुछ सुकोमल डूब भी उग जाते हैं। सुख की इन्हीं चंद दूबों की चाहत में उम्र बीत जाती है।ऐसा ही है वर्तमान समय जब हम महामारी से जूझते हुए,अपनों को खोते हुए भी साहस और धैर्य जीवन के प्रति रखते हुए आशा की किरण खोजने में लगे हुए हैं। कोविड का पहला मरीज जनवरी 2020 में केरल में पहचान में आया,फिर तो मार्च,20 से लॉक डाउन की स्थिति और संक्रमितों की संख्या बढ़ने का सिलसिला,उसी दौरान महानगरों से कामगारों का अपने गांव घर जल्दी से पहुंचने की जो आपाधापी हुई वह महामारी से भी ज्यादा भयावह।ऐसी भागदौड़ देश के विभाजन के समय रही होगी।उसके बाद का यह मंजर तो बहुत खौफनाक था।समय बीता, महामारी की रफ्तार सुस्त पड़ते ही लोगों की जिंदगी अपने पुराने ढर्रे की ओर अग्रसर ही हो रही थी,कामगार पुनः अपने काम की तलाश में शहरों की ओर वापस जा ही रहे थे,कुछ पहुंच भी गए थे कि तब तक दूसरी लहर का प्रचंड रूप से प्रकट हो जाना...

सरकारी वन महोत्सव एवम् सामाजिक उत्तरदायित्व–डा ओ पी चौधरी का पर्यावरण के संबंध में आलेख

चित्र
सरकारी वन महोत्सव एवम् सामाजिक उत्तरदायित्व–डा ओ पी चौधरी            वन को हम फॉरेस्ट से समझें तो लैटिन शब्द के फोरिस से निर्मित,जिसका अर्थ है गांव के सीमा या चारदीवारी से बाहर की समस्त भूमि,जिस पर खेती न की गई हो तथा जो निर्जन हो।अब वन से तात्पर्य है कि जिसका उपयोग वानिकी के उद्देश्य से किया गया हो।वन किसी भी राष्ट्र की बहुमूल्य प्राकृतिक संपदा है और प्रकृति की मनोरम विशिष्टता है।वनों के महत्व को दर्शाते हुए कहा जाता है ," वन से जल,जल से अन्न, अन्न से जीवन"इसी तर्ज पर अब हम कहने लग गए हैं कि जल ही जीवन है।वन को लोगबाग हरा सोना भी कहते हैं।यह हमारे जीवन को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित करते हैं।हमें एक और इनसे फल,इमारती लकड़ी,पशुओं का चारा,पक्षियों का भोजन आदिअनेक चीजें प्राप्त होती हैं,वहीं दूसरी ओर पर्यावरण को स्वच्छ,समृद्ध,मिट्टी के कटाव को रोकने व उसमें नमी बनाए रखने का कार्य करते हैं।ऑक्सीजन को बहुततायत मात्रा में प्रदान करने वाले ये वन हमारे जीवन के अविभाज्य अंग सरीखे हैं। कोरोना महामारी में ऑक्सीजन के लिए जो आपाधापी मची थी,उससे हमे सबक लेकर...

कोविड-19:महामारी के दौर में हमारे गांव- देहात–डॉ. ओ पी चौधरी

चित्र
कोविड-19:महामारी के दौर में हमारे गांव- देहात–डॉ. ओ पी चौधरी Kovid-19: Our village Countryside-Dr. O PChowdhary            कोविड-19 ने एक महामारी के रूप में बहुत तबाही मचाई,पूरे विश्व में त्राहि- त्राहि मच गई।एक साल से भी अधिक का समय बीतने के बाद भी अभी दहशत गर्दी और आशंका  का माहौल है।भला हो उन वैज्ञानिकों का जिन्होंने बहुत ही कम समय में वैक्सीन का ईजाद कर लिया और बड़ी आबादी का टीका करण भी हो चुका है।लगातार टीके लगवाने को प्रोत्साहित भी किया जा रहा है।क्योंकि कोरोना से बचने के लिए सावधानी बरतने के साथ ही टीका आवश्यक है।            कोरोना महामारी का प्रभाव अपने देश में मार्च, 2020 में बढने लगा तो भारत सरकार को लॉकडाउन की घोषणा करनी पड़ी।बहुत बड़ी संख्या में गांवों से रोजी - रोटी के लिए शहर गए कामगारों को अपने उसी गांव में शरण मिली जहां से वे चले गए थे,कितनों ने तो भुला ही दिया था की हम कहां से यहां तक की यात्रा किए हैं।शहर की चकाचौंध में अतीत की स्मृतियां विलुप्त हो गई थी।किंतु इस महामारी ने एक ही झटके में सब कुछ याद दिला ...

जाने कहां गए, वो बचपन के दिन....

चित्र
जाने कहां गए, वो बचपन के  दिन.........       समाज में परिवर्तन होता आया है और होता ही रहेगा। शहर में बदलाव आया भौतिक भी और सामाजिक भी।यह परिवर्तन गांवों में भी बहुत तेजी के साथ हुआ।वैश्वीकरण के युग में सब कुछ बाजार आधारित हो गया।विकास ने न केवल हमारे भौतिक परिवेश को ही प्रभावित किया बल्कि सामाजिक ताने बाने को , मानसिक फलक को भी अछूता नहीं रहने दिया।कहावत है कि अजब तेरी महिमा , गजब तेरी लीला।वह भी क्या जमाना था जब दरवाजे पर बैल , भैंस , गाय , बकरी , घोड़ा , मुर्गी , कुत्ता आदि अपनी उपस्थिति से कोलाहल पूर्ण परिवेश का सृजन करते थे , और जीवंतता का एहसास कराते थे।सुबह सूर्य की स्वर्ण रश्मियां ओस की बूंद को सुनहली बना देती थी , चिड़ियों का चहचहाना , भौरों का गुंजन वातावरण को संगीतमय बना देते थे।कुएं पर चरखी की आवाज क्या सिहरन पैदा कर देती थी नहाने से पूर्व ही , जाड़े में रोएं खड़े हो जाते थे। दरवाजे पर इन जानवरों की अधिकता उस व्यक्ति की संपन्नता और शौक के द्योतक थे , उस गाँव में उसे बड़ मनई कहा जाता था ।दरवाजे पर नीम का दरख्त और दाएँ या बाएँ पक्का कुंआ , ...

खड़ी फसल जानवरों से चराने की कीमत: डा ओ पी चौधरी

चित्र
खड़ी फसल जानवरों से चराने की कीमत बात सन 1975 के पहले या यों कह लें कि चकबंदी से पहले की है , जब हमारे खेत अलग - अलग हुआ करते थे।यह घटना/कहानी है ग्राम मैनुद्दीनपुर , जलालपुर , जनपद अम्बेडकरनगर की , जहां हमारा नार गड़ा है , वहीं हमारे घर के सामने और सार(पशुशाला)के ठीक पीछे हमारे काका श्री राम जतन वर्मा , जिनकी स्मृतियां ही अब शेष हैं , का खेत था , जिसमें धान और गेहूं की फसल लगाते थे।बहुत ही साफगोई और बिना लाग - लपेट के अपनी बात कहने में माहिर या हम कहें की मन की बात दिल में और दिल की बात मन में न रखने वाले बेहद खुशदिल इंसान थे।उस समय खेती बैल से होती थी। 8 –9 बैलों के साथ ही गाय और भैंस कुल मिलाकर 15 से 20 या उससे भी अधिक जानवर हमारे यहां हुआ करते थे , जो बांस के खूंटे में पगहे(सन या सुतली से बनी रस्सी)से बंधे रहते थे।उस समय लोहे वाली जंजीर अपने यहां बाजार में नहीं थी।पानी से भीगते -भीगते खूंटा और पगहा दोनो कमजोर हो जाते थे।कुछ जानवर भी हम लोगों(इंसानों)जैसे ही दुष्ट हुआ करते थे और पगहा या खूंटा जरा सा कमजोर हुआ कि , उसे तोड़कर , उखाड़कर राम जतन काका के खेत में चरने चले जाते थे। कु...