एक वक्त की रोटी
एक वक्त की रोटी जीवन के सफर में आज भौतिकवादी इंसान ने समय के साथ-साथ पूरे वायुमंडल में मीठा जहर घोल दिया है। किसी के पास खाने का वक्त नहीं है, और किसी के पास एक वक्त का खाना नहीं है। लोग कहते हैं सब कुछ बदल गया है । लेकिन सच तो यह है कि लोग बदल गए हैं। आइए इसे इस कहानी से समझें। एक दिन की बात है एक अमीर व्यक्ति की पत्नी रमा सब्जी लेने गई। वह सब्जी वाले के पास पहुंचती है। टमाटर उठा कर बोली,"टमाटर क्या भाव दिए ?" गरीब सब्जीवाला धीरे से बोलता है, "ले लो दीदी, 20 का एक किलो है" रमा बोली-"15 लगाओ और आधा किलो दे दो" सब्जी वाला -"नहीं दीदी, नहीं पड़ेगा" रमा -"क्यों नहीं पड़ेगा?" सब्जी वाला-"महंगाई ज्यादा है ,नहीं पड़ेगा।" रमा -"अरे! तुम्हारे घर की सब्जी है। क्यों नहीं पड़ेगा?" सब्जी वाला -"बच्चे भूखे रह जाएंगे दीदी !" रमा ने आधा किलो टमाटर तौलने के लिए कहा और उसने सब्जीवाले को...