पहेलियाँ: रजनीश (काव्य प्रतिष्ठा)
पहेलियाँ: रजनीश (काव्य प्रतिष्ठा) (1) छोटे में मैं कच्चा बढकर मैं पक जाता छील काटकर मुझको खाते मुंह को मीठा लगता पौष्टिक मैं बढाता लोगों की सेहत मैं बनाता सोचो-सोचो मैं कौन हूँ जल्दी बतलाओं मैं कौन हूँ (2) रात भिगोकर सुबह को खाते मुझको गरीब की काजू बतलाते मैं सेहत का मस्त मालिक हूँ मैं लोगों की भूख मिटाता किसान मुझे खेतों में उगाता सोचो-सोचो मैं कौन हूँ बता दो भोला राम मैं कौन हूँ (3) सबके जीवन को चलाता हूँ सूखे गले जुडाता हूँ एक-एक बूँद की कीमत है मेरी मैं ही काम चलाता तेरी अब बताइए, मैं कौन हूँ (4) कागद ऊपर मैं चलता हूँ हर रगों से मैं खिलता हूँ भर देता हूँ पूरा पन्ना खाली नहीं रह पाता दुनिया पूरी कहती है कागद से मेरा नाता (5) बिजली से मैं चलता हूँ हवाओं से घर भरता हूँ ठण्ड लगने से बंद कर देते हैं मुझको मैं सरल हूँ मेरा नाम पता है सबको (6) ठंडी में मैं काम आऊँ ठंडी को मैं दूर भगाऊँ मेरा काम तपन है देना ना चंदा न पैसा लेना बतलाओ मैं कौन हूँ (7) गर्मी में मन भर खाते हैं ठंडा मीठा हो जाते हैं बाह...