जाके पांव न फटे बिवाई, का जाने ते पीर पराई- ओम प्रकाश चौधरी
जाके पांव न फटे बिवाई, का जाने ते पीर पराई(कहानी)- ओम प्रकाश चौधरी आज कुछ मित्र हमारे विभाग में आ गए बोले चौधरी साहब ठंड बहुत है,हीटर या ब्लोअर नहीं रखे हैं। कैसे इतनी ठंडक में कार्य कर रहे हैं? मैंने कहा कि मैं ठेठ गांव वाला जो ठहरा, मूलत: किसान हूं,कैसे भी रहने का अभ्यस्त हूं।असली ठंड देखनी हो तो हमारे गाँव में चलें, मैं इस कड़कड़ाती ठंढ की एक झलक दिखाता हूं।विगत कई दिनों से हाड़ कॅपा देने वाली कड़ाके की ठंढ पड़ रही है ।शहर और बड़े-बड़े महानगरों में,क्या कस्बों में भी रहने वाले लोग हीटर,गर्म हवा देने वाला ब्लोअर चलाकर रजाई और कंबल में दुबककर आराम से रात में सो रहे हैं और 26 - 27 नवंबर,2020 की रात से 60 से भी अधिक दिनों से लगातार दिल्ली सीमा पर चल रहे किसान आंदोलन से लेकर ट्रंप - बाइडेन व देश-विदेश की चर्चा करने में मशगूल हैं।दिन में ऑफिस में भी हीटर आदि लगाए हुए हैं।दूसरी ओर भारत की एक बहुत बड़ी आबादी जो गावों में रहती है और उनका जीवन यापन खेती - किसानी पर ही आश्रित है।आज भी उनमें से एक तबका ऐसा है जो कि फटे-पुराने चद्दर/कंबल को ओढकर इस कड़ाके की ठंढ में भी रात भर ...