संदेश

इंजी. प्रदीप पटेल लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

अंक- जनवरी 2023

आपस की बात सुनें भूमिका   कविता स्वच्छता शपथ- रामसहोदर पटेल कर्मपथ- इ. प्रदीप जो मैं ठहरा रहा-  इ. प्रदीप कुंडलियाँ- राम सहोदर पटेल  बघेली कविता बघेली घनाक्षरी~बाप के पीरा आलेख समतामूलक समाज की स्थापना में साहित्य की भूमिका गणतंत्र दिवस: एक सुन्दर संस्मरण [इस ब्लॉग में रचना प्रकाशन हेतु कृपया हमें 📳 akbs980@gmail.com पर email करें।]

आजादी के बाद का संघर्ष : प्रदीप

चित्र
ऐसा नही है कि आज़ादी जीत ली और संघर्ष करने को कुछ नही है भारत एक लोकतंत्र बन गया और बनाने को कुछ नही है संविधान मिल गया  और पाने को कुछ नही है जो जीता गया है उसे बचाये रखने का संघर्ष अभी भी है जो बन गया है उसे बनाये रखने की जिम्मेदारी अभी भी है जो अथक प्रयासों से मिला है उसे संजोये रखने की संकल्पना अभी भी है क्योंकि सभी के प्रतिनिधित्व पर  एकाधिकारवाद का षणयंत्र अभी भी है लोकतंत्र को भीड़तंत्र से खतरा अभी भी है संविधान पर रूढ़िवादियों की टेढ़ी नजर अभी भी है ऐसा नही है कि आजादी जीत ली  और संघर्ष करने को कुछ नही है क्योंकि जीवन स्वयं में एक युद्ध सा है इसलिए संघर्ष करने को बहुत कुछ अभी भी है। -ई. प्रदीप  उकसा, ब्योहारी निवर्तमान- नागपुर, महाराष्ट्र [इस ब्लॉग में रचना प्रकाशन हेतु कृपया हमें 📳 akbs980@gmail.com पर इमेल करें अथवा ✆ 8982161035 नंबर पर व्हाट्सप करें]

जीवन और अन्तःकरण: इंजीनियर प्रदीप

चित्र
जीवन और अन्तःकरण जीवन एक जैविक घटना है, एक बायोलॉजिकल प्रोसेस है, अगर सिर्फ जीवन का मिलना ही जीना है तो मनुष्य और जानवर में कोई फर्क नहीं है क्योंकि जीवन तो उसे भी मिलता है, पर अन्तःकरण निर्मित होता है उसे बनाया जाता है अन्तःकरण उस पटल की तरह है जिस पर लिखना संभव है; जिस पर पहले से कुछ लिखा हुआ नहीं है। जीवन की शुरुआत में  अन्तःकरण शून्य होता है। लालच, घृणा, प्रेम, नफरत, काम  और क्रोध  भी अन्तःकरण नहीं हैं क्योंकि यह भाव है, एक परिणाम है, आवेग है अन्तःकरण की सतह पर बनती बिगड़ती हुई प्रतिक्रिया है । फिर अन्तःकरण क्या है? अन्तःकरण एक समझ है हर उस वस्तु को लेकर जो हमारे से होकर गुजरती है और जिसे देखकर हम उसका छाया चित्र कैद कर लेते हैं । यह सतत होने वाली प्रक्रिया है। हर समझ की नई परत हर बार हमारे मानस पर जमती चली जाती है और हमारा अन्तःकरण बनता चला जाता है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति का अन्तःकरण अलग निर्मित हुआ है क्योंकि वस्तुओं को परखने का उसका परसेप्शन अलग था। उसे देखने का उसका नजरिया अलग था, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति एक समान दिखने पर भी भिन्न अन्तःकरण की वजह से भिन्न होते हैं ।...

मानव की इच्छाशक्ति: इंजी. प्रदीप

चित्र
मानव की इच्छाशक्ति वो जो बीज बनके अंकुरित हुआ पुष्प की तरह पल्लवित हुआ था कभी ज़मीन पर फिर शिखर को उसने छुआ। अनभिज्ञ था, अज्ञान था उसको ना कोई भान था घनघोर अमावस की रात का प्रतिकार कर, वो प्रकाश हुआ। न चैन था, न आराम था उसको कहां विश्राम था नाप कर धरती का कोना आ गया चांद पर, आसमां को लांघता हुआ। कोई कभी, उसको कहीं रोकता पर्वत भी यदि काट कर वो बह गया कभी नदी का प्रारम्भ वो, अंततः सागर हुआ। लोरियाँ सुनकर सोता था जो कभी छोटी सी एक बात पर आंखभर रोता था जो कभी देश की सीमा का वही पहरेदार अब वीरता की मिशाल बनता, शत्रु का सीना चीरता हुआ। पालता है वो स्वप्न को जागते हुए रात को अपनी हृदय में, इच्छा, प्रबल जज्बात को क्षीण भी वही और महान भी वही हुआ जिसने है जीता स्वयं को, अंत का वही विजेता हुआ। ©इंजी. प्रदीप नागपुर, महाराष्ट्र। 21 जून 2020

कवि का चिंतन:इंजी. प्रदीप

चित्र
कवि का चिंतन सोचता हूं, क्या गुफ्तगू करता होगा बड़े इत्मीनान से कोई कवि जब लिखता होगा रुदन के बीज, हंसी  की बात, खीज से मन को भर लेता, सहज ही बात पर, आश्चर्य चकित हुआ होगा व्यथा मन की, बात तन की समेट कर जहां भर की बातें जाने किस कशमकश में रात को सोया होगा इन्द्रधनुष सा मन उसका रंगों का वो सौदागर कितने रंगों में डुबोकर कागज पर कलम रखता होगा। किलकारी, खामोशी, सहर का शोर क्रोध का गूंज भी, औरतों की खुसफुसाहट तक संवेदनाएं अपने  हृदय में, गहरी जगाया होगा। मुक्कमल तो कुछ था ही नहीं परवाह उसे कहां इस बात की थी शहर दर शहर, कितने रास्तों का सफर उसने किया होगा। क्या पता कभी किया भी है प्रेम उसने ? बखूबी लिखता है मगर विरह का दर्द, श्रृंगार का रस किसी प्रेयसी का हृदय भी रखता होगा सोचता हूं, क्या गुफ्तगू करता होगा बड़े इत्मीनान से कोई कवि जब लिखता होगा। रचनाकार: ⓒइंजी. प्रदीप [इस ब्लॉग में रचना प्रकाशन हेतु कृपया हमें 📳 akbs980@gmail.com पर इमेल करें अथवा ✆ 8982161035 नंबर पर व्हाट्सप करें, कृपया देखें- नियमावली ] 

हमारे युवा और औद्योगिक क्रांति 2.0 :इंजी. प्रदीप पटेल

चित्र
हमारे युवा और औद्योगिक क्रांति 2.0 परिस्थियाँ बदलती रहती हैं एक व्यक्ति , समूह अथवा भूगोल में खोजी गयी चीजें शेष मानव जीवन को प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित करती हैं। पहिये के अविष्कार के पूर्व भी जीवन था लेकिन एक समूह के द्वारा खोजा गया पहिया और उसके अविष्कार ने शेष मानव जीवन को उसके उपयोग के लिए विवश कर दिया। जिन्होंने उस खोज को नकारा वो प्रतिस्पर्धा में टिक नहीं पाए और समाप्त हो गए। तकनीक न केवल काम को आसान बनाती है बल्कि उसे कई गुना ज्यादा बृहत रूप में आकार देने का भी कार्य करती है। कंक्रीट के घर न केवल मिटटी के घर के मुकाबले ज्यादा मजबूत और टिकाऊ होते हैं बल्कि कंक्रीट और इस्पात के इतेमाल ने हमें सैकड़ों मंजिला ऊँचा भवन बनाने में सक्षम बनाया। भाप इंजन की खोज ने पूरी दुनिया को अंग्रेजों के सामने घुटने टेकने के लिए मजबूर कर दिया। इसलिए जो समय के साथ चल सकता है वही टिका रहा सकता है , जो आधुनिकता को अपनाएगा वही उन्नति करेगा। औदोगिक अविष्कार का प्रथम दौर ख़त्म हो चुका है। यह औद्योगिक  युग का दूसरा दौर है जिसे सूचना क्रांति , आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक्स ...

इस दौर की बातें:इंजी. प्रदीप पटेल

चित्र
इस दौर और उस दौर की बातें, भरे  हुए  पेट  में  झूठ की बातें। तरीका सीख लिया है हमने , लोगों को उलझाए रखने का। भारत-पाकिस्तान , हिन्दू और मुसलमान की बातें। धूप और बारिश में जो ढोता ईंट और पत्थर। फुरसत भी नहीं जो कर लें,   कभी उस मजदूर की बातें। स्वार्थ ऐसा है और शोर इतना है , जो मर गए लाचारी में वो भी बन गए , हमारी टी आर पी की बातें। दुनिया में लहराएगा अपना , एक दिन परचम बहुत ऊंचा। नंबर वन और विश्व गुरु बन जाने की  काल्पनिक बातें। पर न खत्म होगा कभी उनके आँख का आंसू, भूख से बिलखते बच्चे , दिन-रात काम करते हुए मजदूर की बातें। हमेशा होंगी राजनीति की बातें , न होंगी कभी तो बस वास्तविक बातें , बुनियाद की बातें , इंसान की बातें। इस दौर और उस दौर की बातें, भरे हुए पेट में झूठ की बातें। रचनाकार : इं जी. प्रदीप पटेल [इस ब्लॉग में रचना प्रकाशन हेतु कृपया हमें 📳 akbs980@gmail.com पर इमेल करें अथवा ✆ 8982161035 नंबर पर व्हाट्सप करें, कृपया देखें- नियमावली ] 

जीत का संघर्ष जीवन है:इंजी.प्रदीप पटेल

चित्र
जीत का संघर्ष जीवन है इंजी. प्रदीप पटेल  अंधेरा है, अंधेरा है चिल्लाना जीवन नहीं है, खुद बाती बनकर जलना जीवन है। दूसरों को आदर्श बताना जीवन नहीं है, जिन्हें हम दूसरों को बताते हैं उन आदर्शों को स्वयं जीना जीवन है । हार जीवन नही है,जीत जीवन नहीं है जीत का संघर्ष जीवन है। उंगली उठाकर मार्ग बताना जीवन नहीं है, स्वयं मार्ग पर चलना और नए मार्ग बनाना जीवन है। दुनिया को बदल देना, संसार को बदल देना औरों में बदलाव लाना जीवन नहीं है। स्वयं में बदलाव लाना जीवन है। अपने विचारों को लेकर, अपने कर्म और पुरुषार्थ  पर अकेले रह जाओ तब भी, संघर्ष करना, खड़े रहना, डटे रहना जीवन है। रचनाकार : इंजी. प्रदीप पटेल [इस ब्लॉग पर प्रकाशित रचनाएँ नियमित रूप से अपने व्हाट्सएप पर प्राप्त करने तथा ब्लॉग के संबंध में अपनी राय व्यक्त करने हेतु कृपया  यहाँ क्लिक  करें।  अपनी   रचनाएं हमें whatsapp नंबर 8982161035 या ईमेल आई डी akbs980@gmail.com पर भेजें,  देखें  नियमावली   ]