सामाजिक कार्य व्यक्तिगत क्षमता का सही उपयोगः वीरेन्द्र कुमार पटेल
सामाजिक कार्य व्यक्तिगत क्षमता का सही उपयोगः वीरेन्द्र कुमार पटेल मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है। वह अपने व्यक्तित्व का विकास समाज में रहकर ही करता है। वह समाज में रहकर जीवन की कठिन चुनौतियों को देखते समझते हुए अपनी जीवन यात्रा में आगे बढ़ता है। फिर एक ऐसे चैराहे पर खड़ा हो जाता है जहां से उसे किसी एक रास्ते का चयन करना होता है। इस चयन के पीछे की बाध्यताएं कई बार उसे ऐसे क्षेत्र में ले जाती हैं जहां से उसे लगने लगता है कि उसे जो कुछ और करना चाहिए था , वह पीछे छूट गया है। यह छूट जाना ही व्यक्ति को समाज में पीछे मुड़कर देखने के लिए बाध्य करता है। एक दूसरी स्थिति यह होती है कि व्यक्ति जीवकोपार्जन के लिए जो कुछ करता है उसमें पूर्णता प्राप्त करने के बाद भी उसे ऐसा लगता है कि उसकी भावनात्मक संतुष्टि कहीं न कहीं अधूरी रह गई है। उस भावनात्मक संतुष्टि के लिए भी वह पीछे मुड़कर देखने की कोशिश करता है। कुछ अपनी व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए भी सामाजिक कार्य की ओर प्रवृत्त होते हैं। हमारे देश के लोग भावप्रधान हैं। यह भाव प्रधानता सामाजिक रिश्तों में हमें ...