संदेश

डी.ए.प्रकाश खाण्डे लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

राष्ट्रभाषा हिंदी -डी .ए.प्रकाश

चित्र
🌷राष्ट्रभाषा हिंदी 🌷 राष्ट्र प्रगति की भाषा हिंदी, जन-जन को है भाया | राष्ट्रीय भाषा बनाने हिंदी, जब संविधान सभा में आया || चौदह सितम्बर दिन था प्यारा, सन उन्नीस सौ उनचास रहा | गोपाल स्वामी ने दिया विचार, हिंदी राजभाषा यह शंकर राव कहा || भाषाओं के कारण ही तो, राज्यों का नव निर्माण हुआ | राजभाषा आयोग बना तब, हिंदी का गुणगान हुआ || काश्मीर से केरल तक, जन प्रिय भाषा है हिंदी | उषा से रजनी तक सब, प्रिय जन बोलें हिंदी || पंत निराला और दिनकर का, पावन हिंदी भाषा है | कबीर तुलसी और सूर का, हिंदी ज्ञान जिज्ञासा है || शिक्षा का स्तम्भ है हिंदी, जन-मन को पावन करती है | रस छंद अलंकार विभूषित, हिंदी कविता रहती है || नौ राज्यों की मातृभाषा है, हिंदी हृदय लगाते है | अजर अमर हो हिंदी भाषा, आज हिंदी दिवस मनाते हैं || ✍🏼डी.ए.प्रकाश खाण्डे, अनूपपुर मध्यप्रदेश

जरा याद करो कुर्वानी (कविता)- डी.ए.प्रकाश खाण्डे

चित्र
ज़रा याद करो कुर्वानी           =============== जो पाल पोषकर समृद्ध किया, जीवन का सब दांव लगाकर | दुःख--दर्दों को पीया है जिसने, प्रेम- प्यार की नदी बहाकर | सारी खुशियां अर्पित कर दी, धरा धरोहर और जवानी | उनकी गाथा क्यों भूल गए, इनकी जरा याद करो कुर्वानी || वतन प्रेम पर हुए फ़िदा, बचपन का सब खेल भूलकर | देश प्रेम का कर्ज उतारे वीर, फांसी फंदे में हँसते झूलकर | राजगुरु- सुखदेव-भगत सिंह, अब किसका लिखूं कहानी | माँ का बेटा अजर अमर हो, इनकी ज़रा याद करो कुर्वानी || जल जंगल के खातिर बिरसा, अपनी जान गवाया था | अपने जन और वतन के खातिर, अंग्रेजों से युद्ध रचाया था | गोरों को जो चना चबायी, वो झांसी की मर्दानी | झलकारी भी हुई शहीद, इनकी जरा याद करो कुर्वानी || द्रासा और गलवान घाटी पर, लात मारे रिपु के छाती पर | जो मात्रभूमि पर हुए न्योछावर, पुलवामा और सुकमा घाटी पर | सरहद में जाकर सीना ताने हैं, धन्य है उनकी जवानी | सुहागिन की सुहाग अमर है, उनकी ज़रा याद करो कुर्वानी || राणा की रणभूमि अमर ...

संवेदना(लघुकथा) - डी.ए.प्रकाश खाण्डे

चित्र
संवेदना (लघुकथा)- डी.ए.प्रकाश खाण्डे होली की त्यौहार कुछ ही दिन बचा था सभी जनसामान्य त्यौहार के लिए बाजार से सामाग्रियां ले रहे थे |मेरे संस्था के सभी कर्मचारियाँ भी घर जाने की तैयारी में थे,मेरा गाँव विद्यलय से बारह किलोमीटर की दूरी पर है | सुबह जाए तो साम को लौट आते है इसलिए कोई ख़ास तैयारी नहीं किये थे | विद्यालय आवासीय होने के कारण सरकारी कमरा भी मिला है जिसके देखभाल करने की वजह से त्यौहार में घर जाने का विचार नहीं बनाया था | विद्यालय की छुट्टी के बाद बाजार गया था, वहां मेरे संस्था के वर्मा बाबू मिल गए ,उन्हें बताया की आज गाँव जाउगा सुबह आना होगा | वर्मा बाबू सुनकर प्रसन्न हुए और बोले रात में ही लौटना हो तो मैं भी चलूँगा | दोनों बातचीत करते गाँव पहुँच गए, वर्मा जी घर को चारो तरफ देखे और सभी से बात करने के बाद चाय पीकर हम दोनों गाँव के एक मंदिर गए | जहां पर मेरे बचपन के मित्र एवं सहपाठी से मुलाक़ात हुआ और वह मुलाक़ात एक याद बनकर ही रह गया | मित्र जब भी मिलता था बहुत खुस और प्रसन्नचित से बात करता था,देखते ही मुझे मंडल कहकर बात करने लगे,थोड़ी सी मुलाक़ात एक याद बनकर रह गया | बात कम हो हु...

मुंशी प्रेम चंद - डी .ए.प्रकाश खाण्डे

चित्र
उपन्यास एवं कहानी सम्राट मुंशी प्रेमचंद जी - डी .ए.प्रकाश खाण्डे ==================================== मुंशी प्रेमचन्द हिन्दी साहित्य के प्रख्यात कहानीकार व उपन्यासकार हैं। बचपन से ही उनको साहित्य पढ़ने-लिखने में रुचि थी और अपनी रुचि के अनुसार वे छोटे उपन्यास भी पढ़ा करते थे। प्रेमचन्द जी अपने कार्यों को लेकर बचपन से ही सक्रिय थे।बहुत मुश्किलों और संघर्षों के बाद भी वे निरन्तर अपनी लेखनी चलाते रहे। मुंशीप्रेमचन्द जी प्रतिभाशाली व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने अपनी लेखनी से हिन्दी साहित्य की काया ही पलट दी। प्रेमचन्द जी का मूल नाम धनपत राय श्रीवास्तव, प्रेमचंद को नवाब राय और मुंशी प्रेमचंद के नाम से भी जाना जाता है। उपन्यास के क्षेत्र में उनके योगदान को देखकर बंगाल के विख्यात उपन्यासकार शरतचंद्र चट्टोपाध्याय ने उन्हें उपन्यास सम्राट कहकर संबोधित किया था। प्रेमचंद ने हिन्दी कहानी और उपन्यास की एक ऐसी परंपरा का विकास किया जिसने पूरी सदी के साहित्य का मार्गदर्शन किया। आगामी एक पूरी पीढ़ी को गहराई तक प्रभावित कर प्रेमचंद ने साहित्य की यथार्थवादी परंपरा की नींव रखी। उनका लेखन हिन्दी साहित्य ...

मनभावन सावन (सवैया) -डी.ए.प्रकाश खाण्डे

चित्र
मनभावन सावन  सावन तो मनभावन पावन, मास अवै सब तो सुख पायो । वारिस की सब बूंद सुहावन, ताल सरोवर मान बढ़ायो । नागन दूध पिलावत हैं सब, पेड़ लगे धरती हरियायो । साजन राह तकै विरही मन, धान किसान खूब लगायो || शीतल वायु बहे चंहु ओरन, मान बढ़ावत सावन भायो  । बादल घोर गुहार करे तब, मोर धरा पर नाच दिखायो  । गाँव गली सब बालक खेलत, कानन में खग धूम मचायो  । खेत किसान गयो तब पावत, हालत डोलत धान सुहायो || घास अपार उगे धरनी पर, खूब दिखे सब बादर पानी  । पादप नीर वयार बढे शुभ, झूम उठे धरती पर प्राणी | सूरज ऊगत बात करैं सब, सावन खीर सबै घर जानी | जीयत के सब सावन पावन, खेलत खात कटे जिंदगानी || मोर मयागुर बात सुनो सब, सावन के कजली मिल जाई | रीति-रिवाज मनावत हैं सब, राग रक्षाबंध बाँधत भाई | जीवन में सुख आवत जावत, प्रेम सबै जन पावत आई | सावन पावन है मनभावन, देख प्रकाश करेन लिखाई || काव्य रचना:- डी.ए.प्रकाश खाण्डे शासकीय कन्या शिक्षा परिसर पुष्पराजगढ़,अनूपपुर मध्यप्रदेश

तृष्णा : डी. ए. प्रकाश खांडे

चित्र
🌹🌹तृष्णा 🌹🌹 जीवों में तृष्णा आती है, तो आशाये बढ़ जाती है। लोभ लाभ सब जीवन में, पाने तृष्णा बढ़ जाती है।। सुख पाने को मन भटका, ज्ञान पाने को सब ज्ञानी । नई खोज में संलिप्त रहे, देश-विदेश के बहु विज्ञान।। जब अन्नत इच्छा होती है, मानव में आशा जगती है। हित अनहित फिर न दिखे, रेत भी पानी लगती है।। ज्ञान की तृष्णा में बुद्ध ने, छोड़ा था घर-द्वार को। हुआ अपमान ध्रुव का तो, तृष्णा से पाया दरबार को।। मृग तृष्णा में विहबल, सिकता में खोजे वारि। जन्म-जन्म की प्यास मिटे, मानव कर्म सुधारि।। पुत्र प्राप्ति की तृष्णा में, माता भी विहबल रहती है। प्रियतम के आशा में ज़िंदा, प्रेयसी की अधर सिसकती है।। कवि का तृष्णा कविता है, मन की तृष्णा तो माया है। मानव की तृष्णा मानवता, संसार में सर्वस्व समाया है।। नृप तृष्णा है प्रजा प्रेम, मृग तृष्णा कस्तूरी है । दृग तृष्णा धन-दौलत, मन की तृष्णा अधूरी है।। नदिया सागर की चाह में, नित बहती चली जाती है। नारी तृष्णा नर में समाहित, तृष्णा में नारी लजाती है।। ©डी.ए.प्रकाश खाण्डे शासकीय कन्या...

आषाढ़ का पानी(कविता)

चित्र
आषाढ़ का पानी ये आषाढ़ का पानी है, घनघोर बरसता है हरदम। बादल रोज घुमड़ता है, पुरजोर गरजता है हरदम।। चिड़ियों का कलरव लगता है, जैसे बजता हो सरगम। बिजली भी तेज कड़कती, तेज चमकती है हरदम।। झूमे गायें तृण-लताएं, पवन शोर मचाये हरदम। आजादी उत्सव के दिन, सब लहरायेंगे परचम।। विपथ न हों पर्वत से, बहती नदियाँ; ये झरना। धरती रहे खुशहाल सदा, पेड़ लगाते ही रहना।। नभ मंडल में इंद्रधनुष, विखराये अपना रंग। नदियाँ भी उफनाती है, बरखा रानी के संग।। लेकर बादल; पानी को, सूरज का लाज बचाये। ये बारिस के मौसम में, वन-उपवन ताज लगाये।। खुशियां लाती वसुधा पर, ये आषाढ़ का पानी। बसुधा भी हरियाली लाती, प्रेम प्रगाढ़ की बानी।। धरती अपनी प्यास बुझाकर, नदियों की सत्कार करे। पानी बरसे आषाढ़ माह का, जीवों पर उपकार करे।। बीज अंकुरित हो जाते हैं, पाकर आषाढ़ का पानी। कृषक मगन हो जाते हैं, पाकर आषाढ़ का पानी।। ©®डी.ए.प्रकाश खांडेकर शासकीय कन्या शिक्षा परिसर             पुष्पराजगढ़,अनूपपुर (म.प्र....

कठपुतली चढ़ी हिमालय (व्यंग्य) - डी.ए.प्रकाश खाण्डे

चित्र
संसार में ऐशो आराम करने के लिए बहुत सारा सामान घर में ठूँस-ठूंसकर भर लेते हैं   और दिनों दिन भरते जाते हैं। मानव अपने जीविका के लिए तरह-तरह की योजना बनाता है , कुछ में उसकी पूंजी ही डूब जाती है , बस प्रयत्न ही करता रहता है। छोटी-सी दु कान को गली-गली , बाजार, मेले आदि में ले जाकर बैठे रहना आदत हो जाती है। यह उस व्यक्ति की मजबूरी है, जो जहाँ भी मेला लगता है ; वहाँ की जनता बेसब्री से इन्तजार करती   रहती   है कि   मेला आये और हम आंनद उठायें , कुछ सामान खरीदें। मेला ऐसा माहौल है जहां लोग पैसो में नहीं भावनाओ में जल्दी बंध जाते हैं। मेले में हर तरह के व्यक्ति जाते हैं। जिनकी मनोवृत्ति दास प्रवृत्ति की होती है फिर उनका क्या कहना ? मेले का सारा सुख भोगने का अवसर उन्ही को मिलता है। मेले में अधिकतर कलाकार जाते हैं जिनको अपनी कलाओं   के प्रदर्शन करने का अवसर प्राप्त होता है तथा वे अपने कला को पुष्ट करने हेतु आवश्यक चीजें भी खरीदते हैं। मेले का दृश्य अतिसुन्दर था , विविध क्षेत्रों की वेश-भूषा , कलायें   और मनमोहक प्रस्तुतियां जिसे देखकर मन प्रस...

हे वीर पुरुष (कविता)--डी.ए.प्रकाश खाण्डे

चित्र
हे वीर पुरुष ======= हे !भारत के वीर पुरुष, प्रगतिऔर उत्थान करो | शत्रु विदारण करने को, हे! राष्ट्र भक्त प्रस्थान करो || उत्तर और पश्चिम के शत्रु से, हे ! संरक्षक सावधान रहो | सरहद पर चीनी घोलने का, हे ! वीर पुत्र संज्ञान करो || कसो सिकंजा दुष्ट चीन पर, उदीची का अभिमान हरो | राष्ट्रवाद और मानवता का, जग में नव विहान करो || शत्रु सदा हुआ पराजय, लेके तिरंगा अभियान करो | विपदा तम को हरने वाले, उत्तर पश्चिम दिनमान करो || सीमा पर क्यों सिर टकराता, शौर्य पूर्ण निदान करो | भारत के जन जन को, हे ! वीर पुत्र आह्वान करो || इतिहास हमारा अमर रहे, कुछ ऐसा विधान करो | दुष्ट दमन करने को, निश्चय अब उड़ान भरो || रिपु उदंड है;घोर घमंड है, शत्रु का अवसान करो | गलवान हमारा हो बलवान, पावन भारत का गुणगान करो || बहुत किया परहेज चीनी से, अब चीनी नुकसान करो | शत्रु विदारण करने को, हे !वीर पुत्र प्रस्थान करो || डी .ए.प्रकाश खाण्डे अनूपपुर म .प्र

भारत के वीर सपूत(कविता)- डी.ए.प्रकाश खांडेकर

चित्र
भारत के वीर सपूत ============ भारत के सब वीर जवान , सीमा पर सीना ताने हैं। वतन प्रेम पर हुए फ़िदा ,  अब हम दुश्मन पहचाने हैं। साहस- धैर्य , कर्तव्य अडिग , जो सेवा धर्म निभाते हैं। देश प्रेम पर अमर सपूत , अपना महक बिखराते हैं। मात-पिता का सुआज्ञाकारी , योद्धा-कर्मवीर कहलाते हैं। पावन भारत भूमि के खातिर , सरहद में परचम लहराते हैं। हे !भारत के   वीर बहादुर , निश्चय बैरी पर हुंकार भरो। गिलगित से गारो पर्वत तक , अब शत्रु सदा संहार करो। ©️डी.ए.प्रकाश खाण्डे, शासकीय कन्या शिक्षा परिसर पुष्पराजगढ़, जिला-अनूपपुर म .प्र . मो .९१११८१९१८२ ईमेल - d.a.prakashkhande@gmail.com

उधारी (लघुकथा) --डी.ए.प्रकाश खाण्डे

चित्र
उधारी (लघुकथा)      आज सुबह से ही बारिस हो रही थी .....। मंहगू जैसे ही बिस्तर से उठता है ; वह अपने खाली खेतों के बारे मे सोचने लगता है। तब तक उसकी पत्नी बरामदे में झाड़ू लगा चुकी थी और रसोई घर की ओर बढ़ती है।   मंहगू को देखकर जोर से आवाज लगाती है-"सोये रहोगे! आषाढ़ आ गया है। "   मंहगू झट से तैयार हुआ और रात का बचा हुआ भोजन खाकर मन ही मन सोंचता है- '' अब आषाढ़ लग ही गया है , खेत में धान का थरहा रख देना चाहिए। "   यह विचार करते हुए ; अपनी गरीबी को छिपाते हुए दुकानदार के पास जाता है , चारों तरफ किसानो की   भीड़ लगी   हई   थी । आज के समय में देशी धान बोने   के वजाय हाइब्रिड धान का प्रचलन तेजी से हुआ है , मंहगू का मन भी हुआ कि   इस वर्ष हाइब्रिड धान की रोपाई करना है पर लाकडाउन की   वजह से कहीं मजदूरी नहीं कर पाया था जिसके कारण उसके पास धान बीज खरीदने के लिए पर्याप्त रूपए नही थे। मन में अपने मेहनत पर भरोसा करके इस वर्ष अच्छी पैदावार करने की सोंच को सकारात्मक करते हुए , दुकानदार से २० किलो हाइब्रिड धान मांगा , दुक...

सावन में आग लगी (सवैया): डी.ए.प्रकाशखांडेकर

चित्र
सावन में आग लगी (सवैया) ==================== भोर भयो जब आँख खुली तब, काग फिरे चंहु व्याकुल बोला  | सावन में अब आग लगी जब, सांझ सकार सबै पट खोला || खेत किसान खिझाय रहे सब, दूभर होगय भातन रोटी | नागर पाथर दूर भयो अब, जेखर भैसन तेखर लाठी || सावन में जब आग लगी तब, मीन जरै सब राख लगायो | वारि तरुवर खूब हँसै सब, जीव धरा पर टेर लगायो || सोंच विचार करो पढ़ने सब, भूख पियास सबै मिट जायो | कौन गरीब अमीर भयो अब, डीएप्रकाश सबै सुधि लायो || सोवत जागत बात करें सब पावन सावन है अकुलानी | कानन से खग भाग गयेअब रोवत हैं सब बादर पानी || दादुर मोर कपोत सबै मिलि जीव चराचर लाज बचावें | सावन मे दुख भोग रहें सब प्रकाश विलोकि आग बुझावे || मैं डी.ए.प्रकाश खाण्डे घोषणा करता हूँ की उक्त रचना मेरी मौलिक है | [इस ब्लॉग में रचना प्रकाशन हेतु कृपया हमें 📳 akbs980@gmail.com पर इमेल करें अथवा ✆ 8982161035 नंबर पर व्हाट्सप करें, कृपया देखें- नियमावली]  

विटप :डी.ए.प्रकाश खाण्डे

चित्र
विटप तुझसे बहार आए, तुझसे आहार आए | तुझसे नीर-हवाएं , एक पौधा हम लगाएं || सब जीवो का आधार, पानी,पवन और वयार | पर्यावरण की है पुकार, दो बच्चेऔर वृक्ष हजार || विटप विपुलता से भरे, बारिस निश्चित होता है | विनयशील मानव बने , चहुँ दिशि शीतल होता है || आज न काटें वृक्ष हम, आगे की परवाह करें | वृक्ष हमारे मित्र सम , नित जीवन निर्वाह करें || हरे-भरे वृक्ष जहाँ पर, बच्चे मन मौज उड़ाते हैं | वृक्षों को प्रकृति मानकर, निस दिन जल चढ़ाते हैं || डी.ए.प्रकाश खाण्डे, अनूपपुर म.प्र. [इस ब्लॉग में रचना प्रकाशन हेतु कृपया हमें 📳 akbs980@gmail.com पर इमेल करें अथवा ✆ 8982161035 नंबर पर व्हाट्सप करें, कृपया देखें- नियमावली ] 

पावस पर्व (कविता)--डी.ए.प्रकाश खाण्डे

चित्र
पावस पर्व पावन पावस पर्व प्रकृति का , बूंदो का बौछार जहां। वन-उपवन आलिंगन करते , नदियों की सौ धार जहां। मृदा मृदुल ; हो जाती है , पर्ण प्रसून अम्बार जहाँ। पशु-पक्षी प्यास बुझाते , हरियाली श्रृंगार जहाँ। धरती की आभा से सब , नित उड़ते पर्जन्य जहाँ। मोर नाचता पंख पसारे , पावस ऋतू है धन्य जहाँ। आषाढ़ सावन और भादों में , सुन्दर सुखमय हों किसान। वर्षा जल संरक्षित करके , जग में अपनी हो पहचान। हरियाली और कजलियाँ , मिल-जुल पावस पर्व मनाएं। जल-वन और अन्न का हम , पावन प्रकृति पर्व मनाएं। पावन पावस पर्व सुहावन , पादप सभी लगाते हैं। नदी प्रगति ; मुदित सरोवर , जल-थलचर हर्षाते हैं। ऊषा से रजनी तक वर्षा , नियम प्रकृति बतलातें हैं। जल- समीर सुवासित हो , हम सुपावस पर्व मनाते हैं। Ⓒडी.ए.प्रकाश खाण्डे शासकीय कन्या शिक्षा परिसर पुष्पराजगढ़,जिला--अनूपपुर(मध्यप्रदेश)

शिक्षा से रिश्ता (लघु कथा )- डी.ए.प्रकाश खाण्डे

चित्र
शिक्षा से रिश्ता गाँव में एक गरीब परिवार का बालक था जिसे किसी भी समाज के लोग पसंद नहीं करते थे पर  अपने माता -पिता के लिए वह लाडला प्यारा बेटा था। शांत स्वभाव होने के कारण माता-पिता ने उसका नाम ऋषि रख दिया था। ऋषि अपने नाम के अनुसार सिर्फ अपने लक्ष्य पर ध्यान देता था , खेल में उसकी रूचि नहीं थी जिसके कारण साथी लोग उसकी उपेक्षा करते थे। कम बोलता था तो गाँव के लोग उसे बेवकूफ समझते थे। हर कोई उससे नफरत करता था। ऋषि बढ़ता गया और गाँव के विद्यालय से हायर सेकंडरी उत्तीर्ण होकर उच्च शिक्षा के लिए पास के विश्व विद्यालय में प्रवेश लेकर अध्ययन करने लगा। फिर भी गाँव वालों की नजर  में वह गँवार  ही था। माता-पिता के आशीर्वाद से वह एम्.एससी. कर लिया। साथ ही नेट पास कर लिया। समय बदलता गया , माता-पिता के मेहनत का रंग दिखने लगा। फिर भी उसे कोई बेटा , भाई कहकर नहीं बोलता था। यहाँ यह कहावत चरितार्थ होता है "बंदर क्या जाने अदरक का स्वाद" जहां शिक्षा का अभाव हो वह गाँव सिर्फ धन को ही महत्व देता है। ऋषि के पास तो योग्यता थी कि वह शासन के उच्च पदों  में जाए। स...