सरदार वल्लभ भाई पटेल(आलेख): भानू पटेल
भारतरत्न लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल पूरा नाम- वल्लभ भाई झावेरभाई पटेल जन्म- 31 अक्टूबर 1875 नडियाद (बंबई पेंसीडेंसी) मृत्यु- 15 दिसम्बर 1950 (मुम्बई) पत्नी- झाबेरवा पटेल सरदार पटेल के नाम से लोकप्रिय भारत के उपप्रधानमंत्री प्रथम (15 अगस्त 1947 से 15 दिसम्बर 1950) सरदार पटेल जी का जन्म नडियाद,गुजरात में एक लेबा पटेल (पाटीदार) जाति में हुआ था। आपके पिता का नाम झाबेरभाई एवं आपकी माता का नाम लाडवा देवी था। आप अपने माता-पिता की चैथी संतान थे। आपके तीन बड़े भाई सोमाभाई, नरसीभाई औ बिट्ठलभाई थे। आपकी शिक्षा मुख्यतः स्वाध्याय से हुई। आप लन्दन जाकर बैरिस्टर की पढ़ाई की और वापस आकर अहमदाबाद में वकालत की। महात्मा गांधी के विचारों से प्रेरित होकर आप स्वतंत्रता आन्दोलन में भाग लिए। स्वतंत्रता आंदोलन में सरदार पटेल का सबसे पहला और बड़ा योगदान 1918 में खेड़ा संघर्ष में हुआ। गुजरात का खेड़ा खण्ड उस समय सूखा की चपेट में था। तब किसानों ने अंगेजों से कर में छूट की मांग की। जब यह स्वीकार नहीं किया गया तब सरदार पटेल ने किसानों का नेतृत्व कर अंग्रेज सरकार को झुकने पर मजबूर किया। बारडोली सत्याग्रह भा...