संदेश

व्यंग्य लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मृत्युभोज (व्यंग्य आलेख) :रजनीश(हिंदी प्रतिष्ठा)

चित्र
                              मृत्युभोज : व्यंग्य आलेख                  (-रजनीश(हिंदी प्रतिष्ठा)      जैसे ही सैकड़ों-हजारों की भीड़ को मृत्युभोज का हरा सिग्नल मिला वैसे ही सब अपनी-अपनी दो-दो फिट की जगह अपने नाम रजिस्ट्री कर खाने की तैयारी में जुट गए। खाना परोसा गया। घी-छोले-पनीर आदि सब बाँटे गए। लग ही नहीं रहा था कि हम मृत्युभोज में आये हैं या कोई शाही दावत या फिर देसी मैरिज पार्टी।          हाँ सबों ने दबा के गर्दन तक भरा। सब खाने में व्यस्त; किसी को कोई पहचान ही नहीं रहा।ऐसा लग रहा था मानों बहुत दिनों से भूखे हैं। सब अपने-अपने पत्तलों से कबड्डी और कुस्तियाँ लड़ रहे हैं पर किसी ने उस तड़पते-बिलखते परिवार को पुनः जीवन जीने का ढाढ़स नहीं दिलाया। खाए और तुरंत गोल हो लिए।        भीखू यह सब देखकर मन ही मन रो पड़ा और स्वयं उस टूटे परिवार को अपने निश्छल भावों से धोया और कहा-“सदैव आपके साथ ही हैं, अपने को अकेला मत समझिए।“...

मत की महिमा: सुरेन्द्र कुमार

चित्र
मत की महिमा मेरी तरह आपने भी मत शब्द को सुना और इस्तेमाल किया होगा। फायदा भी उठाया होगा। आपने अपने किसी मित्र या कुटुम्बी को किसी काम को करने से रोकने के लिए कहा होगा-ऐसा मत करो। आपके इस निर्देश पर उसने काम करना रोक दिया होगा। लेकिन यदि आप किसी को कहें कि मत दो। इससे वह क्या अर्थ निकालेगा? सीधी सी बात है वह जो देने वाला होगा वह आपको नहीं देगा। आपने कहा है –मत दो। किंतु इस ‘मत’ शब्द का एक बड़ा अर्थ न देना नहीं बल्कि अपनी सम्पूर्ण ताकत दे देना है। क्या आपने इस पर कभी विचार किया है? आप कल्पना कीजिये आप राजनीति के क्षेत्र में है। चुनाव का समय चल रहा है। आप क्षेत्र भ्रमण में हैं। आप लोगों से क्या कहेंगे? यही न कि मुझे ‘मत’ दीजिये। और आप मिलने की उम्मीद करते हैं। है न चमत्कार! अब तक आप समझ गये होंगे यहाँ किस मत की चर्चा की जा रही है। इस मत   का चमत्कार हिन्दी विज्ञानियों ने किया या राजनीति वालों ने, यह तो नहीं पता किन्तु इस शब्द के चमत्कार के कारण हिन्दी व्याकरणाचार्यों का मेरे मन में पहले से कहीं अधिक आदर हो गया है। आजकल राजनीति में मत के पीछे जोर का खेल चल रहा है। जिसने इसे...

शिष्टता का ढोंग(व्यंग्य): राम सहोदर पटेल

चित्र
दूसरों को शिक्षा देते समय, काव्य का वर्णन करते समय मंच पर वक्तव्य देते समय सभी शिष्ट होते हैं और होना भी चाहिए अन्यथा उसे तुरंत ही अपमान का सामना करना पड सकता है। तथा बिना शिष्टता के शिष्ट काव्यों की रचना ही नहीं हो सकती और पाठक के लिए वह रसहीन हो जाएगी। इंसान को शिष्ट होना ही चाहिए किन्तु शिष्टता का ढोंग करना किसी अहंकार से कम नहीं। क्योंकि ढोंगी वैचारिक वाला इंसान सामने वाले को अशिष्टता की श्रेणी में रखकर अपने को निर्मल और शिष्टाचारी घोषित करने की कोशिश करता है। अहंकारी नहीं तो क्या है? जो अपनी विचारधारा दूसरों पर थोपना लाजिमी समझता है और सामने वाले के विचार को अपनी सहमति  नहीं दे सकता। ऐसे इंसान कहते हैं कि हमारी सामाजिक दशा बिखर गयी है, हम आपस में टूट चुके हैं। यही इनका ढोंग है क्योंकि अपने बीच का कोई भी आदमी इनसे किसी भी सामजिक कार्य में शामिल होने हेतु आग्रह करे तो इसके प्रत्युत्तर को सुनकर उसका हमेशा के लिए दिल बैठ जायेगा और वह अपने आप को कोसेगा कि मैंने इनसे यह बात क्यों कही। जबकि जवाब मुझे मालुम था। ये बहुचर्चित व्यक्ति होते हैं। ये अपने अलावा किसी की भी नह...

आभासी दुनिया:सुरेन्द्र कुमार पटेल

चित्र
उस पवि़त्र दिवस को याद कर आज भी मस्तक विनम्रता से झुक जाता है। ईश्वरीय कृपा इस दुनिया में है या नहीं इसकी अवधारणा स्पष्ट न होने पर भी हृदय किसी अदृश्य, शाश्वत और सर्वोच्च शक्ति को याद कर कृतज्ञता के भाव से भर जाता है। उस एक दिवस ने मुझे जगत प्रसिद्व कर दिया। और तो और, जिस ‘‘सामाजिक‘‘ होने के लिए लोग न जाने किस-किसके दर ठोंकरे खाते रहते हैं घर बैठे ही मैं सामाजिक हो गया! सोशल मीडिया पर मेरा उस रोज खाता खुला था। उसके पहले तक मैं वैसे ही सर्व सभ्य समाज से अलग प्राणी समझाा जाता था जैसे आपके ही जान-पहचान में हो रहे शादी-ब्याह के कार्यक्रम में सभी को पूछा गया हो पर आपको जानबूझकर छोड़ दिया गया हो। सच कहूं तो उस रोज मेरा नया अवतार हुआ था। न जाने क्यों लोग उस रोज को हैप्पी नया अवतार नहीं मनाते! आपको विश्वास नहीं होगा, उस रोज से मैंने घर से रहा सही निकलना भी बन्द कर दिया। ऐसा क्यों? इसे आगे बताते हैं। मैंने देखा, क्यों लोग इस प्लेटफाॅर्म को सोशलमीडिया कहते हैं। इस प्लेटफार्म में लोगों के व्यवहार का पूरा हिसाब-किताब रहता है। आपने कोई पोस्ट डाला, किस-किस ने लाइक किया, कमेंट किया इसका लेखा-...

आँखों का झगड़ा:सुरेन्द्र कुमार पटेल का व्यंग्य

चित्र
आँखों का झगड़ा मेरे पास दो आँखें हैं. आपके पास भी होंगी लेकिन आपने इन दोनों    आँखों को कभी झगड़ते हुए नहीं देखा होगा. देखेंगे भी कैसे , कोई अपनी आँख से अपनी आँख देख पाता    है क्या ? चलिए बकवास बातों को छोड़ते हैं और असल मुद्दे पर आते हैं. असल मुद्दा यह है कि मेरी दोनों आँखों का समन्वय बिगड़ गया है. यह दोनों आखें अलग-अलग चीजें देखती हैं. वह भी एक साथ. अब ऐसे में मेरा माथा गरम हो जाता है कि किस आंख की बात सही मानूं और किस आँख की झूठ! अभी कल की ही बात है. हमारी एक आँख ने हमारे एक परिचित को मरा बता दिया. कब और कैसे मरा उसका पूरा चित्र था उसके पास परन्तु मेरी जो दूसरी आंख थी वह कह रही थी वह तो नहीं मरा. उसके न मरने का सुबूत उसके पास भी था. अब आप स्वयं सोचिए यदि आपके साथ ऐसा हो तो आपका माथा गरम होगा कि नहीं ? अब इधर मैं इस बात को लेकर परेशान हूँ. उधर मेरी आँखों की इस अप्रतिम प्रतिभा की जानकारी जैसे ही मेरे एक अभिन्न मित्र को लगी , उन्होंने इसे चमत्कार समझा. पास के किराना दुकान में चले गये और वहाँ से वे नारियल-अगरबत्ती ले आए. उन्होंने मेरे माथे के बीचों-बी...

पुट्टी:सुरेन्द्र कुमार पटेल का व्यंग्य

चित्र
पुट्टी सुरेन्द्र कुमार पटेल जमाना पुट्टी का है। आप कितना भी महंगा घर बनवा लीजिए, यदि आपने पुट्टी नहीं कराई तो सब बेकार है। इसी तरह मानव स्वभाव में जो पुट्टी लगी है, उसका आकर्षण दिव्य और चमत्कारिक है। पुट्टी लगाना कोई नई बात नहीं है, पहले भी लोग पुट्टीे लगाते थे। परन्तु तब लोग उसे लीपापोती कहा करते थे। आजकल लीपापोती शब्द का प्रयोग करना अठारहवीं शताब्दी में होने का बोध कराता है, अतः जहां-जहां लीपापोती शब्द का प्रयोग होता था वहाॅं-वहाॅं पुट्टी शब्द का प्रयोग करना चाहिए। वैसे, सरकार के हिन्दी विभाग को बकायदा इस बात की अधिसूचना जारी करनी चाहिए कि पूर्व में किए गए लीपापोती शब्द को पुट्टी शब्द से प्रतिस्थापित किया जाता है। वैसे भी आप देखेंगे तो पाएंगे कि पिछले कुछ वर्षों से पुट्टी शब्द का प्रयोग ही नहीं वरन पुट्टी का उपयोग भी बढ़ा है। वर्तमान की सरकारें चुनाव पूर्व कुछ न कुछ घोषणाएं तो करती ही हैं, उनमें से बहुत सी घोषणाएं ऐसी होती हैं जिन्हें सरकार बनते ही रातोंरात पूरी करनी होती है। अब भला, कोई सरकार रातोंरात ऐसा क्या करिश्मा करे जिससे उसकी घोषणाएं पूरी हो जाएं। ऐसे में पुट्टी लगाना ...

मैं सडक हूँ:मैं खराब सडक हूँ (व्यंग्य)

चित्र
मैं सड़क हूँ. मैं खराब सड़क हूँ. मेरी महानता मानिए कि लोगों को उनके घरों तक पहुँचाती हूँ. जरा सोचिए, अगर मैं चलती होती तो क्या होता? आप किसी रोज अपने घर नहीं पहुँचते. मैं उस ओर चली जाती जिधर आपका मकान है ही नहीं. अच्छा यदि मैं चलती होती तो आपको ढूंढना भी मुश्किल हो जाता. आप जब तक सही सड़क पर आते, लोग ढूढने किन्हीं और सड़कों पर पहुँच जाते.  यदि मेरा स्वास्थ्य अच्छा होता तो मैं कम काम की होती. अगर मैं अच्छी होती, एक अदना-सा कर्मचारी जब विलम्ब से कार्यालय आता तो वह क्या बहाना बनाता? मैं आलसी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए जन स्वास्थ्य रक्षक दवाओं की तरह उनका बचाव करती हूँ मतलब असर न करे तो न करे मगर बहानों को पूरी तरह बेअसर भी नहीं होने देती. मेरी खराबी से व्यापार भी खूब फलता-फूलता है. यदि मैं चुनाव के पूर्व खराब हो जाऊं तो इसका लाभ विपक्षी पार्टी उठाती है और यदि मैं चुनाव के बाद खराब हो जाऊं तो सत्ताधारी दल को फायदा पहुंचाती हूँ. मेरी खराबी को विपक्ष गला फाड़-फाड़कर बताता है और वोट बटोरता है और यदि मैं चुनाव के बाद ख़राब दिखूं तो सत्ताधारी दल मेरी खराबी दूर करा...

झोला भर रुपयों का हिसाब

चित्र
               बीबी को  झोला पकड़ाया तो वह झल्ला पड़ी।  झोले में कुछ पन्ने थे पर  उसे झोला खाली लगा। कहने लगी पूरा  झोलाभर  नोट  ले गए थे, कहाँ उड़ा आए । मैंने समझाने की पूरी कोशिश की-तुम झोला तो देखो  झोलाभर  रुपयों का हिसाब है। उसने झोला देखा नहीं, झपट कर दूर फेंक दिया। मैंने ही जतन किए। एक हाथ में झोला पकड़ा और दूसरे में उसका हाथ। उसमें से एकतरफ छपा हुआ कागज का एक  पन्ना निकाला और उसकी आँखों के निकट ले जाकर कहा-यह देख, यह है झोलाभर  रुपयों का हिसाब। उसने कागज को उल्टाया-पलटाया, बोली इसमें कहाँ है हिसाब? मैंने कागज के बीचों-बीच लिखे शब्द को पढ़वाया-ले इसे पढ़, क्या लिखा है-"ट्रांसफर आदेश" बीबी समझ गयी झोलाभर  रुपयों का हिसाब। प्रस्तुति-  सुरेन्द्र कुमार पटेल [ इस ब्लॉग पर प्रकाशित रचनाएँ नियमित रूप से अपने व्हाट्सएप पर प्राप्त करने तथा ब्लॉग के संबंध में अपनी राय व्यक्त करने हेतु कृपया   यहाँ क्लिक   करें]