तनावमुक्त जीवन कैसे जियें?
तनावमुक्त जीवन कैसेजियें? तनावमुक्त जीवन आज हर किसी का सपना बनकर रह गया है. आज हर कोई अपने जीवन का ऐसा विकास चाहता है जिसमें उसे कम से कम तनाव का सामना करना पड़े. आज हर किसी के सामने यह प्रश्न है कि तनावमुक्त जीवन कैसे जियें? तनावमुक्त जीवन जीने के लिए जरूरी है कि हम अपने जीवन का उचित प्रबंधन करें. सही समय पर सही निर्णय लें. अपने जीवन शैली को समयानुकूल बदलते रहें. अपने कर्तव्यों का उचित निर्वहन करें. लोगों के साथ उचित भावनात्मक सम्बन्ध बनाकर रखें. जीवन निर्वाह के लिए उचित रोजगार चुनें और भविष्य के लिए कुछ योजनाएं सुरक्षित रखें. तनावमुक्त जीवन की कल्पना अपने आप में कभी न सुलझने वाली पहेली है. क्योंकि किसी का भी जीवन पूर्णतः तनावमुक्त नहीं होता. जीवन में तनाव का होना केवल समस्याओं के होने अथवा न होने से जुडी हुयी बात नहीं है बल्कि जीवन का तनाव समस्या की प्रकृति और उसके प्रति हमारे दृष्टिकोण पर निर्भर है. और यही तनावमुक्त जीवन की कुंजी भी है. हम समस्या की प्रकृति को पहचानकर और उसके प्रति अपने दृष्टिकोण में बदलाव करके तनाव का उचित प्रबंधन कर सकते हैं. अतः मूल सवाल कि तनावमुक्त जी...