संदेश

नरेन्द्र पटेल लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

करें योग, रहें निरोग: नरेन्द्र पटेल

चित्र
21 जून 2020 अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विशेष करें योग , रहें निरोग योग एवं प्राणायाम व्यायाम के प्राचीन रूप हैं , जो भारतीय समाज में हज़ारों साल पहले विकसित हुआ था। लगभग 5000 वर्ष पुरानी इन परंपराओं का तब से लगातार अभ्यास किया जा रहा है। इनसे किसी व्यक्ति के बीमारियों और अक्षमताओं के विभिन्न रूपों से छुटकारा पाने के लिए विभिन्न प्रकार के अभ्यास शामिल हैं। ये ध्यान के लिए एक मज़बूत तरीके भी माने जाते हैं , जो मन को शांत एवं शरीर को स्वस्थ करने मे सहायक होते हैं।         आज दुनिया भर में योग का अभ्यास किया जा रहा है। दुनिया भर के लगभग  दो सौ करोड़ लोग योगाभ्यास और प्राणायाम करते हैं। इन प्राचीन पद्धति के बारे में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय  योग दिवस मनाया जाता है। इसकी शुरुआत 2015 में हुई थी।       अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का इतिहास         11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय ...

आओ मिलकर धरा सजाएं: नरेन्द्र प्रसाद पटेल

चित्र
दो कविताएं                (1) आओ मिलकर धरा सजाएं शस्य श्यामला धरा हमारी, अनुपम छटा, प्रकृति की प्यारी। आओ मिलकर इसे सजाएं। सब मिलकर हम पेड़ लगाएं।। फैल रहा है बहुत प्रदूषण, कट रहे सब जंगल वन। कोई ऐसा यत्न करें हम, बच जाएं सब जन और वन।। विटप,जन्तु, सरिता अरु नाले, ये सब हैं मित्र हमारे। सूखी धरा आज कह रही, इन्हें सम्हाले मिलकर सारे।। आवश्यक है पर्यावरण सुरक्षा, इनसे होगी मानवता की रक्षा। परोपकार कर जीवजगत का, मानव को देते परहित की शिक्षा।।                             (2) एक पेड़ की व्यथा मैं हूं तो तुम हो। मेरी छांव तले, तुम्हारी कई पीढ़ियां बीत गई। यदि धरा को बचाना है, तो मुझे भी  बचाना होगा। यदि मुझे  बचाओगे तो, तुम भी बच पाओगे। मैं हूं प्राण दायिनी, जीवन रक्षक, मुझ में है सारा विश्व समाया। आज पूरी मानवता पुकार रही है। मेरी ममता की छांव में कई कहानी गढ़ी गई है। ...

जिन्दगी का सफ़र:नरेन्द्र पटेल

चित्र
1. जिंदगी का सफर राह पर बढ़ना मुश्किल है, मगर बढ़ना ना भूलो दोस्तो।। सीढ़ियां होंगी कठिन, पर चढ़ना न भूलो दोस्तो।। जिंदगी की राह पर, मुश्किलें आएंगी बहुत।। किंतु अपने आप से लड़ना न भूलो दोस्तो।। 2. समय की कीमत समय की कीमत रख व्यर्थ न गवां एक पल, मंजिलें तो आएंगी, पहले घर से तो निकल । जग से जंग नहीं है पहले मान तो ले तुम्हारा मन, तुम्हारा कर्म हो उत्तम तो सराहेगा तुम्हें जन-जन । उदास हो न बैठो प्यास से हो विकल, कोशिश करोगे तो निर्झर फूटेगा कल-कल । चक्र हो, कुचक्र हो इस फेर में तू  न  पड़, लड़ने को और भी हैं पहले उनसे तो लड़ ।    डगमगा जाएं पांव तो रुक, सम्हल फिर चल, लक्ष्य का हो जाए वरण तो चलता चल अविचल । कोई न चले साथ तो निकाल ले पहला कदम, साथ आएंगे सब जब टूटेगा भरम ।       रचना: नरेन्द्र पटेल शिक्षक (राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त) शासकीय हाई स्कूल दुलहरा जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) [ इस ब्लॉग पर प्रकाशित रचनाएँ नियमित रूप से अपने व्हाट्सएप पर प्राप्त करने तथा ब्लॉग के संबंध में अपनी राय व्यक्त क...