संदेश

कृष्ण कुमार पटेल (केके) लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

पत्थर पर उकेरा जाए इतिहास:कृष्णकुमार (केके)

चित्र
पत्थर पर उकेरा जाए इतिहास मुझे ऐसा लगता है कि अब समय आ गया है कि मैं अपनी लिखावट को कागज के पन्नों में नहीं बल्कि इसे मैं किसी पत्थर पर उकेर दूं। ताकि इस सभ्यता के पतन बाद दूसरी सभ्यता का जब कभी हजारों लाखों करोड़ों साल बाद आविर्भाव हो तो उन्हें कागज के पन्ने तो नहीं मिलेंगे लेकिन हमें सिंधु घाटी सभ्यता के विनाश होने जैसा पुख्ता प्रमाण उनको जरूर मिल जाएगा। वे जान सकेंगे कि किस कारण से विकसित सभ्यता का विनाश हुआ था। आज भी हम सिंधु घाटी सभ्यता के विनाश होने के कारणों को टटोलते रहते हैं और कहीं ना कहीं उन कारणों में किसी एक कारण को मतों के आधार पर मान लिया जाता है उस मत के पीछे उस इतिहासकार का वैज्ञानिक दृष्टिकोण सर्वमान्य होता है इसलिए उसे हम सब मान लेते हैं।  इसीलिए कहता हूं कि चलिए अब पत्थरों पर लकीरें खींचते हैं और छेनी हथौड़ी लेकर उस पर लिखते हैं कि किसी और की वजह से इस सभ्यता का विनाश नहीं हुआ बल्कि विनाश इसलिए हो रहा है कि हमने अपने लिए बहुत ज्यादा विकास कर लिए हैं। इसलिए हम विनाश की कगार पर चले गए और हमारा विनाश हो गया। आगामी सभ्यता के लिए एक संदेश होगा कि विकास...