गुजारिश: एफ. शिव
गुजारिश: एफ. शिव आसान से सवाल का, आसान सा जवाब चाहता हूँ | महकते हुए मंजर ए गुल से, एक गुलाब चाहता हूँ | रूठो ना मेरे सवाल पर, बस एक हॅसी सा ख्वाब चाहता हूँ | सफर कठिन है जिंदगी का, मैं तो बस तुम्हारा साथ चाहता हूँ | थम थम कर चल रही है जिंदगी, बस इसे परवाज चाहता हूँ | दो चार कदम चल कर थक जाता हूं मैं, हमसफर बनने का एहसास चाहता हूँ | हमसफर बन कर चलो मेरे साथ, बस इसका जवाब चाहता हूँ | मिलकर लिखेंगे नया फलसफा जिंदगी का, साथ चलने के लिए, बस एक हमसफर चाहता हूँ | मुमकिन है कि तुम दो साथ मेरा, तुम्हारे साथ अपनी एक पहचान चाहता हूँ | क्या दोगी तुम साथ मेरा? बस इसका जवाब चाहता हूँ | ...