कोरोना वायरस आय(आल्हा गीत):राम सहोदर
कोरोना वायरस आय(आल्हा गीत) चीन देश में जन्म लियो है, नाम कोरोना वायरस आय। खतरनाक बीमारी पनप्यो, जग में पैर पसारौ जाय। कोविड नाइनटीन नाम है दूसर, जग में है कोहराम मचाय। बालक वृद्ध न काहू छाडै,खौफ से सारे जन थर्राय। हाहाकार मचाया जग में, बात किसी के समझ ना आय। छिपा हुआ यह दुश्मन भारी, त्राहि त्राहि कर सब घबराय। नहीं मुलाजिम अफसर मानै, वैद हकीम न बचने पाय। औषधि अउ उपचार न सूझे, मानहु महाकाल है आय। मातम छायो सारे जग में, किसी की अकल ठिकानो नाय। लाखो जीवन ले बैठा है, फिर भी उधम बढ़ती जाय। कर्मवीर भी पस्त हुए हैं, धर्मवीर की चलती नाय। स्वास्थ्य कर्मी ना पार हैं पावै अन्य किसी की गिनती नाय। आर्थिक उन्नति चौपट कर दी, काम-धाम को ठप्प कराय। कोई हस्ती उबर न पावै, सब पर गई सनाका छाय। महाप्रलय के लक्षण दिखते, दिन-दिन विकट रूप दिखलाय। भीषण विपदा छायो जग पर, नरसंहार है बढ़ती जाय। इससे डरना नहीं मुनासिब, संयत हो धीरज अपनाय। विजय मिलेगी निश्चय हमको, परब्रह्म भी होंय सहाय। कुछ ही दिन की मानो कहना, नेम धेम को लो अपनाय। बिना डरे घर बैठो अपने, यदि चाहो मुक्ति मिल जाय। निश्...