बेजुबान:सौरभ पटेल की कहानी
बेजुबान राज कल रात बहुत देर से सोया क्योंकि वह रावण दहन देखने गया था। सुबह राज बहुत देर तक सोता रहा। जब उसके फ्रेंड ने उसे आकर उठाया और उससे कहा-कोचिंग जाना है। कोचिंग के लिए देर हो रही है। तब राज उठकर जल्दी से रेडी हुआ और कोचिंग के लिए जाने लगा। कोचिंग के लिए जाते समय उसने एक मासूम-सी गाय को रोड के किनारे कराहते देखा। उसका एक्सीडेंट हो गया था। वह दर्द से कराह रही थी। राज वहां कुछ देर तक रुका। वह सोच रहा था कि इस गाय की मदद मैं कैसे करूं? वह अपने दोस्त को बोला कि हॉस्पिटल वाले को सूचना कर दें और गाय को ले जाकर इसका इलाज करें। इस पर उसके दोस्त ने हॉस्पिटल वालों को फ़ोन किया। हॉस्पिटल वालों ने कहा कि हम आकर गाय को ले जाएंगे और इसका इलाज कर देंगे। राज का मन थोड़ा-सा शांत हुआ। यह गाय बच जाएगी, यह सोचते हुए वह कोचिंग चला गया। कोचिंग में पढ़ते समय राज के मन में यही बात आये कि उस गाय को इलाज के लिए ले गए होंगे या नहीं। गाय कैसी होगी? राज का मन पूरी तरह से उसी गाय की चिंता में लगा था। उसे लग रहा था कि जल्दी से कोचिंग समाप्त हो और वह देख सके कि गाय कैसी है। तभी ...