रविवार, मई 31, 2020

प्रकृति-प्रेम: राम सहोदर


खुद को समझदार कहते ही कहते तू।
बना रहा बेवकूफ पागल आवारा है।।
गलती तू करता रहा कभी सोचा नहीं तूने।
आबादी को रोका नहीं पाया पौबारा।।
संख्या बढ़ाया तूने प्रकृति तो है दोषी नहीं।
ऐश है कीन्हा तूने पौधों को रुलाया है।।
उद्योग व कारखाना स्वारथ में कीन्हें निर्मित।
केमिकल का गन्दा नाली नदी में बहाया है।।
पानी प्रदूषित कीन्हां जल चर बिनष्ट हुए।
इन्हीं के दुर्गंध से वायु भी नशाया है।।
रेलगाड़ी मोटरकार हित में बनाया अपने।
उड़ेल रहे धुआं आसमान मंडराया है।।
समय रहते सोच मानव अभी कुछ ही बिगड़ा है।
पेड़ लगाय प्रदूषण रोको निज परहित समाया है।।
प्रकृति को सहोदर मान रक्षा करो नित्य प्रति।
केमिकल उपयोग को न्यूनतम करबाया है।।
प्रतिकूल जलवायु उपयोग होगा तभी।
प्राणवायु शुद्धि वाले वृक्षों को लगाया है।।
दुर्गन्ध नाली रोको नदी जल को बचाना है।
सलिल न प्रदूषित हो जन कल्याण समाया है।।
रचनाकार:
[इस ब्लॉग में रचना प्रकाशन हेतु कृपया हमें 📳 akbs980@gmail.com पर इमेल करें अथवा ✆ 8982161035 नंबर पर व्हाट्सप करें, कृपया देखें-नियमावली]

कोई टिप्पणी नहीं:

तनावमुक्त जीवन कैसे जियें?

तनावमुक्त जीवन कैसेजियें? तनावमुक्त जीवन आज हर किसी का सपना बनकर रह गया है. आज हर कोई अपने जीवन का ऐसा विकास चाहता है जिसमें उसे कम से कम ...