संदेश

जीवन आनंद और साहित्य:सुरेन्द्र कुमार पटेल का आलेख

चित्र
मनुष्य जाति में जन्म लेने का यह लाभ है कि मनुष्य भौतिक, दैहिक, मानसिक और आध्यात्मिक तमाम तरह की सुखानिभूति कर सकता है। अन्य जीव दैहिक सुखानुभूति तो प्राप्त कर सकते हैं परन्तु अन्य सुखों का अनुभव वे नहीं कर सकेंगे। किन्तु क्या मनुष्य जाति में जन्म लेने मात्र से कोई मनुष्य तमाम प्रकार के सुखों को प्राप्त कर सकेगा? उत्तर अत्यन्त सरल है। मनुष्य जाति में जन्म लेने मात्र से मनुष्य सभी सुखों का भागी नहीं होता बल्कि सभी प्रकार के सुखों का भागी बनने के लिए उसे अपने भीतर उस तरह की क्षमता और पात्रता अर्जित करनी होती है। यह पात्रता मनुष्य में शनैः शनैः आती है। मनुष्य जिन सुखों एवं आनंदों की अनुभूति करता है उनमें एक तरह की  क्रमिकता है। हमारे प्राचीन धर्मग्रंथों में सत्संग और प्रवचन को बहुत अधिक महत्व दिया गया है। ये सत्संग या प्रवचन मनुष्य को उस सुखानुभूति का पूर्व प्रशिक्षण है जिसे विशद आध्यात्मिक साधना द्वारा प्राप्त किया जाता है। चूंकि उस समय शिक्षा का सार्वभौम अधिकार नहीं था अतः जिनके पास शिक्षा का अधिकार था, वे सत्संग व प्रवचन के माध्यम से लोगों को साहित्य का रसास्वादन कराया करते...

एड्स:रमेश प्रसाद की कविता

चित्र
एड्स रमेश प्रसाद पटेल   विश्व  एड्स दिवस , 1988 के बाद से 1 दिसंबर को हर साल मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य एचआईवी संक्रमण के प्रसार की वजह से  एड्स  महामारी के प्रति जागरूकता बढाना, और इस बीमारी से जिसकी मौत हो गई है उनका शोक मनाना है।(विकिपीडिया से) सजग रहना साथियो, एक भयावह रोग आया। न है उपचार इसका, यह समझ अंधेरा छाया।। यह अनैतिक संपर्क से एक दूजे में है आता, एक्वायर्ड इम्यूनोडिफिशिएंसी सिंड्रोम कहलाता।। समझदारी रखो, नहीं जग से बच पाएगी  काया, नहीं उपचार इसका, यह समझ अंधेरा छाया। संक्रमित सिरिंज या सुई से व्यक्ति में स्थान पाता। रक्त की जांच कराने पर ही यह पहचान में आता। यह संकट विश्व में एक दानव बन कर आया, न है उपचार इसका यह समझ अंधेरा छाया। दवा कोई भी वैज्ञानिक न कर पाए तैयार, सावधानी ही एकमात्र जीवन का आधार। समझदारी अपनाकर, मंगलमय जीवन बनाया। न है उपचार इसका यह समझ अंधेरा छाया। रचना: रमेश प्रसाद पटेल, माध्यमिक शिक्षक  पी.एच-डी (शोध-अध्ययनरत) पुरैना, ब्योहारी जिला शहडोल (मध्यप्रदेश) [ इस ब्लॉ ग पर प्रक...

धरती के बेटे: कुलदीप की कविता

चित्र
धरती के बेटे किसान, माँ धरती के बेटे देश कृषि प्रधान हुआ करता था। करते थे पूजा धरती की मिट्टी का सम्मान हुआ करता था। लहराती थी हरियाली सुंदर खेत-खलिहान हुआ करता था। घर- आँगन, गाँव- गली चहुँ ओर खुशहाल हुआ करता था।                            टेढ़ी-मेढ़ी पगडण्डी खेतों को जाने वाली, मोह मन लेती थी। मन्द-मन्द बहती स्वच्छ हवा सबको स्वस्थ जीवन देती थी। दिनभर खेतों में मेहनत कर सब भरपूर नींद में सोते थे। भाईचारे का संबंध थे रखते सुख-चैन कभी नहीं खोते थे। प्रकृति से तब लोगों का एक घनिष्ठ संबंध हुआ करता था। खाने से लेकर रहने की कुटिया तक प्रबन्ध हुआ करता था। मगर आधुनिकता निगल गई कृषि की अर्थव्यवस्था को। फिर सारी हद पार किये कम करने के लिए व्यस्तता को। हरित क्रांति आने से ही जैसे धीरे-धीरे हरियाली छीन रही। कम अवधि में अधिक उपज से जैसे ख़ुशहाली छीन रही। रासायनिक उर्वरक से कम समय में  पैदावार तो बहुत बढ़ी। मगर प्रकृति से छेड़छाड़...

रास्ता नया बनाना है:सुरेन्द्र कुमार पटेल की कविताएँ

चित्र
रास्ता नया बनाना है मन में ले संकल्प, रास्ता नया बनाना है! हर मुश्किल है आसान, बस पथबाधाओं से टकराना है! तुम हो चले हो बूढ़े, पर उनको यह सन्देश न दो, इस धरती पर आया जो अभी-अभी, उसको थकने का परिवेश न दो! दुःख ही में तो, दुःख रोक मुस्काना है!                          ...मन में ले संकल्प 1 जब रास्ता लगे कठिन, आहिस्ता-आहिस्ता पग धारो! मन जब डूबे गहरी उदासी में, भर उल्लास खुद को उबारो! मोती डूबा गहरे सागर में, ढूंढ उसे ही लाना है!                                       ... मन में ले संकल्प 2 दुनिया में नहीं है ऐसी उलझन, जो सुलझ न पाए अप्रतिम प्रयासों से, करनी होती है कोशिश अथाह, दारिद्र्य दूर होता नहीं सिर्फ कयासों से शनैः शनैः किये काजों का भी परिणाम एक दिन आना है!           ...

क्या अब भी वैसा ही है वो मेरा गाँव:सुरेन्द्र कुमार पटेल की कविताएँ

चित्र
क्या अब भी वैसा ही है वो  मेरा गाँव  क्या अब भी वैसा ही है, वो मेरा गांव! जेठ की दुपहरी धूप,  और पीपल की छांव! बछड़ों के रंभते स्वर, उस पर श्यामा की पुचकार! लिए रोटियां हाथ में, हाथ फेर दादी करे दुलार! वह स्मृति बाल-टोलियों की, गोधूल में खेलते नंगे पांव!                                ....क्या अब भी वैसा ही है 1 न बाल हाथ में, न गिल्ली न क्रिकेट का साजो-सामान! मैले-कुचले कपड़ों से जो बन जाता उन गेंदों में थी कितनी शान! नदी किनारे जबरन जाना  और बहाना सचमुच की नाव!                             ....क्या अब भी वैसा ही है 2 खेल-खेल में लड़ जाना, और रेफरी बना करवाना फैसला! गिरे जो कोई खेलमें, धूल झाड़ बढ़ा देते हौसला! छोटे-छोटे झगड़ों में भी, ढूंढ़ते थे अजब-गजब के दाव!                             ....क्या अब भी वैसा ही है 3 ...

यादें:सतीश कुमार सोनी की कविता

चित्र
               यादें कुछ तो है बीते हुए कल में,  बसी है यादें हर एक पल में।  देकर नाम पुराने दिन का,  जीता हूं मैं उसी हलचल में।            खोकर मन स्वप्न दिखा जाता है, बीते हुए पल की याद दिला जाता है। भूला नहीं इसे मैं आज और कल में, कुछ तो है बीते हुए कल में,  कुछ तो है बीते हुए पल में।। अच्छी, नयी-पुरानी यादें, एक दिन सब धूमिल हो जाती हैं, न जाने क्यों सारी बातें  दिल में कहीं दब जाती हैं। लड़ते झगड़ते यारों के संग  दिन और साल गुजर जाता है, देकर अपनी याद सुहानी  न जाने  कौन किधर जाता है। हम बनते बिगड़ते थे एक ही पल में, कुछ तो है बीते हुए कल में, कुछ तो है बीते हुए पल में। किसी का रोना, किसी का गाना,  थोड़े-थोड़े में सब कह जाना। लड़कर मनभर फिर उसे मनाना, सब कुछ याद बहुत आता है। ऐसी मीठी-मीठी यादों के संग  जीवन का एक पन्ना और पलट जाता है। देखें पलट कर जब हम इसको, जीवन का एक चिट्ठा नजर आता है। करते हैं ...

राजनीतिक व्यवहार और समाज

चित्र
राजनीतिक व्यवहार और समाज राजनीति, समाज विज्ञान का ही एक विषय है। यह व्यवहार और सिद्धान्त दोनों रूपों में समान रूप से सत्य है। राजनीतिक व्यवस्था वास्तव में सामाजिक व्यवस्था की आवश्यकता को पूरा करने के लिए ही है। यदि समाज न हो तो अन्य किसी शास्त्र का होना न तो संभव है और न ही उसका कोई औचित्य है। तथापि समाज पर राजनीतिक व्यवहारों के बढ़ते प्रभाव के कारण राजनीतिक व्यवहार और समाज के संबंधों पर विमर्श करने की आवश्यकता महसूस हुई।  सूचना और संचार क्रान्ति ने घर की दीवारों को शब्दबेधी मात्र नहीं बना दिया अपितु सुंदर मखमली परदों को पारदर्शी भी बना दिया है। सोशल मीडिया ने समूचे संसार को आंखों के सामने जीवंत कर दिया है। लोग मात्र क्रिकेट का आंखों देखा हाल नहीं सुनते बल्कि किसकी रसोई में क्या पक रहा है, यह भी सुनते और देखते हैं। यही हाॅल देश और प्रदेश की राजनीतिक गतिविधियों का है। एक मायने में यह बहुत अच्छा है कि आप अपना प्रार्थना-पत्र घर बैठे अपने किसी अधिकारी को ईमेल करके तत्काल भेज सकते हैं। कोई प्रतिवेदन सौंप सकते हैं। किसी आदेश के अनुपालन की सूचना सम्प्रेषित कर सकते हैं। घर बैठे...