बुधवार, नवंबर 27, 2019

यादें:सतीश कुमार सोनी की कविता

     
      
 यादें
कुछ तो है बीते हुए कल में, 
बसी है यादें हर एक पल में। 
देकर नाम पुराने दिन का, 
जीता हूं मैं उसी हलचल में।
          
खोकर मन स्वप्न दिखा जाता है,
बीते हुए पल की याद दिला जाता है।

भूला नहीं इसे मैं
आज और कल में,
कुछ तो है बीते हुए कल में, 
कुछ तो है बीते हुए पल में।।

अच्छी, नयी-पुरानी यादें,
एक दिन सब धूमिल हो जाती हैं,
न जाने क्यों सारी बातें 
दिल में कहीं दब जाती हैं।

लड़ते झगड़ते यारों के संग 
दिन और साल गुजर जाता है,
देकर अपनी याद सुहानी 
न जाने कौन किधर जाता है।

हम बनते बिगड़ते थे एक ही पल में,
कुछ तो है बीते हुए कल में,
कुछ तो है बीते हुए पल में।

किसी का रोना, किसी का गाना, 
थोड़े-थोड़े में सब कह जाना।
लड़कर मनभर फिर उसे मनाना,
सब कुछ याद बहुत आता है।

ऐसी मीठी-मीठी यादों के संग 
जीवन का एक पन्ना और पलट जाता है।
देखें पलट कर जब हम इसको,
जीवन का एक चिट्ठा नजर आता है।

करते हैं हम याद इसे 
हर सुख-दुख के पल में,
कुछ तो है बीते हुए कल में, 
कुछ तो है बीते हुए पल में।।

रचना:सतीश कुमार सोनी
जैतहरी, जिला-अनूपपुर (मध्य प्रदेश)
[इस ब्लॉग पर प्रकाशित रचनाएँ नियमित रूप से अपने व्हाट्सएप पर प्राप्त करने तथा ब्लॉग के संबंध में अपनी राय व्यक्त करने हेतु कृपया यहाँ क्लिक करें। अपनी  रचनाएं हमें whatsapp नंबर 8982161035 या ईमेल आई डी akbs980@gmail.com पर भेजें,देखें नियमावली ]

6 टिप्‍पणियां:

Unknown ने कहा…

यांदे याद आती है,,,..आपके साथ बिता हर एक लम्हा याद दिला जाती है।........अति सुंदर

Satish Kumar Soni ने कहा…

शुक्रिया सर।।🙏🙏

Unknown ने कहा…

बहुत बढ़िया कविता है सतीश जी

Satish Kumar Soni ने कहा…

धन्यवाद सर।

vivek kumar soni ने कहा…

बहुत खूबसूरत

Satish Kumar Soni ने कहा…

धन्यवाद भैया।।🙏🙏

तनावमुक्त जीवन कैसे जियें?

तनावमुक्त जीवन कैसेजियें? तनावमुक्त जीवन आज हर किसी का सपना बनकर रह गया है. आज हर कोई अपने जीवन का ऐसा विकास चाहता है जिसमें उसे कम से कम ...