जीवन आनंद और साहित्य:सुरेन्द्र कुमार पटेल का आलेख
मनुष्य जाति में जन्म लेने का यह लाभ है कि मनुष्य भौतिक, दैहिक, मानसिक और आध्यात्मिक तमाम तरह की सुखानिभूति कर सकता है। अन्य जीव दैहिक सुखानुभूति तो प्राप्त कर सकते हैं परन्तु अन्य सुखों का अनुभव वे नहीं कर सकेंगे। किन्तु क्या मनुष्य जाति में जन्म लेने मात्र से कोई मनुष्य तमाम प्रकार के सुखों को प्राप्त कर सकेगा? उत्तर अत्यन्त सरल है। मनुष्य जाति में जन्म लेने मात्र से मनुष्य सभी सुखों का भागी नहीं होता बल्कि सभी प्रकार के सुखों का भागी बनने के लिए उसे अपने भीतर उस तरह की क्षमता और पात्रता अर्जित करनी होती है। यह पात्रता मनुष्य में शनैः शनैः आती है। मनुष्य जिन सुखों एवं आनंदों की अनुभूति करता है उनमें एक तरह की क्रमिकता है। हमारे प्राचीन धर्मग्रंथों में सत्संग और प्रवचन को बहुत अधिक महत्व दिया गया है। ये सत्संग या प्रवचन मनुष्य को उस सुखानुभूति का पूर्व प्रशिक्षण है जिसे विशद आध्यात्मिक साधना द्वारा प्राप्त किया जाता है। चूंकि उस समय शिक्षा का सार्वभौम अधिकार नहीं था अतः जिनके पास शिक्षा का अधिकार था, वे सत्संग व प्रवचन के माध्यम से लोगों को साहित्य का रसास्वादन कराया करते...