संदेश

शिक्षा के साथ ये क्या हो गया

चित्र
आप यह लेख पढ़ रहे हैं। इसके लिए आप अपने उस पिता का शुक्रिया अदा कीजिए, जिसने आपको तीसरी आंख दी। हो सकता है, वह आपकी माँ रही हो, या आपका बड़ा भाई या आपकी बड़ी बहन जिसने आपके हाथ में पहली बार कलम रखा फिर आपकी मुट्ठी पर अपने हाथ की पकड़ रखते हुए बेतुका-सा कोई आकर बनवाया। निश्चित तौर पर कह सकता हूँ यह काम आपके किसी सगे-संबंधी ने कराया होगा। कितना अच्छा होता न! यदि वह पल किसी फोटोग्राफ्स के रूप में सुरक्षित होता, जब पहली बार आपने कुछ बेतुका सा आकार बनाया था। यदि आपने यह अपने स्कूल शिक्षक से सीखा हो तो आप उस शिक्षक को ढूंढ़े, और यदि वह इस दुनिया में हों तो जाकर उन्हें शुक्रिया कहिए। उनसे कहिए कि आप ही वह हैं जिसने मुझे संसार के भूत, भविष्य और वर्तमान को देखने में सक्षम नेत्र दिए।  एक संस्कृति-सी थी कि जब पिता खेत से थका हारा लौटकर शाम को घर आता तो वह अपने बेटों के पास बैठता। उनको वर्णमाला के अक्षर सिखाता। उनसे वर्णमाला के अक्षरों की पहचान कराता। वह सीधी गिनती पूछता तो उल्टी गिनती भी सिखाता। पहाड़े सीधे-सीधे रटवाता तो पौना और अढ़ैया के पहाड़े भी रटवाता। पिता भोर में अपने निजी कामकाज क...

असफलता, सफलता की सीढ़ी है

चित्र
      आपके आसपास ऐसे कई लोग हैं जो सफल हैं और ऐसे भी कई लोग हैं जिन्हें लगता है कि वे असफल हैं। ऐसे लोग जो जीवन में कभी असफल नहीं हुए उनके बारे में आपकी क्या राय है? निश्चित ही ऐसे लोगों के प्रति आपके मन में सम्मान का भाव होता है। कभी असफल न होना दो बातें बताती हैं एक तो यह कि व्यक्ति ने सफलता के लिए पूरे मन से प्रयत्न किए हैं और दूसरा यह कि व्यक्ति ने केवल उतना किया है जिसमें सफल होना उसके लिए पूरी तरह निश्चित था। उसने हद में रहकर ही काम किया है। अक्सर जो हदें पार नहीं करते, उनके लिए असफल होने का खतरा कम होता है। किन्तु दुनिया में चमत्कारिक परिवर्तन हदों में रहने से नहीं बल्कि हदें तोड़ने से आते हैं। इसमें खतरे बहुत अधिक हैं। असफलता को सबसे सुंदर तरीके से अभिव्यक्त करने वाले एडीसन अल्वा ने एक बार कहा कि वह स्कूल में जो भी सीखते, उसमें नाकाम साबित होते। उन्हें पहली दो नौकरियों से निकाल दिया गया था। ऐसे ही हज़ार नाकामियों के बाद उन्होंने वो कर दिखाया जिसके बाद पूरी दुनिया ने उनका लोहा माना। इस सफलता के बाद उन्होंने कहा, 'मैं हारा नहीं बल्कि मैंने ऐसे हज़ार रास्ते...

मृत्युभोज:एक सामाजिक बुराई

चित्र
            परिवार के किसी सदस्य की मृत्यु के बाद कराया जानेवाला भोज  मृत्युभोज कहलाता है। हमारी सामाजिक परम्पराओं में यह शामिल है। ऐसा माना जाता है कि उसकी मृत्यु के बाद जो भोज कराया जाता है उसका सम्बन्ध उस दिवंगत आत्मा की शांति से है।         मान्यताएं मानव की कल्पना से उद्भूत है। इनकी वैज्ञानिक परख के बाद यह निर्णय लिया जाना चाहिए कि इन्हें माना जाना चाहिए या नहीं। आज तक हुए वैज्ञानिक खोजों में से किसी ने ऐसी किसी धारणा का समर्थन नहीं किया जिसमें किसी की मृत्यु के बाद उसका अस्तित्व किसी आत्मा या देह रूप में साबित होता है। हमारे धार्मिक ग्रंथ भी यह सिखाते हैं कि जीव का निर्माण पांच तत्वों से मिलकर होता है और मृत्यु पश्चात जीव इन्हीं पांच तत्वों में विलीन हो जाता है। अर्थात वे तत्व अपने मूल स्वरूप में विलीन हो जाते हैं जो पुनः अन्य तत्वों के संयोग से किसी अन्य जीवधारी का निर्माण करते हैं। किंतु उसका पूर्व के जीवधारी से अथवा उसकी स्मृति से उसका कोई संबंध नहीं होता। धर्म और अध्यात्म को मानने वाले लोग भी मृत्युभोज को ए...

लालची संतान

चित्र
    कपूरथा नाम का एक गांव था, जहाँ बलवान सिंह  का परिवार निवास करता था। परिवार में बलवान सिंह और उसकी पत्नी सुनंदा और तीन बेटे थे।     एक दिन गाँव के नजदीक मेले में बलवान सिंह का छोटा बेटा भान सिंह खो गया। इधर-उधर बहुत खोजने के बाद भी भान सिंह नहीं मिला।      बलवान सिंह ने अपने दोनों बेटों को गाँव के अच्छे स्कूल में शिक्षा दिलाई। दोनों पढ़-लिखकर नौकरी भी करने लगे। फिर बलवान सिंह ने बड़े धूमधाम से दोनों बेटों की शादी कर दी।        अब पूरा परिवार बेहद खुश था। दोनों बेटे कमा रहे थे। बलवान सिंह भी अधिक आयु हो जाने के कारण रिटायर होकर घर में रहने लगा।      इस तरह क‌ई दिनों तक घर में खुशहाली का आलम बना रहा।      एक दिन दोनों बहुओं के मन में पैतृक संपत्ति प्राप्त करने का👉 लालच 👈आ गया। उन्हें लगा कि यदि पिता जी अपने जीते जी घर की संपत्ति दोनों भाइयों में बराबर बांट दें तो बहुत अच्छा हो।       दोनों बहुओं ने अपने-अपने पति को हिस्सा लेने के लिए राजी कर लिया। स...

आदतों के गुलाम

चित्र
       हमारे शरीर से जुड़ी अनेक रोचक बातों में एक आदत निर्माण की प्रक्रिया भी है. प्रायः हम यह कहते सुनते हैं कि क्या करें, यह हमारी आदत हो गई है. हम ऐसा कहना तो नहीं चाहते परन्तु हमारी आदत है. यह भी कहते सुने होंगे कि तम्बाकू हम नहीं खाना चाहते परन्तु क्या करें हमारी आदत हो गई है. कुछ की खाने संबंधी आदतें हैं, कुछ की बोलने सम्बन्धी आदतें हैं, कुछ की हर किसी की बात को टोकने की   आदतें हैं, कुछ की ज्यादा सोने की आदत है. कुछ की टीवी देखने की आदत है, कुछ की व्यर्थ की बातें करने की आदत है. सच तो यह है कि एक आदमी और दूसरे आदमी में जो अंतर है वह उसकी आदतों का ही अंतर है. और आदमी कुछ नहीं बल्कि बहुत सारी आदतों का समुच्चय है. जहाँ तक हमारी आदतें हमारे जीवन के लिए लाभप्रद और औरों के लिए अनुकरणीय हैं, वहां तक आदत समस्या नहीं है. परन्तु जिन आदतों से स्वयं का और अन्यों की हानि हो रही हो या किसी प्रकार की समस्या हो रही हो उन आदतों से हर कोई पीछा छुडाना चाहेगा. पर कैसे?     समस्याग्रस्त आदतों की समस्या सिर्फ यही नहीं है कि वह हमारी आदत है. समस्या यह है कि हम...

तुम कहो तो गीत गाऊँ:सुरेन्द्र कुमार पटेल

चित्र
तुम कहो तो गीत गाऊँ सुरेन्द्र कुमार पटेल    तुम कहो तो नाच लूं, तुम कहो तो गीत गाऊँ, तुम कहो तो हर्ष से भरूँ, तुम कहो तो विषाद में डूब जाऊं । तुम कहो तो दीप जले, तुम कहो तो गुलाल उडाऊं, तुम कहो तो अँधेरा कर लूँ , तु म कहो तो मशाल जलाऊँ । तुम्हारे कहे हल चले, तुम कहो तो बीज बोऊं, तुम कहो तो नत रहूँ, तुम कहो तो सीधा होऊँ । तुम कहो तो कुछ कहूँ, तुम चुप कहो तो चुप रहूँ, तुम कहो तो रो लूँ तुम कहो  तो सहूँ । तुम कहो तो आँखें खोलूं, तुम दृष्टि दो तो  देख लूं, तुम कहो तो संविधान रखूँ, तुम कहो तो ये हक फेंक दूँ । तुम कहो तो गुलाम बनूँ, तुम कहो  तो आजाद हूँ, तुम कहो तो बिना नीर नदी में बहूँ, तुम कहो  बर्बाद को आबाद तो आबाद कहूँ । रचना :  सुरेन्द्र कुमार पटेल ,ब्योहारी  [ इस ब्लॉग पर प्रकाशित रचनाएँ नियमित रूप से अपने व्हाट्सएप पर प्राप्त करने तथा ब्लॉग के संबंध में अपनी राय व्यक्त करने हेतु कृपया   यहाँ क्लिक   करें]

मैराथन दौड़...

चित्र
[ इस ब्लॉग पर प्रकाशित रचनाएँ नियमित रूप से अपने व्हाट्सएप पर प्राप्त करने तथा ब्लॉग के संबंध में अपनी राय व्यक्त करने हेतु कृपया   यहाँ क्लिक   करें]