संदेश

तृष्णा : डी. ए. प्रकाश खांडे

चित्र
🌹🌹तृष्णा 🌹🌹 जीवों में तृष्णा आती है, तो आशाये बढ़ जाती है। लोभ लाभ सब जीवन में, पाने तृष्णा बढ़ जाती है।। सुख पाने को मन भटका, ज्ञान पाने को सब ज्ञानी । नई खोज में संलिप्त रहे, देश-विदेश के बहु विज्ञान।। जब अन्नत इच्छा होती है, मानव में आशा जगती है। हित अनहित फिर न दिखे, रेत भी पानी लगती है।। ज्ञान की तृष्णा में बुद्ध ने, छोड़ा था घर-द्वार को। हुआ अपमान ध्रुव का तो, तृष्णा से पाया दरबार को।। मृग तृष्णा में विहबल, सिकता में खोजे वारि। जन्म-जन्म की प्यास मिटे, मानव कर्म सुधारि।। पुत्र प्राप्ति की तृष्णा में, माता भी विहबल रहती है। प्रियतम के आशा में ज़िंदा, प्रेयसी की अधर सिसकती है।। कवि का तृष्णा कविता है, मन की तृष्णा तो माया है। मानव की तृष्णा मानवता, संसार में सर्वस्व समाया है।। नृप तृष्णा है प्रजा प्रेम, मृग तृष्णा कस्तूरी है । दृग तृष्णा धन-दौलत, मन की तृष्णा अधूरी है।। नदिया सागर की चाह में, नित बहती चली जाती है। नारी तृष्णा नर में समाहित, तृष्णा में नारी लजाती है।। ©डी.ए.प्रकाश खाण्डे शासकीय कन्या...

कुछ भी असंभव नहीं: बी एस कुशराम

चित्र
☀️ कुछ भी असंभव नहीं ☀️ मानव तन के लिए, कुछ भी असंभव नहीं, जीत का जज्बा हो तो,कभी भी पराभव नहीं।    निराशा भाव छोड़ ,श्रम सदा करते रहें,    हतबल हाथों के लिए,कामयाबी संभव नहीं।    मानव तन के लिए--------- कामयाबी कदम चूमे,बुद्धि और कौशल से, हताश वही होता,जिसके पास अनुभव नहीं। मानव तन के लिए---------    श्रम सफलता की कुंजी,सद्बुद्धि से श्रम करें,    असफल वही है जिसमें, बुद्धि का उद्भव नहीं।    मानव तन के लिए--------- कुशराम कहें आलस्य छोड़, अपनावें सद्मार्गी जोश, विफल वही है जिसके,सद्कार्य में सदाभव नहीं। मानव तन के लिए,कुछ भी असंभव नहीं, जीत का जज्बा हो तो,कभी भी पराभव नहीं।। दिनांक07/07/2020 रचनाकार-बी एस कुशराम बड़ी तुम्मी जिला अनूपपुर ( मध्य प्रदेश) [इस ब्लॉग में रचना प्रकाशन हेतु कृपया हमें 📳 akbs980@gmail.com पर इमेल करें अथवा ✆ 8982161035 नंबर पर व्हाट्सप करें, कृपया देखें- नियमावली ] 

हमारा घर, हमारा विद्यालय(गीत): राम सहोदर

चित्र
गीत हमारा घर,   हमारा विद्यालय अब सब घर पर रहकर भइया, दस बजते ही  घण्टी बजाओ, या थाली को  घण्टी बनाओ। नहीं समय को व्यर्थ गमाओ घर पर ही   स्कूल लगाओ॥ चीनी वायरस से जान बचइया एन्ड्रोइड मोबाइल  को अपनाओ डिजिलेप ग्रुप से तुम जुड़ जाओ। यूट्यूब  वीडियो  प्रतिदिन पाओ नितनव  ज्ञान  बढ़ाते  जाओ॥ इस विपत्ति काल के दौर में भइया या अपनाओ रेडिया प्रसारण, टी.वी. से भी ज्ञान निवारण। कोई साधन घर में नहीं यदि, पड़ोस में जाय करो संधारण॥ स्कूल को घर में लाकर भइया सभी  विषय   हो   बारी-बारी अति सरल तरीका प्यारी-प्यारी। छोटे-छोटे   अच्छी   कहानियाॅं मानो  सुनाती तुम्हारी नानियाॅं॥ गुरू भी सहायता करते भइया।डिजिटल शिक्षा पाओ भइया। अब सब घर पर रहकर भइया। डिजिटल शिक्षा पाओ भइया। दो  गज  की   दूरी  में  रहना, हाथ  साबुन  से   धोते  रहना। अनलाॅक नियम का पालन करना खान-पान  में ...

धरती का बेटा: - रजनीश हिंदी (प्रतिष्ठा)

चित्र
                    धरती का बेटा                                                                                - रजनीश हिंदी (प्रतिष्ठा) खेतों से , खलिहानों से घर में आ रही सौंधी बास फिर ये खेतों का संचालक क्यों है संतप्त और उदास ?                            धरती की गोद से                            ...

'सावन आयो' (सवैया): मनोज कुमार

चित्र
' सावन आयो ' (सवैया) मनभावन   ऋतु   सुख  सुहावन, सुरम्य  सावन  मास  अब आयो। मनोहर     बरखा    रम्य    ऋतु,  ललित     ललाम    उर    छायो॥ मंजुल    मेघ     श्यामल    वर्ण,   नभतल   कारी  बदरिया  छायो। शीतल,   मंद,   सुगंध  पुरवइया, शनैः शनैः बह धरा चलि आयो॥ अवनि    रुचिर     धानी   चुनर,     दिक्     दिगंत    आभा   छायो। नव   नवहेलिन   सी   दृष्टिपात, सकल चंचल चित्त  तृप्त भयो॥ काली     घटा    घनघोर   छटा,  चँहु      दिशि    धूम     मचायो। कदली,  आम्र,  जाम...

वर्ण पिरामिड (कविता की नवीन विधा) :अविनाश सिंह

चित्र
वर्ण पिरामिड (1) हे! गुरु आप हैं भगवान मार्गदर्शक जीवन रक्षक हमारे संरक्षक। (2) मैं बड़ा तो हुआ पर  झुका चरण  स्पर्श कर हुआ धन्य ना अब कोई गम। (3) वो देखो गरीबी रोड पर! गरीब नही देश का भविष्य रोड पे सो  रहा है। (4) वो सुन हत्यारे तू विजय नाम रख के होगा पराजय लगेगी तुझे हाय रचना : अविनाश सिंह गोरखपुर 8010017450  [इस ब्लॉग में रचना प्रकाशन हेतु कृपया हमें 📳 akbs980@gmail.com पर इमेल करें अथवा ✆ 8982161035 नंबर पर व्हाट्सप करें, कृपया देखें- नियमावली ] 

"सफलता निश्चित है" : मनोज कुमार चंद्रवंशी

चित्र
"सफलता निश्चित है" कर्तव्य   मार्ग    में   अटल   रहो, निश्चित    कामयाब    होगे  वहाँ। तू   हृदय   का   साहस  न  तोड़, विकट  परिस्थितियाँ  हों   जहाँ॥ विघ्न, बाधाओं   को  लांध  कर, अब     पहुँच      जाओ     वहाँ। मन     में     दुस्साहस    न   हो प्रतिकूल  परिणाम  आए  जहाँ॥ गर   रुक   गए   पथ   में  कहीं, तो    फिर     सफलता    कहाँ। इरादों    को     मजबूत     कर, अनवरत   चलते   रहो    वहाँ॥ ध्येय  का  पथगामी   के  लिए, कठिन     ...