संदेश

मुझे अँधेरों में रहने दो: सुरेन्द्र कुमार पटेल

चित्र
मुझे अँधेरों में रहने दो सुरेन्द्र कुमार पटेल   मुझे अँधेरों में रहने दो उजालों से डर लगता है पहचान न ले कोई  पहचान बताने में डर लगता है। क्या बतलाऊँ अपने बारे में  मैं कौन हूँ और क्या हूँ हद दर्जे का डर हो तो कह  दूँ रचनाएँ छपवाने में डर लगता है। कहीं तुम प्यार न करने लग जाओ मेरी इन छोटी-छोटी रचनाओं से रचनाएँ तो हैं मन की गांठें बाहर करने में डर लगता है। सुनता है क्या कोई दर्द किसी का बूढ़ी माँ का, बूढ़े पिता का मैं भी किसी का बेटा हूँ बेटा कहलाने में डर लगता है। बटे हुए हैं घर के आंगन खड़ी हुई हैं ऊंची दीवारें आज कहूँ किससे कि ये घर मेरा अपने घर को अपना कहने में डर लगता है। छोटों-छोटों के भी दर्द  बड़े नफरत पलते जैसे पलता विषधर बिस्तर-बिस्तर सर्प बिछे हैं सोने में भी डर लगता है। दिखता अपनापन लेकिन रूखे रिश्ते रिश्तों में है बाजारों का असर जब से बढ़ी है मंहगाई बाजारों से निकलने में डर लगता है। व्यवहार हुए हैं अखबारी व्यवहारों का भी होता विज्ञापन इनकी होती बिक्री, लगती इनकी बोली व...

पुट्टी:सुरेन्द्र कुमार पटेल का व्यंग्य

चित्र
पुट्टी सुरेन्द्र कुमार पटेल जमाना पुट्टी का है। आप कितना भी महंगा घर बनवा लीजिए, यदि आपने पुट्टी नहीं कराई तो सब बेकार है। इसी तरह मानव स्वभाव में जो पुट्टी लगी है, उसका आकर्षण दिव्य और चमत्कारिक है। पुट्टी लगाना कोई नई बात नहीं है, पहले भी लोग पुट्टीे लगाते थे। परन्तु तब लोग उसे लीपापोती कहा करते थे। आजकल लीपापोती शब्द का प्रयोग करना अठारहवीं शताब्दी में होने का बोध कराता है, अतः जहां-जहां लीपापोती शब्द का प्रयोग होता था वहाॅं-वहाॅं पुट्टी शब्द का प्रयोग करना चाहिए। वैसे, सरकार के हिन्दी विभाग को बकायदा इस बात की अधिसूचना जारी करनी चाहिए कि पूर्व में किए गए लीपापोती शब्द को पुट्टी शब्द से प्रतिस्थापित किया जाता है। वैसे भी आप देखेंगे तो पाएंगे कि पिछले कुछ वर्षों से पुट्टी शब्द का प्रयोग ही नहीं वरन पुट्टी का उपयोग भी बढ़ा है। वर्तमान की सरकारें चुनाव पूर्व कुछ न कुछ घोषणाएं तो करती ही हैं, उनमें से बहुत सी घोषणाएं ऐसी होती हैं जिन्हें सरकार बनते ही रातोंरात पूरी करनी होती है। अब भला, कोई सरकार रातोंरात ऐसा क्या करिश्मा करे जिससे उसकी घोषणाएं पूरी हो जाएं। ऐसे में पुट्टी लगाना ...

आदर्श जीवन :पुष्पेन्द्र पटेल

चित्र
आदर्श जीवन सत्य+ईमानदारी+न्याय+चरित्र=आदर्श जीवन  जब मानव की दृष्टि निर्मल हो, मन में  उत्साह भरा  हो, प्रेरणा से परिपूर्ण हो तब जीवन आदर्श के पथ पर अग्रसर  होता है। दृष्टि कैसे निर्मल होती है ? जीवन में  उत्साह कैसे मिलता है ? प्रेरणा कहाँ से आती है?  सबका सम्बन्ध  है- श्रेष्ठ मनुष्य के चरित्र से।  इस संसार में कौन है श्रेष्ठ मनुष्य? श्रेष्ठ मनुष्य वह है जो अपने आदर्श और उद्देश्यों का कभी सौदा नहीं करता, चाहे जीवन में किसी भी प्रकार की परिस्थिति क्यों न हो । श्रेष्ठ व्यक्ति विषम परिस्थितियों में भी धैर्य एवं आत्मविश्वास कभी नहीं खोता बल्कि उस परिस्थिति से सीख  लेकर भविष्य के लिए सजग रहता है । किसी भी क्षेत्र में सफलता के लिए चार बातें  अत्यन्त  आवश्यक है। 1-सत्य बोलना। (सत्य बोलने से सबसे अच्छी बात कि आपको कभी याद नहीं  रखना पड़ता) 2-न्याय । (अन्याय का साथ नहीं  देने से केवल एक व्यक्ति नाराज एवं दूर हो सकता है किन्तु न्याय का साथ नहीं देने से पूरे संसार के साथ-साथ अपने आप को कभी माफ नही कर सकते ह...

हम लोग थे, लोग रह गए:सुरेन्द्र कुमार पटेल

चित्र
हम लोग थे, लोग रह गए सुरेन्द्र कुमार पटेल   हम लोग थे, लोग रह गए, वे  कौन थे जो खास हो गए। पिताजी पत्थर तोड़ते थे, ड्यूटी से कभी मुख नहीं मोड़ते थे। जाते-जाते छीनी और हथौड़ी दे गए, चले जिस राह उस राह की निशानी दे गए। बेटा, कुछ नहीं कर सकेगा, यह नहीं सीखा तो पेट भर नहीं सकेगा। इसीलिए जिन्दा जी यह कह गए, सीख अपनी बेटे के सिर मढ़ गए। करना ईमानदारी से काम अपना, ठेकेदार दाम देगा, काम जितना।  मन लगाकर काम करना,  केवल काम पर ही ध्यान रखना। न दाएं देखना, न बाएं देखना,  मिले जो मजूरी उसे माथे चढ़ाए रखना। इसी से  तुम्हारा गुजारा. बसर होगा, तुम्हारी ईमानदारी का असर होगा। जो हैं गॉंव के चार भले आदमी, जोड़े रहना उनके सामने सदा हाथ ही। वक्त बुरा हो तो ये काम आएंगे, हमारा जन्मों का रिश्ता है, निभाएंगे। बेटे ने पूछ लिया था, ‘‘पिताजी, यह काम कबसे? पिताजी ने बताया, सूरज चॉंद तबसे। हम ईमानदार हैं, कोई शक नहीं काम वही है रत्ती भर टस से मस नहीं। पर एक बात तो बताओ, महलें जिनकी, उनका काम तो गिनाआो। इनकी छीनी-इनका हथौड़ा तो दिखाओ, इन्हो...

चरित्र:पुष्पेन्द्र पटेल का आलेख

चित्र
चरित्र ईमानदारी+ सदाचार=चरित्र मनुष्य का चरित्र ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति होती है जिसके सामने संसार की समस्त शक्तियां  झुक जाती हैं  क्योंकि  उसका चरित्र उसे अडिग एवं अटल रखता है । वह कभी  कोई ऐसा काम नही कर सकता जिसे उसकी आत्मा स्वीकार न करती हो। जो व्यक्ति अपने चरित्र को ही पूँजी  मानकर किसी कार्य में  लगता है,जो अपने उत्तरदायित्व को ईमानदारी से पूरा करने का निश्चय करने के बाद कदम उठाता है, जीवन मे  उसे   कभी  असफलता का मुंह नहीं देखना पड़ता । प्रत्येक व्यक्ति को अपने मन में यह धारणा पूरे विश्वास और दृढ़ता से जमा कर लेना चाहिए कि उसमें कुछ ऐसी विशेषता है जिसके कारण रिश्वत या भ्रष्टाचार उसे छू भी नहीं सकती। किसी के दबाव  या प्रभाव  में आकर अथवा किसी परिस्थिति से बाध्य होकर वह स्वयं को बेच नहीं सकता और न अपने आदर्शों और सिद्धांतों के साथ  ऐसी  किसी भी  बात से समझौता ही कर सकता है जिसे उसकी आत्मा स्वीकार ना करती  हो। उसके शरीर मे एक ऐसी आत्मा विद्यमान है जो विश्व के समस्त भौतिक प्रलोभनों से मुक्त ह...

ये कैसी तेरी दुनिया:बीरेश प्रताप की कहानी

चित्र
ये कैसी तेरी दुनिया एक गाॅंव था। वहाॅं एक बूढ़ी औरत रहती थी। उम्र यही कोई 80 बरष। नाम था जलेबी। प्यार से गाॅंव वाले दादी कहकर पुकारते थे। उसका कोई सहारा नहीं था। एक रात की बात है वह अपनी झोपड़ी में सो रही थी। मध्यरात्रि को आसमान मे घनघोर घटा छा गई। अचानक से तेज बिजली कड़कने लगी और बादल जोर-जोर से गरजने लगे। अचानक से आवाज  सुनकर दादी की नींद खुल गई और वह बहुत डर गई। झोपड़ी के छोटे से रोशनदान से बाहर झाॅंककर देखा तो घोर अंधेरी रातमें बिजली चमक रही थी। बादल गरज रहे थे और देखते ही देखते तेज बारिश होने लगी। बारिश भी ऐसी, मानो बादल फट गए हों और सब कुछ प्रलय कर देना चाह रहे हों। दादी की झोपड़ी से पानी अंदर टप-टप टपकने लगा। दादी कभी इधर तो कभी उधर जाती। बहुत  सिकुड़ती, पानी से बचने का प्रयास करती लेकिन बारिश भी आज कहाॅं मानने वाली थी। दादी पूर्णतः भींग गई और ठंड से कांपने लगी। उसका बिस्तर, अनाज आदि भींग गए। दादी की आंखों से अश्रुधारा बहने लगी। वह मन ही मन सोचने लगी-वाह!रे भगवान, तेरा खेल भी अजब निराला है किसी गरीब को झोपड़ी में रहने की मजबूरी तो किसी को राजमहल में रहने वाला बना दिय...

हिन्दी दिवस

चित्र
हिन्दी दिवस   हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। हिंदी विश्व की प्राचीन, समृद्ध और सरल भाषा है। हिंदी भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के कई देशों में बोली जाती है। हिंदी हमारी 'राजभाषा' है। 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने यह निर्णय लिया था कि हिन्दी भारत की राजभाषा होगी। इसी महत्वपूर्ण निर्णय के महत्व को प्रतिपादित करने तथा हिन्दी को हर क्षेत्र में प्रसारित करने के लिये राजभाषा प्रचार समिति, वर्धा के अनुरोध पर वर्ष 1953 से पूरे भारत में 14 सितंबर को प्रतिवर्ष हिन्दी-दिवस के रूप में मनाया जाता है। उल्लेखनीय है कि 14 सितम्बर 1949 को हिन्दी के प्रख्यात साहित्यकार व्यौहार राजेन्द्र सिंह का 50वां जन्मदिन भी था, जिन्होंने हिन्दी को राष्ट्रभाषा बनाने के लिए बहुत लंबा संघर्ष किया।  हिन्दी भाषा के सम्बन्ध में संवैधानिक प्रावधान  हिन्दी को राष्ट्र भाषा बनाये जाने का प्रयास किया जाता रहा है किन्तु जो संवैधानिक प्रावधान किये गये हैं उसके अनुसार हिन्दी को भारत की राजभाषा होने का दर्जा प्राप्त हुआ है। भारतीय संविधान के भाग 17 में अनुच्छेद...