शुक्रवार, जुलाई 02, 2021

उमड़ घुमड़ जब आए बादल(बाल कविता)-रजनीश की बारिश पर बहुत सुन्दर कविता

 keywords : School children who have written some poems or stories

उमड़ घुमड़
जब आए बादल(बाल कविता)

        -रजनीश

उमड़-घुमड़ जब आए बादल

मन को रस दे जाए बादल

बादल की गर्जन को देखो  

मन को भी कड़काये बादल।

 

नभमंडल में छाए बादल

घुप्प अंधेरी लाए बादल

अमृत-सा जल मोती से

धरती को मन भर नहलाए बादल।

 

चमक-दमक की छवि को देखो

श्वेत रेख की मणि को देखो

यहाँ-वहाँ बस छाये बादल

मन को मनभर लुभाये बादल।

 

बरस-बरस ललचाए बादल

हम सबको हर्षाये बादल

धरती की आभा को देखो

नित-प्रतिदिन चमकाए बादल।

 

कदंब फूल गए डाली-डाली

मदमस्ती बस फूलों वाली

अपनी बीन बजाए बादल

मन को मन भर तरसाए बादल।

 

दादुर, मोर, पपीहा को

अपनी तान से बुलाए बादल

देख-देख सब नाच रंग को

मन से भी शर्माए बादल।

 

अकड़ू-बकड़ू जिया को पकड़ू

देख-देख हहराता बादल

पानी की जलबूँदों से

सबका मन सहलाता बादल।

 

तपन खींचता ठंडक देता

धरती पर यह प्यारा बादल

मनभर मन में दीप जलाता

और मन को सुलगाता बादल।

 

हे बादल! तुम जलवाहक हो

बरसो कि हम भर जाएँ

जल से तू आपूरित करना

कि सारी सृष्टि तर जाये।

●●●◆◆◆●●●◆◆◆●●●

कृपया इन्हें भी देखें:-

बरसात पर मनोज कुमार चंद्रवंशी की एक अच्छी कविता

प्रकृति : एक अनमोल उपहार (कविता) : शोभा तिवारी

बढ़ती भौतिकता विलुप्त होती संवेदनाएंडा ओ पी चौधरी

तू ही है मेरा अभिमान:अर्पिता शिवहरे की कविता

प्रकृति और मानव :राम सहोदर

वसुधा:बी एस कुशराम

[इस ब्लॉग में रचना प्रकाशन हेतु कृपया हमें 📳 akbs980@gmail.com पर इमेल करें अथवा ✆ 8982161035 नंबर पर व्हाट्सप करें]

कोई टिप्पणी नहीं:

तनावमुक्त जीवन कैसे जियें?

तनावमुक्त जीवन कैसेजियें? तनावमुक्त जीवन आज हर किसी का सपना बनकर रह गया है. आज हर कोई अपने जीवन का ऐसा विकास चाहता है जिसमें उसे कम से कम ...