मंगलवार, जनवरी 26, 2021

भारत देश हमारा (कविता) : शोभा तिवारी उत्तराखण्ड



💐💐आप सभी को 72 वें  गणतंत्र दिवस की हार्दिक  शुभकामनाएं और बधाई💐💐
   जय हिंद,जय भारत
भारत देश हमारा
 
भारत देश हमारा,
हमें जान से है प्यारा

कल-कल करती गंगा, यमुना 
इसी के गुण गाती है। 
हमारी इस पुण्य धरा में 
अपनी गुंजार  सुनाती है। 
फक्र  से अपना परिचय देते 
हम तो हिंदुस्तानी हैं। 
रंग लाती हर कुबार्नी  यहाँ  पर
विकसित होता राष्ट्र हमारा
भारत देश हमारा, 
हमें जान से है प्यारा 

प्रहरी बना हिमालय बैठा, 
धरा सोने की गागर है।
चरणों को भारत माता के 
धोता हर पल सागर है।
माह छब्बीस को हम सब मिलकर  
गणतंत्र दिवस मनाते हैं। 
फहरा के तिरंगा प्यारा  
गीत ख़ुशी के गाते हैं।  
सत्य, अहिंसा, शांति  बाँटता,
ये तो  तिरंगा प्यारा   
भारत देश हमारा,
हमें  जान से है प्यारा   

गणतंत्र दिवस के इस शुभ दिन
एक नया सूरज आया। 
नव परिधान बसंती रंग का 
भारत  मां को पहनाया।
संविधान, आजादी वाला 
इस दिन हमने पाया।
इस दिन ही दुनिया में भारत 
नव गणतंत्र बन आया। 
रहें कहीं  भी हम, 
काम सभी कर सकते हैं।
पंचायत से एम पी तक 
हम चुनाव लड़ सकते हैं।
दुनिया में सबसे न्यारा 
आंखों का यह है तारा  
भारत देश हमारा,
हमें जान से है प्यारा

क्या करना, क्या नहीं करना 
संविधान यह बतलाता है। 
ऊँच-नीच का भेदभाव ना करना  
संविधान यह सिखाता है।
लेकिन संविधान को पढ़कर 
मानवता को तुम जान लो। 
अधिकार के साथ ही कर्तव्य 
अपने पहचान लो। 
लोकतंत्र जिसकी पहचान, 
देश गणतंत्र हमारा है 
भारत देश हमारा 
हमें जान से प्यारा है 
।।धन्यवाद।। 
//रचना//
शोभा तिवारी ✍
काशीपुर उत्तराखंड 😊

[इस ब्लॉग में रचना प्रकाशन हेतु कृपया हमें 📳 akbs980@gmail.com पर इमेल करें अथवा ✆ 8982161035 नंबर पर व्हाट्सप करें, कृपया देखें-नियमावली

कोई टिप्पणी नहीं:

तनावमुक्त जीवन कैसे जियें?

तनावमुक्त जीवन कैसेजियें? तनावमुक्त जीवन आज हर किसी का सपना बनकर रह गया है. आज हर कोई अपने जीवन का ऐसा विकास चाहता है जिसमें उसे कम से कम ...