मुक्ति का मार्ग शिक्षा:कोमल चंद


 "मुक्ति का मार्ग शिक्षा"

शिक्षा है कल्पवृक्ष, 
शिक्षा सागर मंथन का सार।
शिक्षा से है मुक्ति मार्ग, 
शिक्षा है निज उद्धार।

शिक्षा से मनवांछित फल मिलता,
शिक्षा जगत प्रकाश।
शिक्षा उद्यम से मिलती, 
शिक्षा अनंत आकाश।

शिक्षा लेकर शिक्षा देना,
शिक्षा दान महान।
शिक्षा से सारे रास्ते, 
शिक्षा है जय गान।

शिक्षा बिना जन्म अंधियारा,
 शिक्षा ज्ञान कटार।
अज्ञानता के जीवन रण में,
 शिक्षा करे प्रहार।

शिक्षा की महिमा न्यारी,
शिक्षा पास बुलाओ।
शिक्षा की ताकत समझो, 
अपने लाल पढ़ाओ।

शिक्षा से राज चले, 
शिक्षा से न्यायालय।
शिक्षा पाने की खातिर, 
बच्चों को भेजो विद्यालय।।

शिक्षा से जब बड़े बनेंगे, 
मां बाप का नाम करेंगे।
शिक्षा से ही दीन जनों को,
 मुक्ति मार्ग पर ले जाएंग

काव्य रचना:
कोमल चंद कुशवाहा 
शोधार्थी हिंदी 
अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय रीवा
मोबाइल 7610103589

-000-
प्रकाशनार्थ रचनाएँ भेजें-
                   1. हमें इमेल करें:        📳 akbs980@gmail.com 
                   2. व्हाट्सप करें-         ✆ 8982161035  
                   3. कृपया देखें-           ➤➤नियमावली
                   4, सुझाव भेजने के लिए  ⏩ कृपया यहाँ क्लिक करें 
-000-

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बचपन की बहार : रिश्तेदारों का प्यार :जनार्दन

वाह रे! चिड़िया तेरा ज्ञान:अखिलेश कुमार की कविता

लौह पुरुष की ऐसी छवि:अनिल पटेल