डिजीलैप शिक्षण कार्यक्रम:बी एस कुशराम

डिजीलैप शिक्षण कार्यक्रम 
रोचक हुयी अब पढाई, जबसे डिजीलैप चर्चा में आई।
जुड़ लो सभी बहन भाई, घर में रहकर करो अब पढाई॥
नौ अप्रैल से शुरू है सिस्टम।
ग्रुप संरचना किये अधिकतम॥
हर कक्षा के ग्रुप हैं बनाई, घर में रहकर करो अब पढाई।
रोचक हुयी अब पढाई, जबसे डिजीलैप चर्चा में आई।
कक्षा एक से बारह तक के।
वंचित ना रह पायें बच्चे॥
सर्वे करो घर जाई, घर में रहकर करो अब पढाई।
रोचक हुयी अब पढाई, जबसे डिजीलैप चर्चा में आई॥
बच्चों को जोड़ो, जोड़ो पालक।
शिक्षक जुड़ें बन ग्रुप संचालक॥
शिक्षा की अलख जगाई, घर में रहकर करो अब पढाई।
रोचक हुयी अब पढाई, जबसे डिजीलैप चर्चा में आई॥
दस-ग्यारह पे सामग्री आता।
जिला सभी ग्रुप में पहुंचाता॥
शिक्षक बच्चों तक भेजाई, घर में रहकर करो अब पढाई।
रोचक हुयी अब पढाई, जबसे डिजीलैप चर्चा में आई॥
शिक्षक की है जिम्मेदारी।
करते रहें नित नये नवाचारी॥
बच्चों को दो समझाई, घर में रहकर करो अब पढाई।
रोचक हुयी अब पढाई, जबसे डिजीलैप चर्चा में आई॥
डिजिटल शिक्षण सबको भाया।
सहज शिक्षण से मन हर्षाया॥
शिक्षण में रूचि है जगाई, घर में रहकर करो अब पढाई।
रोचक हुयी अब पढाई, जबसे डिजीलैप चर्चा में आई॥
एंड्राइड फ़ोन सिस्टम में  जरूरी।
इसके बिना शिक्षण है अधूरी॥
इसकी करो भरपाई, घर में रहकर करो अब पढाई।
रोचक हुयी अब पढाई, जबसे डिजीलैप चर्चा में आई॥
‘कुशराम’ की है सबसे विनती।
शिक्षण से संतुष्टि है मिलती॥
शिक्षण  करो सुखदाई, घर में रहकर करो अब पढाई।
रोचक हुयी अब पढाई, जबसे डिजीलैप चर्चा में आई॥
(रचना दिनांक- 14/05/2020)
Ⓒबी एस कुशराम
प्रभारी प्राचार्य, हाईस्कूल बड़ी तुम्मी  विकासखंड-पुष्पराजगढ़, जिला-अनूपपुर
[इस ब्लॉग में रचना प्रकाशन हेतु कृपया हमें 📳 akbs980@gmail.com पर इमेल करें अथवा ✆ 8982161035 नंबर पर व्हाट्सप करें, कृपया देखें-नियमावली] 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बचपन की बहार : रिश्तेदारों का प्यार :जनार्दन

वाह रे! चिड़िया तेरा ज्ञान:अखिलेश कुमार की कविता

लौह पुरुष की ऐसी छवि:अनिल पटेल