70वीं वर्षगांठ मनाएंगे हम: सतीश कुमार सोनी


गणतंत्र स्वतंत्र यह पर्व है भारत,
सभी जनों की यही है चाहत।

फिर से फक्र मनाएंगे हम,
70 वीं वर्षगांठ मनाएंगे हम।।

देश प्रेम का राष्ट्र पर्व है,
तिरंगे पर हमें गर्व है।

बड़े शान से फहराएंगे हम,
मिलकर त्यौहार बनाएंगे हम।।

वीरों की यह याद दिलाता,
तन-मन में है जोश जगाता।

इस तिरंगे की खातिर बलि-बलि जाएंगे हम,
आन-बान और शान से यह तिरंगा लहराएंगे हम।।

गणतंत्र देश संविधान बना कर,
सभी जनों को यह बतला कर।

रहो स्वतंत्र अभिव्यक्ति करो तुम,
देश हित में डटे रहो तुम।।

विकसित यह राष्ट्र बनाएंगे हम, अपना परचम लहराएंगे हम।
तिरंगे को विश्व पटल पर सबसे ऊंचा फहराएंगे हम।।

-सतीश कुमार सोनी,
जैतहरी, जिला-अनूपपुर(म.प्र.) 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बचपन की बहार : रिश्तेदारों का प्यार :जनार्दन

वाह रे! चिड़िया तेरा ज्ञान:अखिलेश कुमार की कविता

मेरे दिल में छुपी है एक बात:सतीश कुमार की कविता