संदेश

शिक्षा का उद्देश्य- शिक्षा विषय पर बहुत ही सुन्दर आलेख : राम सहोदर पटेल

चित्र
शिक्षा का उद्देश्य   शिक्षा उस कल्पवृक्ष  की भांति है जो जीवान्त तक मनवांछित फल प्रदान करता रहता है। शिक्षा से जीवन की सारी मनोकामनाएं सम्पूर्णता का प्राप्त करती है। शिक्षा नहीं तो कुछ नहीं, इसके बिना जीवन का अस्तित्व नहीं, मानवीयता का एहसास नहीं, समाज और देश का उत्कर्ष नही, राजनैतिक, सांस्कृतिक और आर्थिक आभास नहीं, इतिहास का ज्ञान नहीं यानी शिक्षा के बिना मानवीय जीवन निस्सार तथा मूल्यहीन है। आहार, आवास और वस्त्र के बाद शिक्षा ही मानव की आवश्यक आवश्यकता है जिसके बिना वह पग भर भी सफलतापूर्वक नहीं चल सकता। धन तो अनपढ़ भी कमा सकता है, अमीर बन सकता है, ऊॅंचा महल खड़ा कर सकता है किन्तु इस धन में स्थायित्व नहीं है। उस धन के कम जाने, गुम हो जाने और चोरी हो जाने का खतरा प्रायः बना रहता है। धन से इंसान शक्तिशाली नहीं बन सकता वह पावरफुल बनता है शिक्षा से। शस्त्र जब तक चलेगा तब तक सुरक्षा देगा लेकिन शास्त्र हमेशा तक सुरक्षित रखेगा। धन को यदि ज्ञान में बदल दिया जाय तो इंसान की शक्ति कभी कम नहीं हो सकती। ज्ञान इंसान का वह कवच है जो जीवन की हर कठिनाई में हमेशा उसका संरक्षण करता है। शिक्ष...

बरसात पर मनोज कुमार चंद्रवंशी की एक अच्छी कविता

चित्र
बरसात का मौसम रिमझिम - रिमझिम बरसो घनश्याम, प्यासी धरती माँ  का प्यास मिटाओ। नन्हा सुप्त बीजअंकुरित हों खेतों में, प्रकृति की  गोद में हरियाली लाओ॥ धरा  का  तीक्ष्ण  तपन  मंद हो गई, सुखद  बरसात का मौसम आने से। सर्व चराचर शीतलता की अनुभूति, चहुँ ओर  काली घटा  छा जाने से॥ भीषण उष्णता का हुआ गृह गमन। धरा  में  चहुँ  ओर  हरियाली छाई, प्रकृति  परिदृश्य  अति मनभावन॥ काली   घटाओं  के  तीव्र गर्जना से, कानन  में  नाचे   मोर  पंख  पसार। द्रुम डाल पर कलियाँ प्रस्फुटित हुई, विहग  फुदक  रहें हैं वृक्षों के डार॥ उमड - घुमड  कर  काले  मेघ चले, शीतल,  मंद,  सुगंध  चले  पुरवाई। टप टिप-टप टिप धरा में मेघ बरसे, सकल वसुंधरा में हरियाली छायी॥ हरित - हरीतिमा धरा  की  परिधान, कृषक खेतों में श्रम साधना करतें हैं। खग,मृग,मोर, पपीहा, मुदित होकर , कानन में स्वच्छंद विचरण करते हैं॥ keywords: पावस पर कविता pawas par kavita,  वर्षा ऋ...

वृक्ष पर कविता : मनोज कुमार चंद्रवंशी

चित्र
वृक्ष (चौपाई) पादप   जगत   हरे  परितापा। मिटे  दुख अरु  मिटे  संतापा॥ विटप दल  लता  महि  श्रृंगारा। तरु तृण मनुज प्राण आधारा॥                         तरुवर  भूषण   बहुत  सुहाई।                         बेला  हरित  पर्ण  मन  भायी॥                         झुरमुट कानन दल मन मोहा।                         सुरम्य  वन  प्रसून दल सोहा॥   पादप   जगत  जीव  रखवारे। कानन  तरु  दल प्रानन प्यारे॥ तरुवर सरस सुहृद ...

कविता(काव्य): मनोज कुमार चंद्रवंशी की कविता पर कविता

चित्र
'कविता' पर कविता  कविता अनमोल भावों से सुसज्जित, वसुंधरा  में   पीयूष  होकर  बहती है। हृदय के  असीम  गहराइयों से उपजे, भाव -भंगिमाओं  को  बयां करती है॥ सुधि पाठक काव्य का रसपान कर, रसस्वादन   को हृदयंगम   करते हैं। अलौकिक  आनंद  की अनुभूति को,  कवि वृंद  लेखनी से  बयाँ  करते हैं॥ प्रस्फुटित  काव्य  की  प्रत्येक  बूंद में, साहित्य  का  अथाह  वेग  समायी है। मृद कविता साहित्य को उत्कृष्ट  कर, साहित्य  को भाव  प्रधान बनायी है॥ कोमल  कविता  में  शब्द अगणित हैं, काव्य भाव प्रवाह का आदि न अंत। कविता  सरस,  सुहृद  मधुरस  सम, काव्य  सौंदर्य  का  अनुभूति अनंत॥ काविता में  कवि का मर्म तिरोहित, कविता मार्मिक भावों का चित्रण है। कविता की हर पंक्तियां हृदयस्पर्शी, काव्य जीवन यथार्थ का चित्रण है॥ #keywords: kavita par kavita, kavita par kavya, kavita #keyword: कविता पर कविता, कविता पर काव्य, कवि...

फगुनाहटी बघेली कविता : अशोक त्रिपाठी 'माधव'

चित्र
फगुनाहटी बघेली कविता  सनन्-सनन् सुर्रा चलय, बिरबा झारैं पात। लगत झकोरा हिय कंपै,फगुनाहटी कय बात।। कबौ निचंदर कबौ बदरिया,कबौ बरसि चंहदर्रा। कबौ धुंध पुनि कबौ बड़ेबर,कबौ बहै खरभर्रा।। महुआ पत्ता झारि रहा है,बौर आम मा आई। गय पियराय उन्हारी सगली,बहै लाग पुरबाई।। गेहूं है गदरान चना अउ अरहर मसुरी साथय। गा झुराय सरसबा लगे हां माहू झोंथय-झोंथय।। सोंध महक भुंइया से आबय मादक बहै बयारी। बूढ़ सयान सबय एंह रित मा मारि परैं हुलकारी।। गा सिहिलाय मौसमउ खासा सबके मन उमहान। लूमरि-डांगरि सब कुलकारैं हां खासा बउरान।। सूर मकरगत तिल-तिल बाढ़ैं घट का बहुंकय लमहरि। सांझ सकारे नगदि जड़ाबय कसमसाय दिन दुपहरि।। पाकत देख उन्हारी खेतिहर देउता -पितर मनाबय। पाथर अउर दौंगरा के भय जगि के रात बिताबय। कोइली कुहुक करेजा सालय बिरहिन के मन माहीं। जेकर प्रियतम छांड़ि बसे हां जाय बिदेसे माहीं।। सिहरै देहिंया लगतय सुर्रा करै करेजा घायल। मांग सिन्दुरबा अंगरा लागय बैरी करधन पायल।। फाग-ददरिया परै जो काने बजुर बान अस लागय। बसे जाय बालम परदेसय सुधि कय राति मा जागय। मादक महिना फागुन आबा रितु बंसंत रितुराजा। माधव मगन निरखि के सोभ...

ओरहन :बघेली कविता-अशोक त्रिपाठी माधव

चित्र
ओरहन :बघेली कविता आपन लिहा सम्हार जमाना। बात-बात पर दिहा ना ताना। पहिले खुद के टेंटर निरखा, फेर कहा दुसरे का काना।। चोर आजु कोटबार का डांटय। सूध के मुंह का कूकुर चाटय। आजु हियन अंधेर मचा हय, इहां लुटइया बायन बांटय।। करकस कउआ गाबय गाना। कोइली के अब नहीं ठिकाना। उहौ उतान फिरै अब माधव, रुपिया किलो खाय जे दाना।। अंधे पोमैं कूकुर खांय। दुर-दुर कहैं ता मारे जांय। राज करैं अब जबरा-लबरा, सत्तमान के दइउ सहांय।। जे घोड़े के पायेंन धाबय। ओके कइत अढ़इया आबय। धक्का खाय सेमाली काकू, रामपदारथ मजा उड़ाबय।। एकर लाई उहां लगामैं। एक-दुसरे के घर फोरबामैं। गली-गली मा भेदी बगरे, घर-घर, मेहरी-मनुस लड़ामै।। अइसन बिगड़ा हबै समाज। आबा लड़िकोहरिन के राज। खानपान पहिनाउ बदलि गा, संसकार मा परि गय गाज।। केखा कही अउ केसे रोई। हमहूं आपन दीदा खोई। अब ता केबल एक सहारा, करिहैं राम उहै अब होई।। पीठ देय जस बहय बयार। इहय आय करतब्ब हमार। जे बइहर के उलटा भागय, ओखर हंसी करय संसार।। अबहूं भरे मा चेतय चाही। परे रही ना घुरबा साही। अइसन कउनौ जुगुत बनाई, आबय बाली रुकय तबाही।। और पढ़ें : अशोक त्रिपाठी "माधव' की बघेली कविता ...

मान देश का (कविता) : अशोक त्रिपाठी 'माधव' की देशभक्ति पर कविता

चित्र
मान देश का (कविता)   #keywords:- देशभक्ति पर कविता, राष्ट्रप्रेम पर कविता, राष्ट्र पर कविता, राष्ट्रभक्ति पर एक सुन्दर कविता जय जय मां भारती उदयांचल से अस्तांचल तक। हेम शिखर से वारिधि तल तक। हो अखंड वैभव मां तेरा चहुं दिशि गूंजे आरती। जय भारत जय भारती।। जगमग ज्योति जले आंगन में। ओम् उच्चरित हो कण-कण में। देव बधूटी तेरा आंचल,  हरदम रहें संबारती। जय भारत जय भारती।। देव तरसते हैं आने को। तेरा पावन रज पाने को। आदिशक्ति लक्ष्मी भी तुझपर। धन-वैभव,यश बारतीं। जय भारत जय भारती।। पुन्य धरा है तू राघव की। परम प्रेमिका है माधव की। सीता तू ही तू राधा है। दूनिया तुझे पुकारती। जय भारत जय भारती।। तुमने वेदों को उपजाया। शान्ति-शौर्य दोनों सिखलाया। तू उर्वरा शक्ति सम्पन्ना। वीर सदा अवतारती। जय भारत जय भारती।। रत्नगर्भिणी तू जग माता। हरिप्रिया जन मन सुखदाता। रक्त श्वेत अरु हरित रंगत्रय। चारु चुनरिया धारती। जय भारत जय भारती।। रवि नित प्रथमहिं करत सबेरा। जग यशगान करे नित तेरा। अवनि और अंबर में दश दिशि। गूंजे तेरी आरती। जय भारत जय भारती।।  रचना :  अशोक त्रिपाठी "माधव" शहडोल, मध्यप्रद...