शिक्षक अब फुटबॉल खिलौना

🎭 हास्य व्यंग्य

॥ टीचर अब फुटबाल खिलौना ॥

टीचर अब फुटबाल खिलौना।
स्थिति बदतर और हसौना॥
उत शासन फरमान सुनावै, इत अभिभावक आँख दिखावै।
जनगणना हो या मतगणना, बी.एल.ओ. बन मतदाता गणना।
दोऊ तरफ से होय पेरौना।
टीचर अब फुटबाल खिलौना॥
गैर शिक्षकीय काम के आगे, पढ़ै न पावें छात्र अभागे।
सायकल और गणवेश जो आवा, आनलाइन सब लोड करावा।
बना सदा ही कुछ अरझौना।
टीचर अब फुटबाल खिलौना॥
एस.एम.डी.सी. नित फटकारे, उत आये आदेश करारे।
एम डी एम वितरण करवावा, टेबिल वर्क से समय न पावा।
पंजी सब अद्यतन रखौना।
टीचर अब फुटबाल खिलौना॥
वितरण का जब पुस्तक आवा, शिक्षक खुद ही जाय उठावा।
भाड़ा जेब से अपन लगावा, आटो, टैक्सी जाय पटावा।
पल्लेदारी मजा चखौना।
टीचर अब फुटबाल खिलौना॥
बी.एल.ओ. मीटिंग, संकुल मीटिंग नित-2 हो बच्चों से चीटिंग।
बच्चों को घर जाय बुलाओ, रजिस्ट्रेशन मैपिंग भी करवाओ।
आधार समग्र भी काम करौ ना।
टीचर अब फुटबाल खिलौना॥
भवन मरम्मत और पुताई, परिसर का नित करो सफाई।
वृक्षारोपण करो जरूरी, शौचालय पेयजल रखना पूरी॥
चपरासी का भी काम करौना।
टीचर अब फुटबाल खिलौना॥
जन जागरण अउ नाना रैली, सबकी सुधारो जीवन शैली।
नशामुक्ति और हाथ धुलाई, शिक्षक ही सब कुछ करवाई॥
शिक्षक का कर दीन्ह मरौना।
टीचर अब फुटबाल खिलौना॥
मोबाइल आ टपका जब से, काम शुरु है इससे तब से।
आनलाइन सब काम करावैं, आदेश सभी मोबाइल लावैं॥
ऐप शीघ्र इंस्टाल करौना।
टीचर अब फुटबाल खिलौना॥
हर काम का अब फोटो खिंचवावैं, वाट्सएप पर तुरत मगावैं।
सहोदर मोबाइल चलै न जिनसे, बच्चों से जा सीखो मन से॥
मोबाइल से हाजिरी लगौना।
टीचर अब फुटबाल खिलौना॥
✍️ रचनाकार राम सहोदर पटेल पूर्व शिक्षक
ग्राम सनौसी, पोस्ट खड्डा
वाया ब्यौहारी, जिला शहडोल (मध्यप्रदेश)
[इस ब्लॉग में रचना प्रकाशन हेतु कृपया हमें 📳 akbs980@gmail.com पर email करें।]

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वाह रे! चिड़िया तेरा ज्ञान:अखिलेश कुमार की कविता

बचपन की बहार : रिश्तेदारों का प्यार :जनार्दन

मेरे दिल में छुपी है एक बात:सतीश कुमार की कविता