मंगलवार, अप्रैल 27, 2021
कोविड –19 दूसरी लहर:आपदा, अवसर या कहर: डॉ ओ पी चौधरी
शनिवार, अप्रैल 24, 2021
पंचायत चुनाव लोकतंत्र या शक्ति प्रदर्शन बनाम आधी आबादी *–डा ओ पी चौधरी
शनिवार, अप्रैल 03, 2021
मृत्युभोज (व्यंग्य आलेख) :रजनीश(हिंदी प्रतिष्ठा)
प्राकृतिक संपदा के कोष और नैसर्गिक सुषमा के आगार:हमारे वृक्ष –डा ओ पी चौधरी
कपटी और आडम्बरी जन (कविता) : राम सहोदर पटेल
कपटी और
आडम्बरी जन
भिनसार कबहॅूं हो न पावहिं, जो मनुष कपटी भये।
सन्देह का व्यवहार पावहुं, जो अपनयों सब गये॥
दोस्त गाढ़े भी डरें सब, दूर से करते नमस्ते।
खाया जो धोखा बार एक भी,
फिर न फंसना चाह सकते॥
दूध में जलकर विलाई, छाछ भी डरकर पिये।
डरना रहा तो ठीक हद तक, दूर रिश्ता से किये॥
अपनी है उन्नति कर न पाये, अन्य की उन्नति खले।
कैसे घटायें शान इनकी, सोचकर मन में जलें॥
देखकर अपनों को आगे, दोष किस्मत पर न मढ़े॥
नीचा दिखाने कर इरादा, जयचन्द मारग पर चढ़े।
भावना ईर्ष्या की जागी, जलजला जिद पर पगे।
नींद इनकी साथ त्यागी, द्वेष से कुढ़ने लगे॥
अवसर तलाशें रात दिन, नीचा करें कैसे इसे।
हम तो खुद बरबाद हैं, बरबादी दें कैसे इसे॥
पग बढ़े आगे स्वजन के, पीछे खींचन में लगे।
अन्य गीदड़ भी जो देखी, दुम दबाकर भागन लगे॥
शेखी बघारे ज्ञान की पर शब्द बाचत न बने।
गर सीख इनको देन चाहो, तो उल्टी गिनती भी गिने॥
न बड़ों का ज्ञान इनको, न समझ सम्मान की।
लात घूंसा भूख इनकी, खेद न अपमान की॥
राज श्री गुटका, तम्बाकू शौक मदिरा पान की॥
घर किसी का लूट मारै, चाहत करें अरमान की॥
देखें परायी बहन बेटी, जात या परजात की।
अस्मत को लेते लूट जबरन, फिक्र न मरजाद की॥
हिन्दी का इनको ज्ञान ना हीं, बात अंग्रेजी की करें।
दस्तखत भी न कर सकें। पाकेट में पेन दो-दो धरें॥
देखा नहीं कस्बा निकट का, बात दिल्ली की करें।
जेब खाली नोट से पर, बात लाखन की करें॥
अरहर की टट्टी घर बनी, ताला लगे गुजरात की।
घटने न पाये शान तनिकौ, घर पानी घुसे बरसात की॥
सज-धज में कमती होत न, लालच लगी है ब्याह को।
लड़की जो देखी ठीक सी, आगे जा छेंकत राह को॥
भन्ना सिफारिश ब्याहें यदि, शान सतवें असमान पर।
मास दो एक चल न पाये, किश्ती रुकी मझधार पर॥
ब्याह घर आयी बहू जो, नइहर चली मुंह मोड़कर।
हेकड़ी गुम हो गयी, दारा चली सब छोंड़कर॥
पत्नी के सम्मुख हाथ जोड़े, जो न जुड़ते थे कभी।
जो कहोगे वह करेंगे, है कसम खाते अभी॥
मन मतंग जब लौ न जाहीं, तो लौ न धक्का खात हैं।
समझे सहोदर बात जब लौ, आबे समझ सब बात है॥
मन मतंग मानत नहीं, जब लौ धका न खाय।
समझ सहोदर शब्द को, नहिं जग होत हंसाय॥
रचना-
राम सहोदर
पटेल, शिक्षक
ग्राम-सनौसी, थाना-ब्योहारी, तहसील-जयसिंहनगर, जिला-शहडोल
(मध्यप्रदेश)
॥ दगाबाजों से सावधान ॥ चौपाई जब बारी ही फसल उजारे। कर दीजै तब उसे किनारे॥ विश्वासघात अंगरखा होई। त...
-
अविनाश सिंह: *हाइकु:-गुरु को समर्पित* ************************************** गुरु सम्मान मिले स्वर्ग में स्थान बनो महान। जिसकी डाँ...
-
आज आदमी बँध गया खुद के जंजीर में खुदा ने लिखे ये भी दिन क्या तकदीर में। नाप ली हो जिसने जमीं सारे जहान की समाया है खौफ मौत का उसके शरीर...
-
71 वां दिवस गणतंत्र का, हमारा गणतंत्र महान हो। विशाल व्योम-क्षितिज से, आशाओं का नव बिहान हो। वसुधा विशाल, सुधा-सिंचित कृष...
-
🌹गुरु वंदना🌹 वंदन को आतुर, रोली अक्षत चंदन है। परम पूज्य गुरुजनों का, शत - शत अभिनंदन है॥ गुरु...
-
माॅं से होती दुनिया शुरू है आर्यन पटेल माॅं दुनिया की सबसे पहली गुरू है, माॅं से होती दुनिया शुरू है। माॅं ने मुझको खुश रखने के...
-
(1) साईं मन मौजी तू छोड़। प्रकृति पिता है प्रकृति है माता नाता इनसे जोड़। प्रकृति बन्धु है भ्रात सखा है प्रकृति बड़ा अनमोल॥ ये ही...
-
हाइकु(जापानी विधा): अविनाश सिंह (1) दिखावे लोग लगे मन को प्रिय रहो सक्रिय। बाग बगिया बने स्विमिंग पूल इंसानी भूल। कोयल क...
-
कटोरा आसमान में बादल छाए हुए हैं। सर्द हवाएं चल रही हैं। महेश ने चूल्हे में ज्यों चिंगारी डाली, खपरैल से टप से पा...
-
बाबा तेरी शान ना मिटने दूंगी मां तेरे संस्कारों को कभी ना भूलूंगी भाई के सपनों की खातिर अपनी खुशियों का गला मैं घोट दूंग...
-
वर्षों पहले ताबीज वाले बाबा से मुलाकात हुई थी। उसने बिना पूछे मेरे बारे में कई घोषणाएं की थी। उसके बाद कई वर्षों तक जब भी मेरे साथ कुछ ह...




