बीबी को झोला पकड़ाया तो वह झल्ला पड़ी। झोले में कुछ पन्ने थे पर उसे झोला खाली लगा। कहने लगी पूरा झोलाभर नोट ले गए थे, कहाँ उड़ा आए । मैंने समझाने की पूरी कोशिश की-तुम झोला तो देखो झोलाभर रुपयों का हिसाब है। उसने झोला देखा नहीं, झपट कर दूर फेंक दिया। मैंने ही जतन किए। एक हाथ में झोला पकड़ा और दूसरे में उसका हाथ। उसमें से एकतरफ छपा हुआ कागज का एक पन्ना निकाला और उसकी आँखों के निकट ले जाकर कहा-यह देख, यह है झोलाभर रुपयों का हिसाब। उसने कागज को उल्टाया-पलटाया, बोली इसमें कहाँ है हिसाब? मैंने कागज के बीचों-बीच लिखे शब्द को पढ़वाया-ले इसे पढ़, क्या लिखा है-"ट्रांसफर आदेश" बीबी समझ गयी झोलाभर रुपयों का हिसाब।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
॥ दगाबाजों से सावधान ॥ चौपाई जब बारी ही फसल उजारे। कर दीजै तब उसे किनारे॥ विश्वासघात अंगरखा होई। त...
-
बचपन की बहार : रिश्तेदारों का प्यार बात जुलाई 1985 की है , जब खेलते खेलते प्राथमिक पाठशाला कराहिया ( रीवा जिले के ग्राम बारौ का ए...
-
यादें कुछ तो है बीते हुए कल में, बसी है यादें हर एक पल में। देकर नाम पुराने दिन का, जीता हूं मैं उसी हलचल म...
-
बड़का बाँध: सुरेन्द्र कुमार पटेल श्यामू फफक-फफक रो रहा है। उसे सारा संसार असार मालूम पड़ता है। छाती में असह्य शूल उठता है। एक हाथ ...
-
आप मुझे नहीं जानते अगर कोई किसी को नहीं जानता तो इसमें किसका दोष है?उसका जो नहीं जानता या जिसे नहीं जाना जा रहा ?" असल में ...
-
दो कविताएं 1. पाखण्ड भारत में पाखंड का बाज़ार है, सदियों से चल रहा व्यापार है। देवी-देवताओं की गणना हज़ार है, बारी-बारी से ये पा रहे सत्का...
-
जब मनुष्यता भूल जाती है एक मनुष्य है — जिसे बार-बार बताना पड़ता है, क्या अर्थ होता है मनुष्य होने का। शिक्षक समझाते...
-
होलिकोत्सव (होला का त्यौहार) मन का भावन फाग आया , होलिका धू-धू जली। है बुराई...
-
प्रेम — राम सहोदर पटेल प्रेम — श्री राम सहोदर पटेल दोहा प्रेम बनाए काम सब, प्रेमहि सुख आधार । ...
-
महुआ देव जय जय महुआ देव तुम्हारी लीला अपरंपार है। हम तुम्हें नमन करते बारंबार हैं॥ कोई तुम्हें पकाकर खाता कोई तुम्हें चबाके खाता...

2 टिप्पणियां:
ट्रांसफर के नाम पर हो रहे भ्रस्टाचार पर नाटकीय शैली में किया गया कटाक्ष हमारे व्यवस्था चित्रण करता है। बहुत सुंदर लेख।
Er.Pradeip ji, बहुत-बहुत आभार आपका।
एक टिप्पणी भेजें